Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
पौड़ी में खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
पौड़ी। पौड़ी जिले के गुमखाल के पास द्वारिखाल में खाई में एक कार DL-10CU6560 अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव जा रहे थे। एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहंुचाया। मृतकों के नाम 1- विनोद सिंह नेगी(59) पुत्र सोहन सिंह निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।2-गौरव(26) पुत्र विनोद सिंह नेगी निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।3-चंपा देवी (57) पत्नी विनोद सिंह नेगी निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल [more…]
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दिलायी एमबीबीएस छात्रों को चरक शपथ
हरिद्वार/देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में मंगलवार को व्हाइट कोर्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धनसिंह रावत रहे। इस दौरान सभागार में उपस्थित पहले बैच के सभी 100 बच्चों को चरक शपथ दिलाते हुए व्हाइट कोर्ट पहनाया गया। इस सेरेमनी के बाद सभी स्टूटेंस के चेहरे खुशी से खिल उठे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ धनसिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के प्रथम बैच के स्टूडेंस से कहा कि तुम पहले बैच के सौभाग्यशाली हो, अब इस मेडिकल कॉलेज की छवि बनाना आपके हाथ में है। इस कॉलेज को एक [more…]
एसजीआरआर ग्रुप ने लागू की मासिक धर्म सवैतनिक अवकाश नीति
एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवम् मिशन के अन्तर्गत संचालित स्कूलों की शिक्षिकाओं, स्टाफ एवम् अध्ययनरत छात्राओं को मिलेगा अवकाश एसजीआरआर प्रदेश का पहला संस्थान जिसने मातृशक्ति की समस्या पर दिया समाधान मातृशक्ति के योगदान को एसजीआरआर मिशन का प्रणाम देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन ने मातृशाक्ति के नाम एक बड़ी पहल की है। एसजीआरआर ग्रुप ने अपने ग्रुप के संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए मासिक धर्म अवकाश नीति घोषित की है। मासिक धर्म में महिला कर्मियों को अवकाश जैसे संवेदनशील मुद्दे पर उदासीन परिणाम ही देखने को मिले हैं। ऐसे में एसजीआरआर [more…]
बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, काफली-लाल भात के संग
डेलीगेट्स के लिए तैयार मैन्यू में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम हर शाम होंगे गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोक नृत्य के कार्यक्रम पदमश्री प्रीतम भरतवाण, संगीता ढौंडियाल और साथी देंगे प्रस्तुतियां देहरादून। आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में खाने से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप देखने को मिलेगी। देश-विदेश के डेलीगेट्स की थाली में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम परोसे जाएंगे। चार दिन का मैन्यू तैयार कर लिया गया है। दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तय हुए हैं, जिसमें मांगल गायन से लेकर छोलिया और अन्य उत्तराखंडी नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। विश्व स्तरीय यह आयोजन 12 [more…]
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शैक्षिक भ्रमण पर आए विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शैक्षिक भ्रमण के लिए आये विद्यार्थियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि जिस भी क्षेत्र में कार्य करें पूरा मन लगाकर करें। जीवन में समय का सबसे अधिक महत्व होता है, इसलिए समय का सदुपयोग करना जरूरी है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के विद्यार्थियों ने कहा कि वे दो दिन [more…]
प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी
विकास योजनाओं का करेंगे स्थलीय निरीक्षण, जनसमस्याओं पर शासन को देंगे रिपोर्ट देहरादून। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। अब अपर सचिव स्तर के अधिकारी राज्य के हर विकासखंड में जाएंगे और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सभी अधिकारी विकासखंड के एक या दो गांवों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। राज्य [more…]
मुख्यमंत्री ने किया 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के कर्टेन रेजर एवं प्रोग्राम गाइड का विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को योग एवं आयुष की भूमि बताते हुए देहरादून में आयोजित होने वाली 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस को आयुर्वेद के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान दिलाने वाला प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि इस माह 12 से 15 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले इस वैश्विक आयोजन में होने वाले चिन्तन, मंथन एवं विचार विमर्श से निकनले वाला अमृत आयुर्वेद के क्षेत्र में भारत को ही नही विश्व को जगाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में आयुर्वेद एवं आयुष का प्रभाव लोगों ने देखा है। सोमवार को मीडिया [more…]
जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करते हुए अविलम्ब इसकी एसओपी तैयार की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अस्वस्थता के कारण किसी मृतक व्यक्ति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारजनों के द्वारा मृतक के दाह संस्कार में कठिनाई व्यक्त करने पर इसके लिए आर्थिक सहायता अथवा मृतक व्यक्ति के दाह संस्कार की व्यवस्था संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे परिवारों जिन्हें [more…]
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में अमेरिकी नागरिक के पास मिला सैटेलाइट फ़ोन
डोईवाला। आज एक अमेरिकी नागरिक Joshua Ivan रिचर्डसन, जो ई टूरिस्ट वीजा पर भारत आया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उक्त विदेशी नागरिक के पास से इरीडियम सेटेलाइट फोन बरामद हुआ। सीआईएसफ द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के उपरान्त अमेरिकी नागरिक को पुलिस चौकी जौलीग्रांट सुपुर्द किया गया। SI मधु यादव, CISF जॉलीग्रांट द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अमेरिकी नागरिक के विरुद्ध भारतीय तार अधिनियम 1885 की धारा 4/20 तथा भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 की धारा 3/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अमेरिकी नागरिक से पुलिस तथा अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।



