Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
स्कूलों में कल से भारतीय भाषा उत्सव, 11 दिसम्बर तक अलग-अलग थीम पर होंगे कार्यक्रम
देहरादून। 11 दिसंबर, 2024 को महाकवि सुब्रमण्य भारती की जयंती के उपलक्ष्य में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक सप्ताह तक “भारतीय भाषा उत्सव” मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष इस कार्यक्रम का विषय “भाषाओं के माध्यम से एकता” Unity through Languages” निर्धारित किया गया है। उत्तराखंड के सभी विद्यालों में 04 दिसम्बर से 11 दिसंबर 2024 तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और शैक्षिक गतिविधियों की श्रृंखला की योजना के अनुरूप इस उत्सव को मनाया जाना है। प्रथम दिवस 04 दिसंबर 2024, बुधवार ‘भाषा और प्रकृति में सामंजस्य’ (Harmony in Langauge & Nature) द्वितीय दिवस [more…]
देहरादून जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
देहरादून। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत करते हुई शिकायत की गई कि क्षेत्र में काम्पलेक्स मे संचालित रेस्टोरेंट एवं बार के किचन एवं सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर, संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण में पाया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई शिकायत सही है। राजपुर रोड में एक काम्लेक्स में संचालित अम्मा [more…]
मुख्यमंत्री ने 89 दक्ष दिव्यांगजनों के प्रदान किया राज्यस्तरीय दक्षता पुरस्कार
जिलों में स्पेशल कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराए जाएंगे निःशुल्क उपकरणः धामी दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन आई.ए.एस कोचिंग देने की भी घोषणा की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर सुभाष रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में आयोजित दिव्यांग राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 89 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं स्वतः रोजगार रत दिव्यांगजनों व उनके सेवायोजकों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया, जिसमें 25 दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, 32 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 30 स्वतः रोजगार रत दिव्यांगजन एंव 2 दिव्यांगजनों के सेवायोजक सम्मिलित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने [more…]
छात्रों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, डीजी ने जारी की गाइड लाइन
देहरादून। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान ने विद्यालयों द्वारा पर्यटक स्थलों और पार्कों की यात्राओं के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है। 1. बच्चों की विस्तृत जानकारीः विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि यात्रा के दौरान प्रत्येक बच्चे की पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो, जिसमें उनकी मेडिकल हिस्ट्री (चिकित्सा जानकारी), एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित विवरण शामिल हों, यह जानकारी किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने में सहायक होगी। 2. प्रशिक्षित प्रतिनिधिः विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के साथ जाने वाला प्रतिनिधि/शिक्षक प्राथमिक [more…]
उत्तराखंड में गौवंश की जानकारी के लिए डैशबोर्ड और एप्प जल्द
देहरादून। उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक है। यह प्रतिदिन 80 रूपये प्रति पशु है। इसके बावजूद आमजन को सड़कों पर निराश्रित गौवंशीय पशुओं की समस्या से पूरी तरह से निजात दिलवाने को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव शहरी विकास को नगर पालिकाओं द्वारा प्रत्येक माह शहरी क्षेत्रों में सड़कों में पाए जाने वाले निराश्रित गौवंशीय पशुओं की संख्या की समीक्षा, माॅनिटरिंग एवं उन्हें गौसदनों में भेजने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनिमल वेल्फेयर बोर्ड की [more…]
चंद्रबनी में प्राॅपर्टी डीलर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा-फिरौती देने वाला खुद बना शिकार
प्रापर्टी में हिस्सेदारी को लेकर हुये विवाद में मृतक ने फौजी को मारने की अर्जुन को दी थी सुपारी इस बात की जानकारी होने पर फौजी ने अर्जुन को मोटी धनराशि देने का लालच देकर मंजेश की करवायी हत्या घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा देहरादून। 30 नवम्बर 2024 की सुबह थाना पटेल नगर को सूचना मिली कि यमुनोत्री विहार फेस 2 चंद्रबनी में एक किराए के मकान पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस [more…]
शिक्षा विभाग में तैनात होंगे 599 और अतिथि शिक्षक
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में शीघ्र ही प्रवक्ता संवर्ग में 599 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जायेगी। जिन्हें कला वर्ग के अंतर्गत विभिन्न विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्त किया जायेगा। इन सभी अतिथि शिक्षकों की तैनाती प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में की जायेगी ताकि स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सके। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटी है। जिसके क्रम में सरकार ने प्रदेशभर के राजकीय इंटर कॉलेजों में विज्ञान [more…]
साईं सृजन पटल पत्रिका से मिल रहा उत्तराखंड की प्रतिभाओं को सम्मान : प्रो.उनियाल
देहरादून। दून विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो.आनंद सिंह उनियाल को संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने साईं सृजन पटल का नवीनतम अंक (नवंबर 2024) भेंट किया। प्रो. उनियाल ने कहा कि सेवा निवृत्ति के पश्चात प्रो.तलवाड़ द्वारा किया जा रहा यह कार्य उनकी सृजनात्मक सोच का परिचायक है। पत्रिका के माध्यम से उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं समाज के सम्मुख प्रस्तुत कर रहे हैं।उतराखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। संपूर्ण भारतवर्ष में उतराखंड की विविधतापूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य की अनूठी पहचान है और उसे पत्रिका के रूप [more…]
उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टरों के बम्पर तबादले
Home/उत्तराखंड/उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टरों के बम्पर तबादले उत्तराखंड देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं।
दर्दनाक: जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट तिराहे से अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत
देहरादून। आज प्रातः जौलीग्रान्ट चैकी को सूचना मिली की एयर पोर्ट तिराहे से पहले किसी अज्ञात वाहन द्वारा माॅर्निंग वाक पर आएक दो व्यक्तियों बीर सिह बिष्ट पुत्र शिव सिह बिष्ट निवासी कोटी अठुरवाला जौलीग्रान्ट थाना डोईवाला देहरादून उम्र- 74 वर्ष तथा दलपति सिह पुत्र शिव सिह निवासी जोगीयाणा अठूरवाला जौलीग्रान्ट डोईवाला, देहरादून, उम्र- 65 वर्ष को टक्कर मारकर गम्भीर रूप घायल कर दिया है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से दोनो घायलो को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डाक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शवों [more…]
