Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन स्वर्णिम अवसर और चुनौती: मुख्य सचिव
देहरादून। उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को स्वर्णिम अवसर एवं चुनौती के रूप में लेने की हिदायत देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को तैयारियों को तत्परता से अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने नेशनल गेम्स हेतु राज्य के खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को उत्कृष्ट स्तर तक विकसित करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में राज्य की उभरती हुई युवा खेल प्रतिभाएं अधिकाधिक लाभान्वित हो सके। आज सचिवालय में 38वें राष्ट्रीय खेल 2024 की उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी ) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने विभिन्न वित्तीय एवं [more…]
देहरादून में कल से युवा महोत्सव का आगाज, नेशनल गेम्स होगी थीम
देहरादून। आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने राजधानी देहरादून में प्रेस वार्ता कर शहर में होने वाले “युवा महोत्सव” के बारे में जानकारी दी । रेखा आर्या ने कहा कि देहरादून में 9 नवंबर की शाम से युवा महोत्सव का आग़ाज़ होने जा रहा है जिसके लिए विभाग द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह महोत्सव 9 से 14 नवंबर तक राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में चलेगा। युवा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 09 नवंबर को सांय 6:00 बजे किया जाएगा। खेल मंत्री के मुताबिक, चूंकि प्रदेश [more…]
UKSSSC: शिक्षकों के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सहायक अध्यापक (प्राईमरी) के 15 रिक्त पदों तथा सहायक अध्यापक (एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के 12 रिक्त पदों अर्थात कुल 27 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 10.12.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन सचिव मीनाक्षी सुंदरम के पक्ष में लामबंद
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन सहित सभी सदस्यों ने मुलाकात कर 6 नवंबर 2024 को शासन में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ हुई घटना से अवगत कराया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सचिव गृह को उक्त घटना के विषय में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था का तत्काल परीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं । [more…]
पशु चिकित्साधिकारियों को बताए लेप्रोस्कोपिक तकनीक की प्रक्रिया और फायदे
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद द्वारा सतत् पशुचिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्टेट रेफरल सेंटर फार कैनाइन एण्ड फीलाइन में दो दिवसीय लेप्रोस्कोपिक तकनीकी इन पेट्स प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ पशुपालन विभाग के निदेशक डा० नीरज सिंघल ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण में आए हुए पशुचिकित्सकों से इस तकनीकी का फायदा पशुपालकों को देने की अपेक्षा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक में डा० अमित ध्यानी द्वारा लेप्रोस्कोपिक तकनीकी के लाभ व प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। डा0 अमित ध्यानी द्वारा वन विभाग में अभी तक 80 हजार बन्दरों का इस तकनीकी [more…]
लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप: महाराज
लंदन। एक्सेल लंदन में शुरू तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी प्रतिभाग किया। लंदन में शुरू हुए तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में गुरुवार को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के साथ-साथ राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में उत्तराखंड ने भी अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान महाराज ने लंदन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोराईस्वामी एवं केंद्रीय पर्यटन पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मुग्धा सिन्हा की उपस्थिति में भारत मंडपम में बने “अतुल्य भारत” स्टॉल का शुभारंभ [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में लिवर फेलियर उपचार पर मंथन
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग द्वारा अस्पताल में एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशप में एम्स ऋषिकेश के लिवर विशेषज्ञ डॉ. आनंद शर्मा ने लिवर फेलियर में प्लाज्मा एक्सचेंज की भूमिका पर व्याख्यान दिया। उन्होंने लिवर फेलियर उपचार से जुड़ी अत्याधुनिक उपचार तकनीकों पर महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की। इस अवसर पर 100 से अधिक डाॅक्टरों ने आॅफ लाइन एवम् आॅनलाइन वर्कशाप में प्रतिभाग किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में वर्कशाॅप का शुभारंभ डाॅ आनंद शर्मा एवम् डाॅ अमित सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी [more…]
राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन किया जायेगा: मुख्यमंत्री
सम्मेलन में उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष का लोगो किया जारी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में सभी प्रवासी उत्तराखंड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अल्मोड़ा जनपद में बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की माटी से जुड़े हुए प्रवासियों ने शिक्षा, अनुसंधान, ब्यूरोक्रेसी, फिल्म निर्माण, उद्योग, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस [more…]



