Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ग्रीन गेम्स की थीम पर होंगे उत्तराखण्ड में नेशनल गेम्स

देहरादून। उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी तैयारियां बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पूर्ण की जाएं। राष्ट्रीय खेल का आयोजन प्रदेश के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह प्रदेश की खेल संस्कृति और विकास को प्रोत्साहन देने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गांधी अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हाईस्कूल के 157 टॉपर छात्र–छात्राओं को मुख्यमंत्री ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय, नानूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हेरिटेज एविएशन ने शुरू की पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा

पिथौरागढ़। हेलीकॉप्टर सेवाओं में अग्रणी हेरिटेज एविएशन ने पिथौरागढ़-अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग पर दैनिक हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत की है। यह पहल उत्तराखंड के दूरस्थ और सुंदर क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए क्षेत्रीय यात्रा का अनुभव बदलने के उद्देश्य से शुरू की गई है। नए सेवा मार्ग का उद्देश्य निवासियों और पर्यटकों के लिए तेज़, आरामदायक और कुशल यात्रा विकल्प प्रदान करना है, जो उत्तराखंड के सुरम्य दृश्यों का अनोखा हवाई अनुभव भी प्रदान करेगा।  इस सेवा से यात्रा का समय काफी कम होगा, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पिथौरागढ़, मुनस्यारी, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने ऊखीमठ में शीतकालीन यात्रा का किया शुभारंभ, यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

ऊखीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने ऊखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को  शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक  व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सविन बंसल ने CEO स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही अधिकारियों और इंजीनियरों के कसे पेंच 

देहरादून। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 सविन बंसल ने सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही विकासभवन सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में स्मार्ट सिटी लि0 के  कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 अन्तर्गत अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, तथा वर्तमान में ग्रीन बिल्डिंग का कार्य संचालित है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में एसीओ स्मार्ट सिटी को स्पष्ट किया स्मार्ट सिटी के प्रति जनमानस में बनी धारणा को सकारात्मकता में बदलना लक्ष्य है जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट इसी दिशा में कार्य करें पूरी टीम। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डाॅक्टरों के मानदेय में दस हजार रुपए की बढ़ोतरी का जीओ निरस्त

देहरादून। शासन ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में संविदा में कार्यरत आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों के मानदेय में दस हजार रुपए की वृद्वि को वापस ले लिया है। एनआरएचएम योजना में 82 आयुर्वेदिक तथा 18 होम्योपैथिक चिकित्सक संविदा में कार्यरत है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एनआरएचएम योजनान्तर्गत कार्यरत आयुष संविदा चिकित्सकों का शासकीय/वित्तीय नियंत्रण मिशन के अधीन ले लिया गया है। ऐसे में आयुष एवं आयुष चिकित्सा विभाग के 28 जनवरी 2015 को जारी 10,000 रुपए के अतिरिक्त मानदेय का कोई औचित्य नहीं रह जाता। देखें आदेश: 

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुुख्यमंत्री ने ऊखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की 

मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में शामिल हुए मुख्यमंत्री रूद्रप्रयाग। मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद रूद्रप्रयाग के भ्रमण के दौरान ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में हुए शामिल होकर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विकास के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सम्मेकित प्रयासों पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने आशा नौटियाल को उप चुनाव में विजय बनाने पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केदारनाथ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर होमगार्ड्स के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड की सलामी ली। रैतिक परेड में 6 प्लाटूनें सम्मिलित हुईं, जिनमें 3 सशस्त्र पुरूष तथा 3 सस्शत्र महिला प्लाटून थी। परेड के परेड कमाण्डर निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट, पौड़ी, सेकेन्ड इन कमाण्ड नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा तथा परेड ऐडजूटेण्ट चेतन मैठाणी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जिला प्रशिक्षण केन्द्र, रूद्रपुर थे। कम्पनी कमाण्डर का कार्य मुकुल राठी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, ऊधमसिंहनगर तथा प्रीतम सिंह, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, चम्पावत द्वारा किया गया। परेड मेजर का कार्य विनोद कुमार, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, बागेश्वर द्वारा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रैन बसेरों और अलाव की समुचित व्यवस्था हो : स्वरूप

कहा-बेसहारा तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं मदद देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने शनिवार को राज्य के सभी तेरह जनपदों के साथ शीत लहर की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने तथा सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। शनिवार को यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम से एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने सभी 13 जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ शीत लहर की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी जनपद यह सुनिश्चित कर लें [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU के पूर्व छात्रों का ड्रग इंस्पेक्टर के लिए चयन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के तीन पूर्व छात्र-छात्राओं और एक कार्यरत फैकल्टी का ड्रग इंस्पैक्टर के रूप में चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में इन अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ की डीन डाॅ दिव्या जुयाल ने वर्तमान फैकल्टी सदस्य एवम् एल्युमूनाई छात्र-छात्राआंे को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल मागदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। डाॅ दिव्या जुयाल ने जानकारी दी कि [more…]