Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा खेल आरक्षण का लाभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सीधी भर्ती के पदों पर अन्य खिलाड़ियों की तरह चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। साथ ही खेल महाकुंभ में जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाएगी। रविवार को युवा कल्याण निदेशालय में खेल महाकुंभ – 2024 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त घोषणाएं की हैं। उन्होंने इस अवसर पर डेफ ओलंपिक में स्कीइंग प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ी अमीषा चौहान को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि [more…]
मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा ने सीएम धामी से की मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए इच्छा जाहिर की। प्रकाश झा ने कहा कि फिल्म जगत के लोगों का उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिए तेजी से रूझान बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें राज्य में फिल्मांकन के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनेक डेस्टिनेशन हैं। उत्तराखण्ड में नई फिल्म [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने खलंगा मेले में की शिरकत, मेला समिति को 5 लाख रुपए देने की घोषणा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सागरताल नालापानी, देहरादून में बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित ’50वाँ खलंगा मेला’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खलंगा मेला आयोजन समिति को 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। ‘ 50वाँ खलंगा मेला स्मारिका’ का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने महान सपूत सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर साथियों, वीरांगनाओं को भी नमन किया। उन्होंने कहा खलंगा की वीरभूमि में [more…]
यूकॉस्ट ने हिमालयी राज्यों के विज्ञान संचार पर आयोजित कराया महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन
मीडिया, मास कम्युनिकेशन, विज्ञान संचारक, शिक्षा के जगत से जुड़े बुद्धिजीवी ने सुझाए महत्वपूर्ण कदम देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूकॉस्ट द्वारा आयोजित 19वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन 2024 के तीसरे और अंतिम दिन विज्ञान संचार के महत्व पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानंद ऑडिटोरियम में आयोजित इस सत्र में हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों और विज्ञान संचार के माध्यम से समाधान पर चर्चा की गई। सत्र का समन्वय अमित पोखरियाल, पोखरियाल प्रबंधक जनसम्पर्क यूकॉस्ट ने किया और सभी पैनलिस्ट और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हिमालयी राज्यों [more…]
उत्तराखण्ड में अब बिजली के फाल्ट से मिलेगी निजात
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश की विषम भौगोलिक संरचना तथा मौसम की विपरीत परिस्थितियों में विद्युत वितरण तंत्र को मजबूती देने के लिए उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा समय-समय पर आधुनिक तकनीक पर आधारित उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु यूपीसीएल हर सम्भव प्रयास कर रहा है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर खराब पावर फैक्टर (P.F.) तथा मुख्यतः पहाड़ी क्षेत्रों में लम्बे स्पानों के चलते कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे विद्युत आपूर्ति की स्थिति खराब होने की आशंका रहती है। इस हेतु वर्तमान [more…]
चंद्रबनी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा
पैसों के लालच में अभियुक्त द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम देहरादून। कल शनिवार की सुबह थाना पटेल नगर को सूचना मिली कि फेस 2 यमुनोत्री विहार चंद्रबनी में एक किराए के मकान पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकार सदर व प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला, प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करना प्रकाश मे आया। मृत [more…]
बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद मास्टर प्लान के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
शीतकालीन प्रवास स्थलों पर यात्रा व्यवस्थाओं और आगामी बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा चमोली। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बदरीनाथ महायोजना का काम शीतकाल में भी लगातार जारी है। बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद मास्टर प्लान के कार्यो ने रफ्तार पकड ली है। इस सीजन में बर्फबारी से पहले अधिकांश कार्यो को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को बद्रीनाथ पहुंच कर मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो और आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को संचालित कार्यो को गुणवत्ता और [more…]
तेलंगाना के फॉयर ब्रांड नेता टी राजा ने ट्वीट कर की सीएम धामी की जमकर प्रशंसा
रिकॉर्ड समय में देवभूमि को 5000 एकड़ से भी ज्यादा अतिक्रमण मुक्त करने पर धाकड़ धामी बने पूरे देश के लिए मिसाल : टी राजा देहरादून। उत्तरकाशी में मस्जिद बनाए जाने का ताजा मामला भले ही अब सुर्खियों में आया हो लेकिन धामी सरकार पहले से ही लैंड जेहाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। पुष्कर सिंह धाम के कड़े निर्देश पर प्रदेशभर में धार्मिक स्थलों की आड़ में जमीनों पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर घ्वस्त किया गया। अब तक 5000 एकड़ से ज्यादा भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई जा चुकी है। इन जमीनों [more…]
समाज को नई दिशा प्रदान करेगी देवभूमि विकास संस्थान की पहल: धामी
दून विश्वविद्यालय के सहयोग से होगी 21 और 22 दिसंबर को “गंगधाराः विचारों का अविरल प्रवा” व्याख्यान माला देहरादून। देवभूमि विकास संस्थान द्वारा दून विश्वविद्यालय के सहयोग से आगामी 21 व 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली व्याख्यान माला ‘गंगधारा- विचारों का अविरल प्रवाह’ की तैयारियों को लेकर शनिवार को डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर पूर्व सीएम और सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संस्थान से जुड़े कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सीएम और सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में पहली बार हो रहे [more…]
हल्द्वानी में सड़कों और अन्य कार्यों के लिए शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी: धामी
आम नागरिकों को न हो कोई असुविधा, अधिकारी विशेष ध्यान रखें विद्युत विभाग शिविर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का करें समाधान हल्द्वानी नगर में किए जा रहे पेयजल, सीवरेज एवं गैस पाईप लाईन के गतिमान कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करें हल्द्वानी नगर में भारत मंडपम की तर्ज पर एक बहुउद्देशीय भवन का निर्माण हो हल्द्वानी। एक दिवसीय हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक निर्माण विभाग,ऊर्जा एवं पेयजल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने हल्द्वानी शहर के सड़क मार्गों के चौड़ीकरण के उपरांत किए जाने वाले सड़क सुधारीकरण, पेयजल व्यवस्था [more…]
