Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अचानक स्कूल पहुंची DG झरना कमठान, बच्चों का पढ़ाई गणित और अंग्रेजी

देहरादून। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान ने आज जनपद देहरादून के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय अजबपुर डांडा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय अजबपुर डांडा में सभी 6 अध्यापक उपस्थित पाये गये। कुल पंजीकृत 171 बच्चों में से 129 बच्चे उपस्थित थे। महानिदेशक द्वारा छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे गए। अधिकांश बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिये गये। कक्षा 4 में महानिदेशक खुद भी गणित पढ़ाते हुये शिक्षिका की भूमिका में दिंखी, वहीं कक्षा 3 में उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी भाषा के टिप्स बताये। महानिदेशक द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

निवर्तमान सभासद मधु टम्टा का निधन, बड़कोट में शोक की लहर

मधु टम्टा। फाइल फोटो बड़कोट। नगर पालिका बड़कोट की निवर्तमान सभासद मधु टम्टा(30) का निधन हो गया है। कल विकासनगर में अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेहमन अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक घाट तिलाड़ी में किया जाएगा। युवा नेत्री मधु टम्टा के आकस्मिक निधन से बड़कोट नगर पालिका समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़कोट क्षेत्र के तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापार मंडल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पेयजल निगम में 26 इंजीनियरों को प्रमोशन

देहरादून। उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम में कार्यरत 26 अपर सहायक अभियंता (सिविल) की पदोन्नति सहायक अभियन्ता (सिविल) के पद पर वेतनमान रू0 15600-39100, ग्रेड वेतन 5400(सप्तम वेतनमान के लेवल-10) में करते हुए उन्हें नए स्थलों पर तैनाती दी गई है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिडला परिसर में छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिडला परिसर श्रीनगर गढ़वाल में छात्रसंघ चुनाव 2024-25 का कार्यक्रम जारी हो गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय छात्रसंघ प्रतिनिधि (यूआर) के एक-एक पदों और कार्यकारिणी सदस्यों के छह पदों के लिए एक अक्टूबर 2024 को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अगले दिन 2 अक्टूबर के शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव कार्यक्रम1. नामांकन तिथिः 23-09-2024 11 बजे प्रातः से अपरान्ह 04 बजे तक24-09-2024 पूर्वान्ह 11 बजे प्रातः से अपरान्ह 2 बजे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू पोस्टर प्रतियोगिता में वीनस रिया व ईशा अव्वल

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आॅफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माइक्रोबायोलाॅजिस्ट सोसाईटी, इंडिया के संयुक्त तत्वधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। 17 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय माइक्रोबायोलाॅजी दिवस के रूप में मनाया जाता है। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से इस दिन को और खास बना दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में चित्रण के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने माइक्रोबायोलाॅजी विषय से जुड़े रोचक तथ्यों को सांझा किया। प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य माइक्रोबायोलाॅजी के प्रति उत्साही लोगो को माइक्रोबायोलाॅजी के क्षेत्र में शोध कार्यों, रचनात्मकता और नवाचारों को प्रदर्शित [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ग्राहक बनकर शराब के ठेके पर पहुंचे डीएम, ओवर रेटिंग समेत कई अनियमितताएं पकड़ी

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में शराब की दुकानों अपर जिलाधिकारी और उप जिला अधिकारियों द्वारा एक साथ की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्वयं ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब की दुकान पर छापेमारी की। यहां दुकान में ओवर रेटिंग सहित कई अन्य अनियमिताएं पाई गई। जिलाधिकारी को शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत मिल रही थी। आज शाम को जिलाधिकार स्वयं वाहन चलाकर ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में स्थित शराब के ठेके तक पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी की कार्रवाई जारी थी। विस्तृत समाचार थोड़ी देर में

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

चौकी प्रभारी और दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बारावफात जुलूस के दौरान उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर सुल्तानपुर पट्टी के चौकी प्रभारी एसआई अर्जुन गिरी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केदार घाटी के आपदा प्रभावित व्यवसायियों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹56.30 लाख स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस वर्ष 31 जुलाई को केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से लिनचोली से सोनप्रयाग तक पैदल तथा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न प्रभावित व्यवसायियों को ₹56.30 लाख की राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से किये जाने की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा इससे पूर्व भी प्रभावित व्यवसायियों के लिए ₹09 करोड़ 08 लाख की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली द्वारा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि उनके अनुरोध पर ₹56.30 लाख की धनराशि और स्वीकृत की गई है। यह धनराशि पूर्व में स्वीकृत ₹09 करोड़ [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही बदरीनाथ स्थित ब्रह्म कपाल में पितृ श्राद्ध के लिए पहुंचे श्रद्धालु

श्री बदरीनाथ। आज मंगलवार को श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही श्री बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ गयी है। वही अलकनंदा नदी के तट पर ब्रह्मकपाल में आज पूर्णिमा श्राद्ध के दिन मध्यान्ह तक तीर्थयात्रियों ने अपने पूर्वजों को तर्पण दिया। श्री बदरीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल के विषय में शास्त्रों में उल्लेख आता है कि भगवान शिव को यहां पर ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति मिली थी।आज मंगलवार 17 सितंबर मध्याह्न से पूर्णिमा श्राद्ध शुरू हो गया है तथा आखिरी अमावस्या श्राद्ध 2 अक्टूबर बुद्धवार को संपन्न हो जायेगा।इसके पश्चात 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू होगा। ब्रह्म [more…]