Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
SGRRIM&HS में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज़
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस व रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शारीरिक दक्षता का परिचय देंगे। सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर एथलीटिका -2024 का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्डियोजिस्ट डाॅ सलिल गर्ग, सलाहकार माननीय चेयरमैन, श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल, डाॅ अशोक नायक, [more…]
ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों ने BKTC के CEO विजय प्रसाद थपलियाल को किया सम्मानित
बदरीनाथ धाम। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित समाज ने कल शनिवार देर शाम बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को उनकी कार्यशैली कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों द्वारा सम्मान किया गया और उन्हें तीर्थ पुरोहित ब्रह्म कपाल द्वारा सहयोग देने का आश्वासन दिया इसके अलावा अन्य अधिकारियों का भी स्वागत किया गया। नगर पंचायत बद्रीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित द्वारा ब्रह्म कपाल में सफाई व्यवस्था एवं अलाव की व्यवस्था अन्य सहयोग के लिए उनका सम्मान किया। थाना प्रभारी बद्रीनाथ नवनीत भंडारी को उनके बद्रीनाथ में कार्य कुशलता को देखते उनको भी तीर्थ पुरोहितों द्वारा [more…]
श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी
श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी पहले श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। उसके पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। इससे पहले आज प्रात: 9 बजे मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे सीधे मंदिर में दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को वर्चुअल हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुंआ से बांद्र के मध्य ट्रेन संचालन का स्वप्न पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। इन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुदादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुदीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा सूरत जैसे रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को को यात्रा करने का आसानी से विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकुआं-बांद्रा रेल सेवा शुरू होने से बाबा कैंची धाम, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए [more…]
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने की चार घोषणाएं
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि की जायेगी निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के वर्दी भत्ते में 3500 रुपये की वृद्धि की जायेगी 9,000 फीट से अधिक ऊँचाई पर तैनात पुलिस और एस.डी.आर.एफ. कर्मियों को उच्च तुंगता भत्ता 200 से बढ़ाकर 300 रूपये प्रतिदिन किया जायेगा देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। [more…]
आयोग के माध्यम से भरे जायेंगे अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पद
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। राजकीयकरण को लेकर किसी भी विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रस्ताव प्राप्त होने पर सरकार त्वरित कार्रवाही करेगी। इन विद्यालयों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों को आयोग के माध्यम से ही भरा जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर के आशासकीय विद्यालयों में [more…]
राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ का कल से प्रस्तावित कार्यबहिष्कार स्थगित
देहरादून। सार्वजनिक निगमों, निकायों, उपक्रमों में दैनिक/संविदा/विशेष श्रेणी/उपनल/आउटसोर्स कार्मियों के निमितीकरण और मुख्यमंत्री के साथ 21 नवम्बर 2022 को हुई बैठक के कार्यवृत्त के बिन्दु संख्या 17 के अनुसार राज्य कार्मिर्यों की भांति समस्त आदेश निगमों में लागू करने को लेकर कल 21 अक्टूबर से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को लेकर आज राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखण्ड की गांधी रोड परिषद कार्यलय में आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष दिनेश गुसाईं ने की। बैठक में प्रान्तीय महासचिव ने 15 अक्टूबर को शासन में मुख्य सचिव राधा रतूडी, अपर मुख्य सचिव आन्नद बर्धन एंव सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय [more…]
पिटकुल ने मुख्यमंत्री को सौंपा 11 करोड़ लाभांश का चेक
देहरादून। पिटकुल द्वारा उत्तराखण्ड शासन को लाभांश के रूप में 11 करोड़ की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 11 करोड़ का लांभांश का चेक प्रबंध निदेशक पिटकुल ने सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए विद्युत निगमों को पूरी सक्रियता से सहयोगी बनना होगा। राज्य स्थापना की मूल संकल्पना में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाना था। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि आगामी [more…]
भारतीय संस्कृति में गोरखा समाज की अहम भूमिका: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, देहरादून में वीर गोर्खा कल्याण समिति दूधली, द्वारा आयोजित ’गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा दशैं पर्व, माँ दुर्गा की उपासना और उनके नौ दिव्य रूपों की आराधना को समर्पित है। यह पर्व हमें सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने से बुराई पर सदैव अच्छाई की विजय होती है। उन्होंने कहा दशैं पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए [more…]
उत्तराखंड में मेडिकल काॅलेजों में निकली फार्मासिस्टों की बम्पर भर्ती
देहरादून। उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चिकित्सा शिक्षा उत्तराखण्ड विभागान्तर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट (भेषज) के रिक्त 73 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : दिनांक 19 अक्टूबर 2024 (शनिवार) ऑनलाईन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि : दिनांक 05 नवम्बर, 2024 (मंगलवार) ऑनलाईन आवेदन भरने की अन्तिम तिथि: दिनांक 25 नवम्बर 2024 (सोमवार) (सांय 05.00 बजे तक) आवेदन शुल्क Net Banking/Debit Card/Credit Card/UPI द्वारा जमा [more…]
