Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सविन बंसल ने CEO स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही अधिकारियों और इंजीनियरों के कसे पेंच 

देहरादून। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 सविन बंसल ने सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही विकासभवन सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में स्मार्ट सिटी लि0 के  कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 अन्तर्गत अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, तथा वर्तमान में ग्रीन बिल्डिंग का कार्य संचालित है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में एसीओ स्मार्ट सिटी को स्पष्ट किया स्मार्ट सिटी के प्रति जनमानस में बनी धारणा को सकारात्मकता में बदलना लक्ष्य है जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट इसी दिशा में कार्य करें पूरी टीम। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डाॅक्टरों के मानदेय में दस हजार रुपए की बढ़ोतरी का जीओ निरस्त

देहरादून। शासन ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में संविदा में कार्यरत आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों के मानदेय में दस हजार रुपए की वृद्वि को वापस ले लिया है। एनआरएचएम योजना में 82 आयुर्वेदिक तथा 18 होम्योपैथिक चिकित्सक संविदा में कार्यरत है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एनआरएचएम योजनान्तर्गत कार्यरत आयुष संविदा चिकित्सकों का शासकीय/वित्तीय नियंत्रण मिशन के अधीन ले लिया गया है। ऐसे में आयुष एवं आयुष चिकित्सा विभाग के 28 जनवरी 2015 को जारी 10,000 रुपए के अतिरिक्त मानदेय का कोई औचित्य नहीं रह जाता। देखें आदेश: 

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुुख्यमंत्री ने ऊखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की 

मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में शामिल हुए मुख्यमंत्री रूद्रप्रयाग। मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद रूद्रप्रयाग के भ्रमण के दौरान ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में हुए शामिल होकर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विकास के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सम्मेकित प्रयासों पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने आशा नौटियाल को उप चुनाव में विजय बनाने पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केदारनाथ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर होमगार्ड्स के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड की सलामी ली। रैतिक परेड में 6 प्लाटूनें सम्मिलित हुईं, जिनमें 3 सशस्त्र पुरूष तथा 3 सस्शत्र महिला प्लाटून थी। परेड के परेड कमाण्डर निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट, पौड़ी, सेकेन्ड इन कमाण्ड नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा तथा परेड ऐडजूटेण्ट चेतन मैठाणी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जिला प्रशिक्षण केन्द्र, रूद्रपुर थे। कम्पनी कमाण्डर का कार्य मुकुल राठी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, ऊधमसिंहनगर तथा प्रीतम सिंह, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, चम्पावत द्वारा किया गया। परेड मेजर का कार्य विनोद कुमार, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, बागेश्वर द्वारा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रैन बसेरों और अलाव की समुचित व्यवस्था हो : स्वरूप

कहा-बेसहारा तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं मदद देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने शनिवार को राज्य के सभी तेरह जनपदों के साथ शीत लहर की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने तथा सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। शनिवार को यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम से एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने सभी 13 जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ शीत लहर की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी जनपद यह सुनिश्चित कर लें [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU के पूर्व छात्रों का ड्रग इंस्पेक्टर के लिए चयन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के तीन पूर्व छात्र-छात्राओं और एक कार्यरत फैकल्टी का ड्रग इंस्पैक्टर के रूप में चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में इन अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ की डीन डाॅ दिव्या जुयाल ने वर्तमान फैकल्टी सदस्य एवम् एल्युमूनाई छात्र-छात्राआंे को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल मागदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। डाॅ दिव्या जुयाल ने जानकारी दी कि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक दिन में दो टावर कर हासिल की विशेष उपलब्धि

टावर हार्ट पेशेंट के उपचार की विश्वविख्यात अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर तकनीकों में से एक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 4 महीनें में 12 से अधिक टावर प्रोसीजर हुए देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी विभाग के डाॅक्टरों ने एक दिन में दो अलग अलग मरीजों के दो टावर प्रोसीजर कर विशेष उपलब्धि हासिल की। विशेष उपलब्धि इसलिए क्योंकि टावर हार्ट पेशेंट के उपचार की विश्वविख्यात अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर तकनीकों में से एक है। देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक का इस्तेमाल कर उपचार किया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उन चुनिंदा नामचीन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKPSC से चयनित जूनियर इंजीनियरों को मिली तैनाती

देहरादून।उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) की सीधी भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त चयन परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थियों की उत्तराखण्ड शासन के पत्र सं० 552/XII-3/2024/(E 72586) दिनांक 18.09.2024 द्वारा ग्रामीण निर्माण विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति हेतु प्राप्त संस्तुतियों के आधार पर इस कार्यालय के आदेश संख्या 1676/ ग्रा०नि०वि०/ नवनियुक्त कनि०अभि०/2024-25 दिनांक 19.09.2024 के द्वारा कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) पद वेतनमान 44900-142400 (लेवल-7) में अस्थाई (औपबन्धिक) रूप से नियुक्ति प्रदान की गई थी। शासन के पत्र संख्या 625/XII-3/2024/71(05)/2021 (ई-33584) दिनांक 15.10.2024 एवं 722/XII-3/2024 (ई-33584) दिनांक 30.11.2024 के क्रम में  कनिष्ठ अभियन्ताओं को  स्थान पर तैनात किये जाने के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चोपड़ा-कसलाना मोटर मार्ग पर बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत

बड़कोट। चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग पर आज प्रातः 06 बजे एक बुलेरो UK-0567 कसलाना के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रघुवीर सिंह 35 पुत्र ज्वार सिंह की मौत की सूचना है।राजस्व/पुलिस/एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। विस्तृत समाचार थोड़ी देर में  

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण गढ़वाल विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति नियुक्त

सुशील रावत, देहरादून प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। प्रो. रौथाण संभवतः कल 5 दिसम्बर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2024 को पूरा हो गया था। प्रोफेसर नौटियाल 19 अक्टूबर 2018 से करीब डेढ़ साल बतौर कार्यवाहक और उसके बाद स्थायी कुलपति का कार्यकाल मिलाकर अभी तक करीब साढ़े छह साल कुलपति पद पर कार्य कर चुकी हैं। केंद्रीय विवि एक्ट के तहत कुलपति [more…]