Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
टावर, वायरलैस पेसमेकर आरबिटल के लिए अन्य राज्यों से इन्दिरेश अस्पताल पहुंच रहे हार्ट पेशेंट
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में हाईटैक हार्ट ट्रीमेंट लेने के लिए मरीज़ देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ह्दय रोग विभाग 2 कैथ लैब संचालित हैं। कैथ लैब में टावर, आरबिटल, लीडलैस पैसमेकर जैसे अत्याुधनिक हार्ट प्रोसीजर सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। पिछले दिनों उत्तराखण्ड समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, बिहार , मध्य प्रदेश, पंजाब, केरल व राजस्थान आदि क्षेत्रों से पहुंचे दो दर्जन से अधिक मरीज़ हाईटैक हार्ट ट्रीटमंेट का लाभ ले चुके हैं। पेशेंट सुमित्रा देवी उम्र 81 वर्ष निवासी लखनउ, उत्तर प्रदेश को लंबे समय से [more…]
शिक्षा विभाग को मिले 292 और अतिथि शिक्षिक
देहरादून।विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी को दूर करने के दृष्टिगत प्रवक्ता संवर्ग में 292 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती देने के निर्देश दे दिये गये हैं। इन अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी तथा गणित विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष की जायेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. रावत ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित न हो इसके लिये राज्य सरकार ने प्रवक्ता संवर्ग में 851 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती का निर्णय [more…]
राज्य सरकार अगले बजट सत्र में लाएगी भू-कानून : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में नगर निकाय क्षेत्र से बाहर ढाई सौ वर्ग मीटर भूमि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति खरीद सकता है, परंतु ऐसा संज्ञान में आया है कि एक ही परिवार में अलग-अलग नामों से भूमि क्रय करके उक्त प्राविधानों का उल्लंघन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसकी जांच करायेंगे और जिन भी व्यक्तियों ने ऐसा किया है उनकी भूमि राज्य सरकार में निहित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य [more…]
हिंदी कहानी लेखन में प्रिया प्रथम, रोजी द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रिया पंवार प्रथम, रोजी द्वितीय एवं आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं।प्रतियोगी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर डॉ गीता रावत ने कहा कि हिंदी भाषा भारत के अलग-अलग राज्यों के धर्मों, जातियों, संस्कृति, वेशभूषा व खान-पान वाले लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। देश को एक रखती है। इतना ही नहीं हिंदी विदेशों में बसे भारतीयों को आपस [more…]
उत्तराखंड में जजों के ट्रासंफर
नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने कई जजों के तबादले किए हैं। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। ट्रासंफर राहुल कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, ऋषिकेश को सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन), देहरादून रिंकी साहनी, सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन), देहरादून को प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन), देहरादून सईद गुफरान, अतिरिक्त न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, देहरादून को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून संजीव कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून प्रथम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून। संदीप सिंह भंडारी, प्रथम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून को द्वितीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून। संदीप सिंह भंडारी को सीबीआई मामलों की सुनवाई के लिए पहले से प्रदत्त [more…]
नैनीताल हाईकोर्ट में सेक्शन अधिकारियों का प्रमोशन
नैनीताल। उच्च न्यायालय नैनीताल में 5 अनुभाग अधिकारियों मृत्युंजय सिंह, जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, संजीव राव भट्ट और सुगाता ढौंडियाल को 67,700-2,08,700 (स्तर-11) के वेतनमान में सहायक रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया गया है।
एम्स ऋषिकेश के खाते में एक और उपलब्धि, दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में आया निदेशक का नाम
ऋषिकेश। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनियाभर के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में इस बार एम्स ऋषिकेश की प्रोफेसर मीनू सिंह को भी जगह दी गई है। प्रोफेसर मीनू सिंह वर्तमान में एम्स संस्थान की कार्यकारी निदेशक हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि आई है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। यह सूची केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से सर्वे के बाद जारी की गई। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में हुए शोध का सर्वे कराने [more…]
ITF खिताब जीतकर दीया चौधरी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड में अध्ययनरत पन्द्रह वर्षीय छात्रा और उत्तराखंड की बेटी दीया चौधरी ने अपना ही रिकार्ड तोडते हुए दूसरा आईटी.एफ. जीतकर टेनिस कोर्ट में अपने खेल से सभी को आकर्षित कर दिया और दीया चौधरी के खेल से सभी दंग रह गये और सभी खेल प्रेमियों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया और खिताब पर कब्जा किया। यहां द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान दीया चौधरी ने जबरदस्त प्रतिभा और धैर्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सभी मैचों में एक भी [more…]
आयुष्मान योजना में फ्राड करने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं
अस्पताल में इलाज से पूर्व व इलाज के बाद मरीज से भी लिया जाएगा फीडबैक देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना में फ्राड करने वाले अस्पतालों पर अब नकेल पड़ जाएगी। इस मसले पर प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी ने स्टेट एंटी फ्राड यूनिट को सक्रिय रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। गत दिवस हुई समीक्षा बैठक में प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी ने ऑडिट को और अधिक सावधानीपूर्वक व गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। विशेष आडिट में आयुष्मान के अंतर्गत इलाज लेने के पूर्व और बाद में लाभार्थी ऑडिट आयोजित करने के [more…]
चारधाम यात्रा ने जोर पकड़ा, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस महीने 1.45 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
उत्तरकाशी। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आवागमन का क्रम जारी है। इस महीने में 22 दिनों की अवधि में इन दोनों धामों में एक लाख पैंतालीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं का पदार्पण हो चुका है। गत वर्षों की यात्रा की तुलना में इस यात्राकाल में प्रारंभ से ही यमुनोत्री धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या उल्लेखनीय रूप से बढी है। इस साल अब तक यमुनोत्री धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा छः लाख को पार कर गया है और गंगोत्री धाम में भी अभी तक छः लाख अस्सी हजार से अधिक तीर्थयात्री [more…]
