Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तैनात होंगे 599 और अतिथि शिक्षक

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में शीघ्र ही प्रवक्ता संवर्ग में 599 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जायेगी। जिन्हें कला वर्ग के अंतर्गत विभिन्न विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्त किया जायेगा। इन सभी अतिथि शिक्षकों की तैनाती प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में की जायेगी ताकि स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सके। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटी है। जिसके क्रम में सरकार ने प्रदेशभर के राजकीय इंटर कॉलेजों में विज्ञान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

साईं सृजन पटल पत्रिका से मिल रहा उत्तराखंड की प्रतिभाओं को सम्मान : प्रो.उनियाल

देहरादून। दून विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो.आनंद सिंह उनियाल को संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने साईं सृजन पटल का नवीनतम अंक (नवंबर 2024) भेंट किया। प्रो. उनियाल ने कहा कि सेवा निवृत्ति के पश्चात प्रो.तलवाड़ द्वारा किया जा रहा यह कार्य उनकी सृजनात्मक सोच का परिचायक है। पत्रिका के माध्यम से उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं समाज के सम्मुख प्रस्तुत कर रहे हैं।उतराखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। संपूर्ण भारतवर्ष में उतराखंड की विविधतापूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य की अनूठी पहचान है और उसे पत्रिका के रूप [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टरों के बम्पर तबादले

Home/उत्तराखंड/उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टरों के बम्पर तबादले उत्तराखंड देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कई  उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दर्दनाक: जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट तिराहे से अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत

देहरादून। आज प्रातः जौलीग्रान्ट चैकी को सूचना मिली की एयर पोर्ट तिराहे से पहले किसी अज्ञात वाहन द्वारा माॅर्निंग वाक पर आएक दो व्यक्तियों बीर सिह बिष्ट पुत्र शिव सिह बिष्ट निवासी कोटी अठुरवाला जौलीग्रान्ट थाना डोईवाला देहरादून उम्र- 74 वर्ष तथा दलपति सिह पुत्र शिव सिह निवासी जोगीयाणा अठूरवाला जौलीग्रान्ट डोईवाला, देहरादून, उम्र- 65 वर्ष को टक्कर मारकर गम्भीर रूप घायल कर दिया है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से दोनो घायलो को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डाक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शवों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कार की टक्कर से राज्य कर विभाग के सचल दल के पीआरडी जवान की मौत

देहरादून। डाट माता मंदिर टनल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे राज्य कर विभाग के सचल दल में शामिल पीआरडी जवान को सहारनपुर की ओर से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कर वापस यू.टर्न लेकर सहारनपुर की ओर भाग गया। हादसे में पीआरडी जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे महन्त इन्द्रेश अस्पताल ले जाया गयाए डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राज्य कर अधिकारी सचल दल आशारोड़ी कुन्दन सिंह तोमर की तहरीर के पर थाना क्लेमेन्टटाउन ने मु0अ0स0- 140/24, धारा 106/281 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर लिया है। आज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेलों की आयोजन तिथि पर लगी मुहर, अगले साल 28 जनवरी से उत्तराखंड करेगा मेजबानी

उत्तराखंड में खेल और खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम अवसर, राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी लहराएंगे परचम:  रेखा आर्या देहरादून। भारतीय ओलंपिक संघ ने आज एक लेटर जारी कर, औपचारिक रूप से ये घोषणा कर दी कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, उत्तराखंड में 28 जनवरी 2025 से 14 फ़रवरी 2025 के मध्य किया जाएगा। संघ के इस फैसले पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी ज़ाहिर की है और कहा है कि यह उनकी तैयारियों पर मुहर लगने जैसा है। शेड्यूल घोषित होने के बाद रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही इन तिथियों के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC: वन विकास निगम में स्केलर भर्ती परीक्षा का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन विकास निगम के अन्तर्गत स्केलर के रिक्त पदों पर 14 मार्च 2024 को विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। उक्त विज्ञापित पदों की 15 मई 2024 से 20 जून 2024 तक जनपद उत्तरकाशी, टिहरी गढवाल, पौड़ी गढवाल, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ में शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों की 25 सितम्बर 2024 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग प्रथम उत्तर कुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से 09 सितम्बर, 2024 तक उत्तर कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों/उत्तरों के सम्बन्ध [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

“समान कार्य समान वेतन” पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

देहरादून। उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित रिट याचिका डा० संजय सिंह चैहान एवं अन्य में उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश और अवमानना याचिका में सुनवाई के दृष्टिगत एनएचएम/एनआरएचएम योजना के अन्तर्गत कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सकों को समान कार्य समान वेतन सिद्धात के आधार पर एलीपेधिक चिकित्सकों के समान वेतन एवं एरियर दिये जाने हेतु रु० 8474.34 लाख की धनराशि अवमुक्त किये जान सम्बन्धी प्रकरण में अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग के कार्यालय में 05 दिसंबर दिन में 12.30 बजे बैठक बुलाई गई है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रुड़की नगर निगम के बोर्ड का कार्यकाल समाप्त, डीएम प्रशासक नियुक्त

देहरादून। नगर निगम रुड़की के बोर्ड का कार्यकाल आज 02 दिसंबर 2024 को समाप्त हो गया है। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) (उत्तराखण्ड राज्य में यथा-प्रवृत्त एवं यथा-संशोधित) की धारा 8 की उपधारा (4) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कल 03 दिसंबर 2024 से अग्रिम आदेशों तक हरिद्वार के जिलाधिकारी को नगर निगम रूड़की का प्रशासक नियुक्त किया है।