Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 36 लोगों की मौत

तीनों घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के किरात से रामनगर आ रही एक बस सुबह साढ़े आठ बजे मर्चुला के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर घायल हो गए, जिनमें से तीनों घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

केदारनाथ/यमुनोत्री। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद हो गए। दोनों धामों में हजारों श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। ऊं नम् शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

महाविद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति कोषागार से होगी लिंक

छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना होने पर होगी त्वरित एवं कठोर कार्यवाही देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए उक्त निर्देश। उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसकी गुणवत्ता और उन्नयन हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि छात्र हित में हम सभी को अपनी भूमिका का ईमानदारी से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति मंदिर परिसर पहुंची

श्री केदारनाथ धाम। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से एक दिन पहले बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति आज प्रात: मंदिर परिसर पहुंची। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय पंचमुखी उत्सव मूर्ति की पूजा-अर्चना में शामिल रहे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल 3 नवंबर भैया दूज के पावन अवसर पर सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति विभिन्न पड़ावों में प्रवास के बाद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद 

उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा का वर्तमान सत्र अब संपन्न होने जा रहा है। परंपरानुसार गंगोत्री मंदिर के कपाट आज शनिवार 2 नवंबर को अन्नकूट के दिन 12 बजकर 14 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो गये है। इस अवसर पर मंदिर को भब्य रूप से सजाया गया था। कपाट बंद होते समय हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि यमुनोत्री मंदिर के कपाट कल रविवार 3 नवंबर भैयादूज को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे गंगोत्री धाम में दीपोत्सव के आयोजन के साथ ही कपाट बंद से पहले हेतु विशेष पूजा-अर्चनाओं का क्रम शुरू हो गया था। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदेंगे सभी विभाग

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के अधीन सभी विभाग और कार्यालयों की बैठकों, आयोजनों के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदे जाएंगे। हाउस ऑफ हिमालयाज, उत्तराखंड के महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का कॉमन ब्रांड है। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ है। सचिव राधिका झा ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित हाउस ऑफ हिमालयाज ब्राडं अपने गुणवत्ता को लेकर भी कम समय में पहचान बनाने में कामयाब रहा है। हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद ई कॉमर्स पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। इसी क्रम में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग में 276 चिकित्सकों की जल्द होगी भर्ती

  देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्साधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। विभाग की ओर से बैकलॉग के इन पदों की भर्ती हेतु राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन िंसंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को दूर कर आम लोगों को स्थानीय स्तर पर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू और हैस्को पर्यावरण संरक्षण में साथ मिलकर करेंगे काम

डाॅ अनिल जोशी ने कहा अब प्रकृति को प्रभू के स्वरूप में देखना होगा देहरादून। हैस्को के संस्थापक एवम् पद्मभूषण डाॅ अनिल जोशी ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) एवम् हैस्को अनुबंध करेगा दोनेां संस्थान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर मिलकर काम करेंगे। डाॅ अनिल जोशी ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनांे के मध्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्तवपूर्णं मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, समय पर वर्षा न होने और साधनों के अभाव जैसे कारणों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने खरीदे मिट्टी के दीपक और मूर्तियां

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दीपावली के अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित कुमार शॉप का भ्रमण कर स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं से द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीपक तथा मूर्तियां क्रय की तथा डिजिटल पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय करें जिससे इस पेशे से जुड़े लोगों [more…]