Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
सेलाकुई में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली
देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया बदमाश की पहचान लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी पुत्र विजय सिंह रावत निवासी गोकुलधाम क्लेमेंट टाउन थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून के रुप में हुई है। पुलिस ने बदमाश की मोटरसाइकिल और उसके पास से बरामद 315 बोर का देसी तमंचा व खोखा कारतूस अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना क्लेमेंटाउन का हिस्ट्रीशीटर। उस पर गैंगस्टर समेत चोरी, नकब्जानी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर और अनैतिक देह व्यापार [more…]
अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास के विकास के लिए खेल जरुरीः मिश्रा
रुड़की। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की आशिष मिश्रा ने आज उत्तराखंड पायथियन एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्कूल के छात्रों को प्रेरित किया, जो एसोसिएशन के विभिन्न खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मिश्रा ने छात्रों से कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि वे अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का विकास भी करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा, “आप सभी देश और राज्य का भविष्य हैं। मेहनत, लगन और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आप न केवल अपनी व्यक्तिगत प्रगति [more…]
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की मांग पूरी करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आज कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होने मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट द्वारा लगातार राज्य सरकार एवं शासन से यह मांग की जा रही थी कि 30 जून एवं 31 दिसम्बर को राज्य सरकार की सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाए।इस संबंध में 20 [more…]
मुख्यमंत्री ने राज्य में कई विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ के ग्राम मलारी स्थित माँ हीरामणि के मंदिर एवं धरमनी सामुदायिक स्थल के सौन्दर्याकरण हेतु 45.06 लाख, जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में महर्षि अगस्त्यमुनि के मंदिर के सौन्दर्याकरण हेतु 57.64 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में कालीपातल फापा से चल्था खोलबन अश्वमार्ग निर्माण हेतु 40.96 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट की तहसील कनालीछीना ग्राम टुण्डी में जन मिलन केन्द्र की स्थापना हेतु 21.09 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के डोबरी से वेगा देवी मंदिर सी०सी० मार्ग [more…]
देहरादून में कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षत्र में बदलाव
देहरादून। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कई चैकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अच्छा काम करने वाले दो अपर उप निरीक्षकों को भी चार्ज दिया है।
एसजीआरआरयू में फिजियोथैरेपी शोध की विभिन्न विधाओं पर मंथन
दो दिवसीय सेमिनार में शोध एवम् अनुसंधान के माॅर्डन प्रारूपों पर जानकारियां सांझा देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज के फिजियोथैरेपी विभाग द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ 11 व 12 दिसम्बर 2024 को फिजियोथैरेपी के शोध की कला और विज्ञान से जुड़ महत्वपूर्णं विषयों पर जानकारियों सांझा करेंगे। एसजीआरआरयू के आईक्यूएसी सैल के सहयोग से आयोजित सेमीनार में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं, पीएचडी शोधार्थियों एवम् फेकल्टी एवम् डाॅक्टरों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सभागार में सेमीनार का शुभारंभ श्री गुरु गोबिंद [more…]
देवभूमि में बनेगी आयुर्वेद का परचम लहराने की रणनीति
केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कई देशों में स्थापित की है आयुष चेयर विषय विशेषज्ञ करेंगे दुनिया में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार पर विमर्श देहरादून। दुनिया में आयुर्वेद का परचम लहराने की रणनीति उत्तराखंड की धरती पर बनेगी। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो 2024 में तीन दिन इंटरनेशनल असेंबली का आयोजन किया जा रहा है। दुनिया के विभिन्न देशों में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के स्तर पर स्थापित आयुष चेयर के प्रतिनिधि इस असेंबली में उपस्थित रह कर विचार विमर्श करेंगे। मकसद ये ही है कि दुनिया के तमाम देशों में आयुर्वेद के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए रणनीति तैयार की [more…]
धामी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आहूत कैबिनेट बैठक 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी। उत्तराखंड आवास नीति में संशोधन को मंत्रिमंडल की मंजूरी। स्टांप ड्यूटी में मिलेगी छूट। वाहन चालकों को 3000 रुपए प्रति साल के हिसाब से मिलेगा वर्दी भत्ता। 30 जून या फिर 31 दिसंबर को रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को नोशनल इंक्रीमेंट दिया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती योजना में संशोधन को मंजूरी। राज्य सहकारी समिति निर्वाचन संशोधन नियमावली को मंजूरी। महिलाओं को मिलेगा मतदान का अधिकार। माध्यमिक शिक्षा विभाग की विद्यालयी शिक्षा नियम ने तहत अगर कोई अपना लिंग परिवर्तन [more…]
मुख्य सचिव ने भू-कानून को लेकर तहसील स्तर पर हुई बैठकों का जिलाधिकरियों से लिया अपडेट
देहरादून। सशक्त भू-कानून के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों द्वारा तहसील स्तर पर सभी हितधारकों से की गई बैठकों की रिपोर्ट की अपडेट लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रत्येक जिले में भू-कानून से सम्बन्धित सुझाव प्राप्त हुए एक सारगर्भित रिपोर्ट तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त जिलाधिकारियों के साथ भू-कानून से सम्बन्धित बैठक लेते हुए सीएस राधा रतूड़ी जिलाधिकारियों को भू-कानून के सम्बन्ध शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट/प्रपत्र में धरातल स्तर पर सभी हितधारकों जिनमें आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ता, राज्य आन्दोलकारी, राजनैतिक कार्यकर्ता सहित सभी वर्गो के सुझावों को [more…]



