Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग का बनेगा ‘मानव सम्पदा’ पोर्टलः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण डाटा के रख-रखाव के लिये शीघ्र ही मानव सम्पदा पोर्टल बनाया जायेगा। जिसमें कार्मिकों की सम्पूर्ण सेवा काल का लेखा-जोखा सुरक्षित रहेगा। भारतीय ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से सभी जनपदों में एक-एक आवासीय मॉडल विद्यालय बनाये जायेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभाग में तैनात सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण सेवाकाल का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के दृष्टिगत ‘मानव सम्पदा’ पोर्टल बनाने के निर्देश विभागीय [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गृह मंत्री अमित शाह ने मसूरी आईएएस अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों से किया संवाद

देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को उत्तराखंड दौरे रहे। वे दोपहर करीब 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत आदि ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के लिए रवाना हुए, जहां 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से संवाद किया। देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री वापस दिल्ली रवाना हो गए।  

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी जिले की सभी क्षेत्र और ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

उत्तरकाशी। जिले की क्षेत्र पंचायतोें का कार्यकाल 29 नवंबर 20224 को समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले की क्षेत्र पंचायतों के लिए उपजिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही गत दिन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर भी जिलाधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस सिलसिले में एक आदेश जारी करते हुए द्वारा जिले के उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला को भटवाड़ी, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा को डुंडा और चिन्यालीसौड़, उपजिलाधिकारी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कोऑपरेटिव बैंकों में चयनित 167 युवाओं को मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को राज्य सहकारी संघ दीपनगर स्थित सभागार में आईबीपीएस के माध्यम से चयनित 167 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। चयनित 167 अभ्यर्थी टिहरी, हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, कोटद्वार और चमोली में जॉइनिंग करेंगे। आईबीपीएस के माध्यम से वर्ग 3 लिपिक वर्ग 2 कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ शाखा प्रबंधक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पदों पर चयन हुआ है। सहकारिता मंत्री और सहकारिता सचिव के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चयनित अभ्यर्थी सीमा बिष्ट ने कहा कि उन्हें बेहद प्रशंसा है [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ मंजूर, मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार ने जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2024 – 25 योजना‘ के तहत 66 करोड़ रुपए का विशेष लोन (सहायता) जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में तीर्थनगरी ऋषिकेश में पयर्टन विभाग के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के लिए योजना के तहत कुल 100 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 66 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। जबकि दूसरी किश्त के 34 करोड़ रुपए, प्रथम चरण की सहायता 75 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग में प्रमोशन, चार अपर निदेशक बने निदेशक

देहरादून। उत्तराखण्ड पी०एम०एच०एस० संवर्ग के अन्तर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत 04 अपर निदेशकों का निदेशक पद पर प्रमोशन हुआ है। प्रमोशन पाने वालों में डा. नर सिंह गुंजियाल, डा. केशर सिह चौहान, डा. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी,  डॉ. मनोज उप्रेती शामिल हैं। सभी चिकित्सकों को 144200-218200 लेवल-15 का वेतनमान मिलेगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने प्रमोशन पाकर निदेशक बनने वाले सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से जनहित में पूरे मनोभाव से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा नए निदेशकों के आने से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एमएल प्रसाद ने ली उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की शपथ

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग (UERC) में अध्यक्ष के रूप में मदन लाल प्रसाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम भी उपस्थित थे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने सीओपीडी बीमारी के प्रति किया जागरूक

देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने सीओपीडी बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को COPD (क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के बारे में जानकारी देना, समय पर इलाज कराने के महत्व को समझाना और फेफड़ों से संबंधित बीमरियों के प्रति जागरूक करना था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पल्मोनोलॉजिस्ट, डॉ. विवेक वर्मा प्रिंसिपल कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और डॉ. वैभव चाचरा प्रिंसिपल कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी ने इस बीमारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। सीओपीडी विश्न में गैर-संक्रमण रोगों से होने वाली मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण और अन्य बीमारियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की ग्राम और क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

देहरादून। हरिद्वार जिले को छोड़ उत्तराखंड के 12 जिलों में ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में पंचायती राज विभाग ने प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।   उत्तराखण्ड शासन पंचायतीराज अनुभाग-1 संख्या 256316 /XII (1)/2024-86(15)/2013/ई-68985 देहरादून, दिनांक नवम्बर, 2024 अधिसूचना चूँकि भारत का संविधान के अनुच्छेद 243 ङ के अनुसार पंचायत का कार्यकाल प्रथम बैठक की तिथि से अधिकतम पाँच वर्ष की अवधि तक के लिए निर्धारित है। उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में माह-नवम्बर, 2019 में ग्राम पंचायत / क्षेत्र पंचायतों / जिला [more…]