Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बसन्त बिहार में बुजुर्ग के ब्लाइण्ड मर्डर केस का खुलासा

देहरादून। दून पुलिस ने बसन्त बिहार क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या का खुलास कर दो आरोपियों के गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किराये पर कमरा देखने के लिये बुजुर्ग के घर गये थे। दोनों ने बुजुर्ग को डराकर उनसे पैसा लेने चाहा, लेकिन बुजुर्ग के पास पैसा न मिलने तथा पहचाने जाने के डर से आरोपियों ने पेपर कटर से बुजुर्ग के सीने पर वार कर दिया। बुजुर्ग के चिल्लाने पर दोनों मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25000 रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 09 दिसंबर 2024 को [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरुप से संभाला कार्यभार

देहरादून। नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरुप ने आज गढ़वाल रेंज का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कल बुधवार देर रात पुलिस महकमे में उच्च स्तर पर फेरबदल हुआ था। राजीव स्वरुप के गढ़वाल रेंज की आईजी नियुक्त किया गया था। जबकि, अब तक गढ़वाल रेंज की जिम्मेदारी देख रहे करन सिंह नगन्याल का तबादला पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा (अभिसूचना मुख्यालय) के पद पर किया गया था।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

व्यावसायिक शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाए के विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

हल्द्वानी। आज प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय हल्द्वानी में Niti Ayog Reserch study on “Transforming Indian Vocational Education Ecosystem” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाए जाने हेतु, प्रशिक्षण निदेशालय के अधिकारियों, विभिन्न आईटीआई संस्थानों के प्रधानाचार्यों, कार्यदेशकों, अनुदेशकों, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों सहित आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों ने भी प्रतिभाग किया । कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षण नीति की ओर से नामित ड्लॉयड कम्पनी के मैनेजर नमन जैन की ओर से बताया गया कि पूरे देश के कई शहरों में इस तरह की कार्यशाला आयोजित कर विभिन्न [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को चालू वित्तीय वर्ष में खनन से 650 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

वर्ष 2023-24 में 875.00 करोड रूपये के लक्ष्य के सापेक्ष कुल रू 645.42 करोड़ का राजस्व किया गया था अर्जित, जो गत वर्ष की तुलना में है 40 प्रतिशत अधिक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा राजस्व में बढ़ोतरी को लेकर किये जा रहे प्रयासों एवं इस संबध में लिये गये निर्णयों के फलस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 (माह अप्रैल से नवम्बर तक) में रू० 650 करोड राजस्व की प्राप्ति की गयी है तथा विगत वर्ष 2023-24 के प्रथम आठ माह में प्राप्त राजस्व से कुल रू0 324.81 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति: धामी

केंद्र सरकार से उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का अनुरोध किया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की ’प्रथम योग नीति’ लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। योग नीति आयुर्वेद और योग को व्यापक स्तर पर साथ लाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गुरुवार को परेड ग्राउंड में आयोजित 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024  को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने पवेलियन ग्राउंड में लॉन बॉल कैंप में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बॉल कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद भी मैदान पर उतरते हुए, लॉन बॉल में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने कैंप में मौजूद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं और सरकार उनके हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सेलाकुई में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया बदमाश की पहचान लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी पुत्र विजय सिंह रावत निवासी गोकुलधाम क्लेमेंट टाउन थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून के रुप में हुई है। पुलिस ने बदमाश की मोटरसाइकिल और उसके पास से बरामद 315 बोर का देसी तमंचा व खोखा कारतूस अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना क्लेमेंटाउन का हिस्ट्रीशीटर। उस पर गैंगस्टर समेत चोरी, नकब्जानी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर और अनैतिक देह व्यापार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास के विकास के लिए खेल जरुरीः मिश्रा

रुड़की। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की आशिष मिश्रा ने आज उत्तराखंड पायथियन एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्कूल के छात्रों को प्रेरित किया, जो एसोसिएशन के विभिन्न खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में  मिश्रा ने छात्रों से कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि वे अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का विकास भी करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा, “आप सभी देश और राज्य का भविष्य हैं। मेहनत, लगन और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आप न केवल अपनी व्यक्तिगत प्रगति [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की मांग पूरी करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आज कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होने मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट द्वारा लगातार राज्य सरकार एवं शासन से यह मांग की जा रही थी कि 30 जून एवं 31 दिसम्बर को राज्य सरकार की सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाए।इस संबंध में 20 [more…]