Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजाएं
श्री बदरीनाथ/श्री केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 17 सितंबर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर,तृतीय केदार तुंगनाथ,श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु तथा देश की सुख-समृद्धि एवं श्रीवृद्धि की कामना की गयी। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा प्रधानमंत्री जी के नाम [more…]
सूबे में 10 हजार दम्पतियों ने उठाया एआरटी का लाभ
देहरादून। सूबे में बच्चे की चाहत रखने वाले दम्पत्तियों, एकल व अविवाहित महिलाओं के लिये सहायता प्राप्त जननीय प्रौद्योगिकी (एआरटी) फायदेमंद साबित हो रही है। प्रदेश में अब तक एआरटी अधिनियम-2021 व 2022 तथा सरोगेसी एक्ट-2021व 2022 के तहत 10823 दम्पतियों ने गर्भधारण से संबंधित उपचार का लाभ उठाया है। एआरटी तकनीकी सेवाएं प्रदेशभर के 37 चिकित्सालयों में मुहैया कराई जा रही है, जहां पर निःसंतान दंपति इस तकनीकी के माध्यम से गर्भधारण संबंधी उपचार ले रहे हैं। सूबे में एआरटी अधिनियम-2021 व 2022 तथा सरोगेसी एक्ट-2021व 2022 के ठोस क्रियान्वयन से निःसंतान दम्पतियों को भविष्य का आसरा मिला है। [more…]
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने गंगोत्री और यमुनोत्री में की विशेष पूजा-अर्चना
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के साथ ही उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सांसद नरेश बंसल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की प्रार्थना की। उतरकाशी मुख्यालय के दीनदयाल पार्क में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करने के बाद सांसद बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस को भाजपा हर वर्ष ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाती है। 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भाजपा इसे ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में भी मनाती है, जिसमें [more…]
केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे भाजपा नेताः माहरा
देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक तरविन्दर सिंह मारवाह, भाजपा सहयोगी शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ एवं मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई बयानबाजी की कांग्रेस पार्टी कठोर शब्दों में निन्दा करती है। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस तरह की बयानबाजी करने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी की लोकप्रियता से भयभीत है, इसीलिए अपने नेताओं से उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करवा रही है। भाजपा नेताओं द्वारा [more…]
CISF जवान पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 28 अगस्त को CISF जवान पर धारधार हथियार से जानलेवा हमले के आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। 28 अगस्त को CISF जवान अरविंद कुमार पुत्र गुरमुख सिंह निवासी शिवराजपुर, थाना कुण्डा, सुभाष चैक पर घर वापस जाने के लिए मैजिक का इंतजार कर रहा था। तभी उसने देखा कि सड़क के दूसरी तरफ एक युवक अंधेरे में खड़ी बाइक से तेल चुरा रहा था। अरविंद ने अपना मोबाइल फोन निकालकरयुवक का फोटो खींचने लगा। यह देख वह युवक अरविंद के पास आया और धारधार हथियार से अरविंद की गर्दन और पेट पर जानलेवा [more…]
पंचायत मंत्री से मिला उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का प्रतिनिधिमंडल
देहरादून।उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपनी मांगों के संदर्भ में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर मिला। उन्होंने पंचायतों को सशक्त करने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया। पंचायती राज मंत्री महाराज ने उनसे वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए परीक्षण करवाने के साथ ही उसे विधि विभाग को भेज दिया था। संविधान के अनुरूप ही मांगों विचार किया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज [more…]
उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता, दो हाथी दांत के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ, यूपी एसटीएफ तथा वाइल्ड लाइफ क्राइम कस्ट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम ने आज एक ज्वाइंट आपरेश में बरेली क्षेत्र से तीन वन्य जीव तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी दांत बरामद किए हैं। तस्करों के विरुद्ध थाना सीवीगंज, बरेली में वन्यजीव अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ को उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में वन्यजीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिल रहा था, जिस पर एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इस पर कार्यवाही हेतु लगाया गया था। आज [more…]
उत्तराखंड से ITF खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं द हैरिटेज स्कूल की छात्रा दीया चौधरी
देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड की पन्द्रह वर्षीय छात्रा दीया चौधरी ने अकरा घाना में आयोजित जे 30 इंटरनेशनल टेनिस फैडरेशन टूर्नामेंट जीतकर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपने कैरियर की लंबी छलांग लगाकर अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल करते हुए खिताब पर कब्जा कर दीया चौधरी उत्तराखंड से आईटीएफ खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। यहां द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान दीया चौधरी ने जबरदस्त प्रतिभा और धैर्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सभी मैचों में एक भी [more…]
