Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
आयुष मिस्टर और वंदिता मिस फ्रेशर बने
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। स्टूडेंट काऊंसिल की ओर से आयोजिक फ्रेशर पार्टी में आयुष मिस्टर फ्रेशर बने जबकि वंदिता के सिर मिस फ्रेशर का ताज सजा। मिस्टर स्पार्कल का खिताब मयंक ने जीता जबकि मिस स्पार्कल वंशिका एवं अनामिका संयुक्त रूप से रहे। इस मौके पर डीन प्रो.गीता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि फ्रेशर पार्टी का मकसद जहां एक ओर नई प्रतिभाओं की पहचान होती है वहीं नए बच्चों का पुराने से परिचय कराना होता है। इस औपचारिक मुलाकात में स्टूडेंट [more…]
उत्तराखंड में प्राइवेट आयुष डाक्टर भी रोगियों को दे सकेंगे एलोपैथिक दवाइयां
देहरादून। उत्तराखंड में निजी पंजीकृत आयुष चिकित्सक भी आकस्मिक एवं आपातकालीन स्थिति में रोगियों की जान बचाने के लिए मार्डन औषधियों (एलोपैथिक) का प्रयोग कर सकेंगे। निदेशालय ने शासन से प्राइवेट आयुष चिकित्सक को भी आपातकालीन स्थिति में एलोपैथिक दवाओं के प्रयोग की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। देखें पत्र
चौखम्भा ट्रैक पर फंसीं दो विदेशी पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला
चमोली। चौखम्भा पर्वत की ट्रैकिंग पर फंसे दो विदेशी पर्वतारोहियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। विगत 03 अक्टूबर,2024 की शाम 6.00 बजे इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) की तरफ से जिला प्रशासन चमोली को दूरभाष पर सूचना मिली कि चौखम्भा पर्वत के ट्रैक मार्ग पर 6015 मीटर की ऊंचाई पर दो विदेशी ट्रैकर्स फंस गए है। जिसमें Ms.Michelle Theresa Dvorak (USA) और Ms.Fav Jane Manners (UK) शामिल थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिला प्रशासन चमोली द्वारा 03 अक्टूबर,2024 की रात्रि को ही भारतीय वायुसेना और राज्य आपदा प्रबंधन सचिव से समन्वय करते हुए रेस्क्यू के लिए अनुरोध किया। अगले [more…]
केदारनाथ की यात्रा व्यवस्था चाक-चौबंद, पौने तेरह लाख तीर्थयात्री कर चुके हैं बाबा के दर्शन
श्री केदारनाथ। प्रतिष्ठित ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ की यात्रा व्यवस्थायें चाक-चौबंद है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, जिला प्रशासन तथा श्री केदार सभा के संयुक्त प्रयासों से तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि अभी तक पौने तेरह लाख तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये है। अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देश एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। श्री केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्री सुरक्षित यात्रा का संदेश लेकर जा रहे है। अभी भी केदारनाथ यात्रा [more…]
नरेंद्रनगर उप जिला चिकित्सालय को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन अवार्ड
देहरादून। संयुक्त प्रयासों से ही मिलता है उत्कृष्ठ सम्मान यह बात स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टिहरी गढ़वाल स्थित उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर को मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु प्रतिष्ठित LaQshya (Labour Room Quality Improvement Initiative) National Certification पुरस्कार से सम्मानित के दौरान कही। इस सम्मान के माध्यम से अस्पताल की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, सुरक्षित प्रसव प्रक्रियाओं और नवजात शिशु देखभाल में किए गए अद्वितीय सुधारों की सराहना की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तराखंड की ओर से मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया ने उप जिला [more…]
उत्तराखंड में टेनिस के क्षेत्र में चौधरी सिस्टरों का धमाल
देहरादून। अखिल भारतीय टेनिस एसोसिएशन की प्रतियोगिता में विलियम सिस्टर्स को अपना आदर्श मानकर उनकी राह पर चलने वाली उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून मे रहने वाली दो सगी बहनें टेनिस के क्षेत्र में लगातार धमाल मचाती आ रही है और एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही है और वहीं आईटीएफ का खिताब जीतने वाली दीया चौधरी की छोटी बहन चौधरी मीरा सिंह ने अखिल भारतीय टेनिस एसोसिएशन की प्रतियोगिता के अंडर 12 और अंडर 14 श्रेणी की जिंद हरियाणा में हुई प्रतियोगिता के एकल चैम्पियनशिप की श्रंृखला का खिताब अपने नाम किया। यहां द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ [more…]
पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी, उत्तराखण्ड के 7.98 लाख किसानों के खाते में आया पैसा
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज महाराष्ट्र से पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री ने 9.40 करोड़ से अधिक किसानों को ₹20 हज़ार करोड़ से अधिक की सम्मान राशि उनके खातों में डीजीटली हस्तांतरित की गई। जिसके माध्यम से उत्तराखण्ड के 7.98 लाख पात्र लाभार्थियों किसानों को 169 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की गई। शनिवार को कैंप कार्यालय में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत 18वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। जिसमे प्रदेश के 7,98,038 लाभार्थी किसान परिवारों को 18वीं किस्त डीबीटी के माध्यम [more…]
उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों का IPS कैडर में प्रमोशन
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को आईपीएस कैडर में प्रमोशन मिला है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड पुलिस सेवा की अधिकारी सरिता डोभाल और हरीश वर्मा को आईपीएस के रूप में प्रोन्नत करने का आदेश जारी किया है।
DM सविन बंसल का ऋषिकेश अस्पताल में छापा, CMS और चार डाॅक्टरों का वेतन रोका
चिकित्सालय के उपस्थिति रजिस्टर को अपने कब्जे में लिया आईसीयू में ताला लगा मिला तथा टीकाकरण कक्ष में एएनएम नदारद मिली वार्ड खाली तथा ऑपरेशन थिएटर में कोई मरीज न होने पर आश्चर्य जताया देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी स्वयं वाहन चलाकर चिकित्सालय पहुंचे और लाइन में लगकर ओपीडी की पर्ची बनाई। चिकित्सालय में आधा घंटा व्यतीत करने के बाद चिकित्सकों और स्टाफ को डीएम की उपस्थिति की भनक लगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा ड्यूटी से नदारद मिले 4 चिकित्सकों का वेतन रोकने [more…]
शिक्षा विभाग में अधिकारियों को भी दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
कलस्टर विद्यालयों के चयन की धीमी गति पर जताई नाराजगी कहा, विद्यालयों के दुर्गम सुगम कोटिकरण का होगा पुनर्निरीक्षण देहरादून।विद्यालयी शिक्षा विभाग में अक्षम शिक्षकों के साथ ही अब अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ऐसे कार्मिकों की सूची तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का चयन कर कलस्टर विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा गया है। इसके अलावा विद्यालयों के दुर्गम सुगम श्रेणी कोटिकरण का पुनर्निरीक्षण करने के लिये भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सूबे [more…]
