Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
बड़कोट: अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को दी एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता
बड़कोट। व्यापार मण्डल पदाधिकारियों ने आज बीते दिनों हुए अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहयोग दिया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत ने बताया कि जिन व्यापारियों की अग्निकांड से दुकानें और मकान जल कर राख हो गए थे, उनकी सहायता के लिए सभी व्यापारियों से आर्थिक सहयोग की अपील की गई। सभी व्यापारियों ने एक लाख रुपए एकत्रित किया, जिय आज पीड़ित व्यापारियों नुकसान के आधार पर वितरित किया गया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने इस नेक कार्य के लिए सभी व्यापारियों का आभार जताया और अन्य सगठनों से भी अपील की कि सभी लोग [more…]
मुख्यमंत्री ने किया प्रथम सोलर मेला “सौर कौथिग” का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में ‘ उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले दो दिवसीय ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और सोलर वाटर हीटर योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही यूपीसीएल मुख्यालय में बनाई गई सौर ऊर्जा आधारित म्यूरल आर्ट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा जन जागरूकता के लिए चलाई जा रही सोलर वैन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम में आगामी सौ दिनों तक सोलर ऊर्जा से [more…]
निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक
देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिये हैं। पार्टी की ओर से इसकी सूची जारी कर दी गयी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों मे संगठन की ओर से वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है।
मुख्यमंत्री ने कांडा महोत्सव में 84.80 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कांडा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले की 83 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास एवं 1.80 करोड़ की योजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को और गति प्रदान करने के लिए अनेक घोषणाएं भी की। कांडा महोत्सव को राज्य की अनमोल धरोहर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महोत्सव की हमारी समृद्ध परंपराओं को संजोए रखने तथा उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में अद्वितीय योगदान देने में बड़ी भूमिका रही है। ये महोत्सव हमारे छोटे व्यापारियों, कारीगरों और किसानों को अपने [more…]
विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने के लिए 1971 के युद्ध में भारत के लगभग 39 सौ जवान शहीद हुए, वही बांग्लादेश अब सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में आकर हमारे देश के खिलाफ अपशब्द बोल रहा है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंसा ने मानवता के मूल्यों पर गहरा आघात किया है। सोमवार को गांधी पार्क में आयोजित विजय दिवस समारोह में अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री [more…]
श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पतालः स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 54 युनिट रक्तदान
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक एवम् श्री महाकाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 54 युनिट रक्तदान हुआ। शिविर में पंजाब से आई संगत ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। रविवार को श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जदानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सानिध्य में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 23 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयाजित किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है। अपना खून देकर किसी की जिन्दगी को बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। रक्तदान [more…]
राष्ट्रीय खेल के शुभंकर, एंथम और लोगो की भव्य लॉन्चिंग
देहरादून। प्रदेश में होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, लोगो, एंथम, जर्सी और मशाल की रविवार को एक भव्य समारोह में लांचिंग की गई । आयोजन में कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को संजीव करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी । रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के आइस स्केटिंग ऑडिटोरियम “हिमाद्री” में समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्रीय खेलों का एंथम “संकल्प से शिखर तक” लांच किया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मोनाल हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह खेल सिर्फ [more…]
उत्तराखंड के आकर्षण में खिंचे चले आए डेलीगेट्स
चार दिन के आयोजन में जुटे 54 देशों के 300 डेलीगेट्स आयुष भूमि होने की वजह से लोगों ने आने में दिखाई रुचि देहरादून। चार दिन के विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के दसवें संस्करण में 12 हजार डेलीगेट्स के पहुंचने का आंकड़ा दर्ज हुआ है। इस विश्व स्तरीय आयोजन के इतिहास में डेलीगेट्स की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस लिहाज से उत्तराखंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस आयोजन में 54 देशों की भागीदारी रही। 300 विदेशी डेलीगेट्स ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर आयुष के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया। [more…]
डीपीएस देहरादून की शूटर सान्वी रावत ने नेशनल सब यूथ कैटेगरी के लिए किया क्वालीफाई
देहरादून। डीपीएस देहरादून में कक्षा 6 की छात्रा सान्वी रावत ने नई दिल्ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप पिस्टल 2024 में 512 अंकों के साथ नेशनल सबयुथ श्रेणी में क्वालीफाई किया। इस तरह अब वह एक राष्ट्रीय निशानेबाज बन चुकी हैं। यह उपलब्धि उन्होंने मात्र 11 वर्ष की उम्र में हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके शूटिंग कोच अनिल ठाकुर, पिता संदीप रावत और माता वंदना रावत गदगद हैं। सान्वी रावत मूलरुप से उत्तरकाशी जिले की नौगांव ब्लाक के सुनारा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता संदीप रावत एक शिपिंग कंपनी [more…]
नगर पालिका और नगर निगमों में आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना जारी
देहरादून। शासन ने नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगमों में सामान्य निर्वाचन -2024 हेतु अध्यक्ष और मेयर पदों पर आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना जारी कर दी है।शासन ने प्रस्तावित आरक्षण पर सर्वसाधारन से आपत्ति एवं सुझाव मांगे हैं। यदि किसी का कोई सुझाव या आपत्ति हो तो वह लिखित रुप में निदेशक, शहरी विकास को एक सप्ताह के अंदर अपनी आपित्त दर्ज करा सकता है।



