Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर  गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने के लिए 1971 के युद्ध में भारत के लगभग 39 सौ जवान शहीद हुए, वही बांग्लादेश अब सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में आकर हमारे देश के खिलाफ अपशब्द बोल रहा है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंसा ने मानवता के मूल्यों पर गहरा आघात किया है। सोमवार को गांधी पार्क में आयोजित विजय दिवस समारोह में अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पतालः स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 54 युनिट रक्तदान

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक एवम् श्री महाकाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 54 युनिट रक्तदान हुआ। शिविर में पंजाब से आई संगत ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। रविवार को श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जदानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सानिध्य में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 23 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयाजित किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है। अपना खून देकर किसी की जिन्दगी को बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। रक्तदान [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के आकर्षण में खिंचे चले आए डेलीगेट्स

चार दिन के आयोजन में जुटे 54 देशों के 300 डेलीगेट्स आयुष भूमि होने की वजह से लोगों ने आने में दिखाई रुचि देहरादून। चार दिन के विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के दसवें संस्करण में 12 हजार डेलीगेट्स के पहुंचने का आंकड़ा दर्ज हुआ है। इस विश्व स्तरीय आयोजन के इतिहास में डेलीगेट्स की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस लिहाज से उत्तराखंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस आयोजन में 54 देशों की भागीदारी रही। 300 विदेशी डेलीगेट्स ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर आयुष के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डीपीएस देहरादून की शूटर सान्वी रावत ने नेशनल सब यूथ कैटेगरी के लिए किया क्वालीफाई

देहरादून। डीपीएस देहरादून में कक्षा 6 की छात्रा सान्वी रावत ने नई दिल्ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप पिस्टल 2024 में 512 अंकों के साथ नेशनल सबयुथ श्रेणी में क्वालीफाई किया। इस तरह अब वह एक राष्ट्रीय निशानेबाज बन चुकी हैं। यह उपलब्धि उन्होंने मात्र 11 वर्ष की उम्र में हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके शूटिंग कोच अनिल ठाकुर, पिता संदीप रावत और माता वंदना रावत गदगद हैं। सान्वी रावत मूलरुप से उत्तरकाशी जिले की नौगांव ब्लाक के सुनारा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता संदीप रावत एक शिपिंग कंपनी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नगर पालिका और नगर निगमों में आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना जारी

देहरादून। शासन ने नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगमों में सामान्य निर्वाचन -2024 हेतु अध्यक्ष और मेयर पदों पर आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना जारी कर दी है।शासन ने प्रस्तावित आरक्षण पर सर्वसाधारन से आपत्ति एवं सुझाव मांगे हैं। यदि किसी का कोई सुझाव या आपत्ति हो तो वह लिखित रुप में निदेशक, शहरी विकास को एक सप्ताह के अंदर अपनी आपित्त दर्ज करा सकता है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेडेक्स कार्यक्रम

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेडेक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया । टेडेक्स कार्यक्रम स्थानीय रूप से आयोजित किए जाते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में विचारों ,नवाचार और नवीन वार्ताओं को साझा करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन पर आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ.आरपी सिंह, मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय शर्मा, कार्य्क्रम् की सन्योजिका प्रो. [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सारा की बैठक में देहरादून के भूजल स्तर के रिचार्ज के 51 रिचार्ज शाफ्ट बनाने की स्वीकृति

देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न केंद्रीय संस्थानों एवं राज्य के विभिन्न विभागों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर मुख्य सचिव द्वारा समस्त जनपदों में इसी प्रकार से वैज्ञानिक आधार पर जल संसाधनों के सतत विकास हेतु योजना बनाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए। अपर मुख्य सचिव ने एनआईएच और आईआईटी रूड़की द्वारा नयार, शिप्रा, गौड़ी तथा सोंग नदी की दीर्घकालिक उपचार योजनाओं हेतु किए जा रहे अध्ययन की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी कार्यों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेलः ‘मौली’ के रूप में शुभंकर का नया अवतार

देहरादून। उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तेज हो गई है। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर प्रतीक ‘मौली’ (मोनाल पक्षी) नए अवतार में नजर आएगा। यह खिलाड़ियों के नजरिए से ज्यादा आकर्षक और प्रेरक होगा। राष्ट्रीय खेल के लोगो को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है। जर्सी, टार्च, एंथम सभी में उत्तराखंड की छाप नजर आएगी। दरअसल, 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को करीब आठ वर्ष पहले मिल गई थी। तब इसका शुंभकर प्रतीक और लोगो जारी किया गया था। इन खेलों के लिए उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को शुभंकर प्रतीक बनाया गया था। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शीतकालीन यात्रा: श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

कहा-ठंड के मौसम में यात्रियों के लिए न हो सुविधाओं की कमी देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को शीतलहर को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शीत लहर को लेकर प्रदेशभर में आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी जिलों को शीतलहर से निपटने के लिए धनराशि मुहैया कराई गई है। मा. मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि यदि किसी जनपद को और आवश्यकता है तो उन्हें धनराशि तुरंत दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि [more…]