Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को मिले तीन नए IAS अधिकारी

देहरादून। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए चयनित 180 आईएएस अधिकारियों को कैडर आवंटित कर दिया है।  यह सूची गुरुवार को जारी की गई और अब संबंधित राज्य सरकारें इन अधिकारियों की पोस्टिंग प्रक्रिया शुरू करेंगी। 3 अधिकारियों को उत्तराखंड कैडर आवंटित हुआ। इन अधिकारियों को मिला उत्तराखंड कैडर 1. अंशुल भट्ट22वीं रैंक के साथ उत्तराखंड कैडर प्राप्त करने वाले अंशुल भट्ट मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। उनकी सफलता राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। 2. हर्षिता सिंहदिल्ली निवासी हर्षिता सिंह ने 448वीं रैंक हासिल की और उन्हें भी उत्तराखंड कैडर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने साईं सृजन पटल न्यूज लैटर का किया विमोचन

देहरादून। सृजनशीलता और परंपरा का संगम जब एक उद्देश्य के साथ प्रस्तुत होता है, तो वह न केवल समाज को जागरूक करता है, बल्कि क्षेत्रीय गौरव को भी वैश्विक पहचान प्रदान करता है। ऐसा ही एक प्रयास है साई सृजन पटल न्यूज लैटर, जिसका चतुर्थ अंक श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. पी.पी. ध्यानी के कर-कमलों द्वारा विमोचित हुआ। अगस्त 2024 में इस न्यूज लैटर की यात्रा जिस उत्साह के साथ आरंभ हुई थी, आज उसकी निरंतरता और गुणवत्ता ने इसे एक प्रतिष्ठित मंच बना दिया है। नवीनतम अंक में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपराओं को न [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की जिला पंचायतें भी प्रशासक के हवाले

देहरादून। राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 (यथा संशोधित उत्तराखण्ड पंचायतीराज (संशोधन) अधिनियम, 2020) की धारा 130 की उपधारा 6 के अधीन प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए उत्तराखण्ड की समस्त जिला पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में कार्यकाल समाप्ति (दिनांक 01.12.2024) के पश्चात, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छः मास से अनधिक अवधि के लिए अथवा नई जिला पंचायत के गठन होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक, जो भी पहले हो, प्रशासक के रूप में, सम्बन्धित जनपद के जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष को नियुक्त करने हेतु सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया है।   [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को स्पीकर ऋतु खंडूरी ने दिलाई शपथ

देहरादून।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने संभाली उत्तरकाशी पुलिस की कमान

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल द्वारा आज उत्तरकाशी पुलिस कप्तान के रुप में कार्यभार संभाला गया है। राज्य गठन के बाद वह जनपद उत्तरकाशी की 19वीं तथा पहली महिला पुलिस अधीक्षक हैं। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उनके द्वारा सर्वप्रथम उत्तरकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर में बाबा काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। चार्ज ग्रहण करने के उपरांत उनके द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित कर जनपद की अपराध, कानून, सुरक्षा तथा पुलिस व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 66.12 करोड़ स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सड़कों एवं पुलों के निर्माण के लिए 66.12 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पनचक्की चैराहे से कमलुवागांजा 8.2 किमी लम्बी नहर कवरिंग एवं चैफुला चैराहे से कठघरियां चैराहे तक 3.1 किमी सड़क निर्माण के लिए 12.45 करोड़, लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालसन ठांठा मोटर मार्ग से बनोली सुदर्का, ठांठा मोटर मार्गों का सुधारीकरण का कार्य हेतु 3.46 करोड़, देहरादून जनपद के विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लम्बरपुर से लांघा मोटर मार्ग को डेढ़ लेन (5.50 मीटर) से दो लेन (7.00 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया अलायम आवासीय परियोजना का निरीक्षण

देहरादून। एमडीडीए (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आज तरला आमवाला में निर्माणाधीन अलायम आवासीय परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना एमडीडीए की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य विभिन्न वर्गों के लिए किफायती और आधुनिक आवास प्रदान करना है। निरीक्षण के दौरान तिवारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का गहन समीक्षा की और परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना का उद्देश्य और प्रमुख विशेषताएंअलायम आवासीय परियोजना के तहत कुल 576 फ्लैट्स का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को  होटल के किराये में 10% छूट

  मुख्यमंत्री जनपदों में रात्रि प्रवास कर करेंगे जन सुनवाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाय और इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इन शीतकालीन प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में रूकने पर किराये में 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखण्ड के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

तेल का टैंकर खाई में गिरा, ड्राइवर और क्लीनर घायल

चंबा। चंबा की ओर जा रहा तेल का टैंकर गुरुवार देर रात खाड़ी और आगराखाल के बीच बेमुंड नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में टैंकर का ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए।ढालवाला से एसडीआरएफ की टीम ने तकड़े मौके पर पहुंचकर घनघोर अंधेरे में दोनों घायलों को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायलों का विवरण1-राजीव शर्मा पुत्र भूपेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम झालू, थाना हल्दौर, बिजनौर, यूपी (चालक)2-निखिल चौधरी पुत्र पपन चौधरी निवासी ग्राम-आयतपुर खजूरी, बिजनौर (क्लीनर)