Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: देहरादून समेत 12 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी धूप खिलने से उमस बढ़ रही है तो अचानक मौसम बदलने से भारी बारिश का दौर भी शुरू हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर से उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा एसडीआरएफ और प्रशासन को भी मुस्तैद रहने की सलाह जारी की गई है। Uttarakhand Weather Update 10 September मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और हरिद्वार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी [more…]

Estimated read time 1 min read
आम मुद्दे उत्तराखण्ड

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में 9 नवंबर से पहले लागू होगा नया कानून, CM ने दिया बड़ा अपडेट; जाने खास बातें

उत्तराखंड में 9 नवंबर से पहले समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बारे में जानकारी दी है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में 09 नवम्बर 2024 से पहले समान नागरिक संहिता कानून को लागू कर दिया जाएगा। Uniform Civil Code law will be implemented in Uttarakhand देहरादून में न्यायिक परिसर (पुरानी जेल) देहरादून में बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन के शिलान्यास के दौरान सीएम धामी ने यह बात कही। सीएम ने कहा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून के अलावा धर्मांतरण कानून, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, शिक्षक-शिक्षिका की मौत

देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में आज देर शाम एक सड़क हादसे में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। तीनों शिक्षक-शिक्षिकाएं राजकीय इंटर काॅलेज पलेठी में कार्यरत थे। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पलेठी डोबलियालो के निकट हनुमान मंदिर के पास मंगलवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में श्रीनगर निवासी शिक्षक अर्जुन सिंह रावत (45) पुत्र विजय सिंह रावत और शिक्षिका अनिता नेगी (46) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Uttarakhand: गढ़वाल का नौजवान जापान में लापता, घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल

टिहरी गढ़वाल का एक युवक जापान के टोक्यो में लापता हो गया है। परिजन परेशान हैं और इसे लेकर डीएम से लेकर सीएम तक को पत्र भेजा है। Tehri Garhwal Arjun Rana missing in Japan टिहरी के बूढ़ाकेदार के रहने वाले अर्जुन राणा करीब 15 वर्षों से जापान के टोक्यो में एक होटल में काम कर रहे थे। बताया गया है कि बीते 2 सिंतबर को अर्जुन राणा की अपने घरवालों से बात हुई थी। उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है।  रोशन रतूड़ी ने उठाया मुद्दा दुबई में रहने वाले उत्तराखंडी समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने अपने फेसबुक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उच्च शिक्षा में 72 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती

देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में 72 नये असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती दी गई है। सभी नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र में आने वाले महाविद्यालयों में तैनाती दी गई है। जिससे यहां की शिक्षण व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेशभर के महाविद्यालयों में शिक्षकों के वर्षों से रिक्त पदों को भरने में जुटी है। जिसके तहत पिछले पांच-छह वर्षों में शिक्षकों के एक हजार से अधिक पदों को भरा जा चुका है। इसी क्रम में राज्य लोक सेवा अयोग [more…]

Estimated read time 1 min read
आम मुद्दे उत्तराखण्ड

UKSSSC: उत्तराखंड के युवाओं के लिए गुड न्यूज, 4400 पदों पर इसी महीने से भर्ती कराएगा UKSSSC, पढ़ें डिटेल

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार UKSSSC भर्ती  के जरिया 11 विभागों में रिक्त समूह ग के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम का शेड्यूल जारी करने का निर्णय लिया है। युवाओं को इन पदों पर मिलेगी नौकरी आयोग के अनुसार 15 सितंबर से पुलिस आरक्षी के 2000, वन आरक्षी के 700, इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक के 1200, वैयक्तिक सहायक के 280, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में छात्र-छात्राओं ने दिया नेत्रदान का संदेश

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया गया। 39 वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े (25 अगस्त 2024 से 8 सितम्बर 2024) के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता एवम् अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरण की अलख जगाई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में एसजीआरआर पटेल नगर, बोम्बे बाग, तालाब के छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर प्रतिभा के रंगों को उकेरा। उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले छात्र-छात्राओं को आई बैंक निदेशक एवम् नेत्र विभाग अध्यक्ष प्रो. डाॅ तरन्नुम शकील द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के आॅडिटोरियम में कार्यक्रम का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में मनमाने ढंग से ट्रांसफर, प्रमोशन और अटैचमेंट

देहरादून। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में विभागीय मंत्री के संज्ञान में लाए बिना मनमाने ढंग से अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण, संबद्धिकरण, एवं पदोन्नति की जा रही है।विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस नाराजगी जताते हुए निदेशक को कड़ा पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया है कि यदि भविष्य में इस प्रकरण की पुनरावृत्ति होती है तोऐसे आदेश स्वतः ही निरस्त समझे जाएंगे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Sonprayag landslide: केदारघाटी में भूस्खलन, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत; बेहद सावधानी से करें यात्रा

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, यहां गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच सड़क पर चट्टान टूटकर गिर गई। इसके मलबे की चपेट में कुछ श्रद्धालु आ गए। Five people died due to landslide in Sonprayag बताया गया है कि इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। पूरा घटनाक्रम क्या है, हम आपको बताते हैं। सोमवार देर शाम कुछ यात्री केदारनाथ से लौट रहे थे। इस बीत सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस भूस्खलन की चपेट में सभी छह यात्री आ गए।  चलाया गया रेस्क्यू [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई

रुद्रप्रयाग – जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि सोमवार शाम अत्यधिक वर्षा के कारण सोनप्रयाग (मुनकटिया) में कुछ यात्री लैंडस्लाइड की जद में आ गए थे। सूचना मिलते हीSDRF, NDRF, सेक्टर मजिस्ट्रेट घटना स्थल के लिए रवाना कर दिए गए। रेसक्यू टीम ने कल देर रात मलबे में से एक मृतक ओर तीन घायलों को निकाला।घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग भिजवा दिया गया है। भारी वर्षा एवं घटना स्थल पर लगातार पत्थर गिरने के कारण सोमवार देर रात को रेस्क्यू कार्य रोक दिया गया था। आज सुबह रेस्क्यू कार्य पुनः शुरू किया गया है। [more…]