Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग को मिले 40 और नर्सिंग अधिकारी

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 40 और नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी अंतिम चयन परिणाम के उपरांत प्रतीक्षा सूची में शामिल इन सभी अभ्यर्थियों को सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र सौंपे। डॉ. रावत ने सभी चयनित नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुये उन्हें प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में अपना अहम योगदान देने को कहा। स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज 40 नर्सिंग अधिकारियों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य अन्तिम चरण में हैं। इस एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल्ली [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पहली जौनसारी फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने दर्शकों से फिल्म [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के बहुआयामी पर्यटन और उपलब्धियों को अपने राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में साझा करेगा पीआरएसआई

देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रत्येक देशवासी के मन में अगाध श्रद्धा: डॉ पाठक देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट कर पीआरएसआई के रायपुर, छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रित किया। दोनों के बीच उत्तराखंड के 25 वें वर्ष रजत जयंती वर्ष में लोक संपर्क और संचार की भूमिका पर चर्चा की गई। पाठक ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रत्येक देशवासी के मन में अगाध श्रद्धा है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड की प्रगति सराहनीय है। सतत विकास लक्ष्यों में नीति [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा खेल आरक्षण का लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सीधी भर्ती के पदों पर अन्य खिलाड़ियों की तरह चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। साथ ही खेल महाकुंभ में जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाएगी। रविवार को युवा कल्याण निदेशालय में खेल महाकुंभ – 2024 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त घोषणाएं की हैं। उन्होंने इस अवसर पर डेफ ओलंपिक में स्कीइंग प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ी अमीषा चौहान को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा ने सीएम धामी से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए इच्छा जाहिर की। प्रकाश झा ने कहा कि फिल्म जगत के लोगों का उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिए तेजी से रूझान बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें राज्य में फिल्मांकन के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनेक डेस्टिनेशन हैं। उत्तराखण्ड में नई फिल्म [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने खलंगा मेले में की शिरकत, मेला समिति को 5 लाख रुपए देने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सागरताल नालापानी, देहरादून में बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित ’50वाँ खलंगा मेला’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खलंगा मेला आयोजन समिति को 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। ‘ 50वाँ खलंगा मेला स्मारिका’ का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने महान सपूत सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर साथियों, वीरांगनाओं को भी नमन किया। उन्होंने कहा खलंगा की वीरभूमि में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूकॉस्ट ने हिमालयी राज्यों के विज्ञान संचार पर आयोजित कराया महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन

मीडिया, मास कम्युनिकेशन, विज्ञान संचारक, शिक्षा के जगत से जुड़े बुद्धिजीवी ने सुझाए महत्वपूर्ण कदम देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूकॉस्ट द्वारा आयोजित 19वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन 2024 के तीसरे और अंतिम दिन विज्ञान संचार के महत्व पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानंद ऑडिटोरियम में आयोजित इस सत्र में हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों और विज्ञान संचार के माध्यम से समाधान पर चर्चा की गई। सत्र का समन्वय अमित पोखरियाल, पोखरियाल प्रबंधक जनसम्पर्क यूकॉस्ट ने किया और सभी पैनलिस्ट और अतिथियों का स्वागत किया।  उन्होंने बताया कि हिमालयी राज्यों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में अब बिजली के फाल्ट से मिलेगी निजात

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश की विषम भौगोलिक संरचना तथा मौसम की विपरीत परिस्थितियों में विद्युत वितरण तंत्र को मजबूती देने के लिए उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा समय-समय पर आधुनिक तकनीक पर आधारित उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु यूपीसीएल हर सम्भव प्रयास कर रहा है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर खराब पावर फैक्टर (P.F.) तथा मुख्यतः पहाड़ी क्षेत्रों में लम्बे स्पानों के चलते कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे विद्युत आपूर्ति की स्थिति खराब होने की आशंका रहती है। इस हेतु वर्तमान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चंद्रबनी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

पैसों के लालच में अभियुक्त द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम देहरादून। कल शनिवार की सुबह थाना पटेल नगर को सूचना मिली कि फेस 2 यमुनोत्री विहार चंद्रबनी में एक किराए के मकान पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकार सदर व प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला, प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करना प्रकाश मे आया। मृत [more…]