Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड क्रांति दल 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पर करेगा तांडव रैली: पंवार

ऋषिकेश। आज उत्तराखंड क्रांति दल ऋषिकेश महानगर की स्थानीय निकाय का कार्यकर्ता सम्मेलन केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन, ऋषिकेश मंडल के प्रभारी केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। सम्मेलन का संचालन केंद्रीय मीडिया प्रभारी किरन रावत एवम् बृजमोहन सजवान ने किया। त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान दुर्दशा को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल अब राज्यहित में बड़े फैसले लेने जा रहा है। राज्य की जनता को पुनः बड़े [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

समाज की प्रगति के लिए संगठित होना जरूरी : प्रो. नवानी

देहरादून। समाज सेवा के पवित्र उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए समाज का संगठित होना नितांत आवश्यक है, तभी एक सुसंस्कृत और आदर्श समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। समाज सेवा का कार्य अपरिमित है और इसके लिए सक्षम लोगों को आगे आकर काम करना होगा। यह बात आईआईटी कानपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र प्रसाद नवानी ने देवभूमि उपासक, समाजसेवी पंडित दीनदयाल नवानी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर कही। यह पुस्तक स्व. दीनदयाल नवानी के पुत्र पूर्व प्रधानाचार्य प्रवेश चंद्र नवानी ने लिखी है और हिमालयी सरोकारों के लिए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने अचानक बुलाई कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद्र अग्रवाल और रेखा आर्य मौजूद रहे। जबकि, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजधानी से बाहर होने के कारण वर्चुअल रूप से कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लिया। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारों के बताया कि 16वां वित्त आयोग जल्द ही उत्तराखंड के दौरे पर आ रहा है। आयोग के सामने राज्य के वित्तीय प्रबंधन को कितने बेहतर तरीके से बता सकते है, इसी पर कैबिनेट में चर्चा हुई। बैठक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित सरयू, काली और पंचेश्वर घाटी का हवाई सर्वेक्षण

आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाए, प्रभावितों को आपदा राहत राशि वितरित किए जाने में ना हो किसी भी प्रकार की देरी: मुख्यमंत्री पुनर्निर्माण के कार्यों सहित जनपद में विभिन्न व्यवस्थाओ को शीघ्र सामान्य कराएं अधिकारी बनबसा में नेपाल को बन रहे ड्राई पोर्ट में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान करें एनएचएआई के अधिकारी जनपद में आपदा से जो भी नुकसान हुआ है प्रत्येक विभाग द्वारा आकलन करते हुए प्रस्ताव शीघ्र शासन को भी भेजें चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद चंपावत पहुंचे। उन्होंने जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र सरयू [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

इंजीनियरिंग के छात्रों को दिए नैनो-स्केल सेमीकंडक्टर डिवाइस डिजाइनिंग के टिप्स

श्रीनगर गढ़वाल। आज इलेक्ट्रॉनिक्स-एचएनबीजीयू क्लब के तत्वावधान में हेमवती नदंन बहुगुणा गढ़वाल विश्विद्यालय के ईसीई विभाग (चौरास परिसर) में “फाउंडेशन फॉर वीएलएसआई डिवाइसेस” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ० पंकज कुमार पाल (एनआईटी उत्तराखण्ड) ने आधुनिक नैनो-स्केल सेमीकंडक्टर डिवाइसेस के डिजाईन हेतु आवश्यक आधारभूत सिद्धान्तों पर प्रकाश डाला। नवसृजित इलेक्ट्रॉनिक्स-एचएनबीजीयू क्लब के समन्वयक डॉ० योगेन्द्र प्रताप पुंडीर ने छात्र-छात्राओं तथा आगंतुक शिक्षकों को क्लब के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया। डॉ. पुंडीर ने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में आवश्यक अनुसन्धान और नवाचार की आवश्यकता और विभिन समाधानों पर वक्तव्य दिया। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अचानक स्कूल पहुंची DG झरना कमठान, बच्चों का पढ़ाई गणित और अंग्रेजी

देहरादून। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान ने आज जनपद देहरादून के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय अजबपुर डांडा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय अजबपुर डांडा में सभी 6 अध्यापक उपस्थित पाये गये। कुल पंजीकृत 171 बच्चों में से 129 बच्चे उपस्थित थे। महानिदेशक द्वारा छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे गए। अधिकांश बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिये गये। कक्षा 4 में महानिदेशक खुद भी गणित पढ़ाते हुये शिक्षिका की भूमिका में दिंखी, वहीं कक्षा 3 में उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी भाषा के टिप्स बताये। महानिदेशक द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

निवर्तमान सभासद मधु टम्टा का निधन, बड़कोट में शोक की लहर

मधु टम्टा। फाइल फोटो बड़कोट। नगर पालिका बड़कोट की निवर्तमान सभासद मधु टम्टा(30) का निधन हो गया है। कल विकासनगर में अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेहमन अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक घाट तिलाड़ी में किया जाएगा। युवा नेत्री मधु टम्टा के आकस्मिक निधन से बड़कोट नगर पालिका समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़कोट क्षेत्र के तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापार मंडल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पेयजल निगम में 26 इंजीनियरों को प्रमोशन

देहरादून। उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम में कार्यरत 26 अपर सहायक अभियंता (सिविल) की पदोन्नति सहायक अभियन्ता (सिविल) के पद पर वेतनमान रू0 15600-39100, ग्रेड वेतन 5400(सप्तम वेतनमान के लेवल-10) में करते हुए उन्हें नए स्थलों पर तैनाती दी गई है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिडला परिसर में छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिडला परिसर श्रीनगर गढ़वाल में छात्रसंघ चुनाव 2024-25 का कार्यक्रम जारी हो गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय छात्रसंघ प्रतिनिधि (यूआर) के एक-एक पदों और कार्यकारिणी सदस्यों के छह पदों के लिए एक अक्टूबर 2024 को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अगले दिन 2 अक्टूबर के शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव कार्यक्रम1. नामांकन तिथिः 23-09-2024 11 बजे प्रातः से अपरान्ह 04 बजे तक24-09-2024 पूर्वान्ह 11 बजे प्रातः से अपरान्ह 2 बजे [more…]