Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
क्लाईमेट चेंज का असरः 30 से 50 फीसदी पेड़-पौधों की प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस के सभागार में बायो डावर्सिटी को लेकर सोमवार को एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें गोस्लिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर प्लांट प्रिजर्वेशन (ग्रिप) के डायरेक्टर एवं ग्वैल्फ विश्वविद्यालय कनाडा के प्लांट एग्रीकल्चर विभाग के प्रो. प्रवीन कुमार सक्सेना ने पेड़ पौधों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसमें 30 से 50 फीसदी वनस्पतियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि सैपलिंग या क्लोन तकननीक से लुप्त होने वाले पौधौं को बचाया जा सकता है। इस तरह के [more…]
झरना कमठान ट्रेनिंग में गईं, IAS बंशीधर तिवारी को DG विद्यालयी शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी
देहरादून। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान के 17 फरवरी से 28 मार्च तक मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण में हिस्सा लेने की वजह से आईएएस बंशीधर तिवारी को डीजी विद्यालयी शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा. मुकुल कुमार सती को अग्रिम आदेशों अथवा नियमिति पदोन्नति तक जो भी पहले हो निदेशक प्रभारी माध्यमिक शिक्षा का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा अपर शिक्षा निदेशक सीमैट अजय कुमार नौडियाल को अग्रिम आदेशों अथवा नियमिति पदोन्नति तक जो भी पहले हो निदेशक प्रारभिंक शिक्षा का प्रभार सौंपा गया है।
उत्तराखंड के 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का उच्चीकरण करेगा टाटा
देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों द्वारा टाटा टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। समझौता पत्र के अनुसार प्रदेश के 13 संस्थानों का उच्चीकरण टाटा टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जाना है। बता दें कि उच्चीकरण हेतु चयनित प्रदेश के 13 संस्थानों में 3 जनपदों हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल में 2-2 संस्थान तथा 7 जनपदों देहरादून, उत्तरकाशी, नई टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत व अल्मोडा़ में 1-1 संस्थान शामिल हैं। एमओयू [more…]
उत्तराखण्ड देश का एक महत्वपूर्ण वॉटर टॉवर: धामी
देहरादून। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा और अन्तरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केन्द्र के साथ राजपुर रोड स्थित होटल में ‘स्प्रिंगशेड प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूलन: भारतीय हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास के लिए रणनीतियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हे.न. बहुगुणा विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतीय हिमालय क्षेत्र एक सतत भविष्य की ओर’ का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि इस कार्यशाला से जहां भारतीय हिमालयी क्षेत्र में जलस्त्रोतों [more…]
यूसीसी: लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद राज्य में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, विरासत और लिव इन संबंधों से जुड़े कानूनों में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। इस विषय पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में सामाजिक एवं मानविकी विज्ञान संकाय के राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान विभाग द्वारा विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. राखी पंचोला विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग एसडीएम गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डोईवाला ने अपने विचार साझा किए। संगोष्ठी का शुभारंभ संगोष्ठी की मुख्य वक्ता एवं सामाजिक एवं मानविकी विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर प्रीति तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने 261 संस्कृत छात्रों को किया सम्मानित, कहा- संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दे रही सरकार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा से जुड़े हुए 261 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान 2024- 25 हेतु 10 वीं और 12 वीं के कुल 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः रु 5100, रु 4100 और रु 3100 रुपए की धनराशि दी गई। डॉ भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति- जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति योजना 2024 – 25 हेतु 148 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसी प्रकार से मुख्यमंत्री ने गार्गी संस्कृत बालिका [more…]
युवा कवि पत्रकार दीपक कैन्तुरा को मिला उत्कृष्ट गढवाली कविताओं के लिए सम्मान
उत्तराखंड की लोक भाषा संस्कृति कलाकारों के लिए रैबार जैसे कार्यक्रम से उत्तराखंड के कलाकारों को दिलाई थी देश-दुनिया में पहचान उत्तराखंड की जिया साहित्य ने आयोजित किया राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन देहरादून। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विगत दिनों उत्तराखंड़ की जिया साहित्य कुटुम्ब द्वारा एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन स्पर्श हिमालयी यूनिर्वसिटी में किया गया। कार्यक्रम दो पालियो में आयोजित किया गया है। प्रथम पाली में मुख्य अतिथि प्रोपेसर डॉ.राजूल दत्त, विशिष्ट अतिथि चेतन गोड ने कार्यक्रम में शिरकत की वहीं दूसरी पाली में कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि डोईवाला नगर [more…]
बिना शुल्क के बदले जाएंगे स्मार्ट मीटर
देहरादून। प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ.आर मीनाक्षी सुंदरम ने आज मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली उपभोक्ताओं की रीडिंग या बिलिंग संबंधित शिकायतों में अप्रत्याशित तरीके से कमी आएगी। साथ ही वर्तमान में स्मार्ट मीटर बिना शुल्क के बदले जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर अत्याधुनिक बिजली मीटर है जिसका कन्ट्रोल उपभोक्ता के हाथ में रहता है। इससे आपको पल पल बिजली उपयोग की जानकारी, सभी जरूरी सूचनाएं, बिजली उपयोग की तुलना, भुगतान के कई विकल्प मिल जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो भारत सरकार के सहयोग से [more…]
चमोली में भारत-तिब्बत सीमा इनर लाइन परमिट का ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे पर्यटक
चमोली। चमोली जनपद की भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में भ्रमण के आवेदन की प्रक्रिया अब सरल हो जाएगी। जिला प्रशासन की पहल पर इनर लाइन परमिट के आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की जा रही है। जिसके लिए प्रशासन की ओर वेबसाइट तैयार की गई है। जिसका शीघ्र सुचारू संचालन शुरू किया जाएगा। जिसके बाद सीमा क्षेत्र में भ्रमण के इच्छुक पर्यटक घर बैठे सुगमता से इनर लाइन परमिट के लिये आवेदन कर सकेंगे। चमोली जनपद में भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में माणा पास, रिमखिम पास और नीती पास मौजूद हैं। जो नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर होने के साथ ही धार्मिक [more…]
उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था में उछाला, प्रति व्यक्ति आय में 11.33% बढ़ोतरी का अनुमान
देहरादून। आज मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रमुख सचिव डॉ.मीनाक्षी सुंदरम ने राज्य में किए गए आर्थिक सर्वे के चुनिंदा आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि राज्य में अर्थव्यवस्था का आकार (प्रचलित भावों पर राज्य सकल घरेलू उत्पाद) वित्तीय वर्ष 2024-25 में 378.24 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार 332.99 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है। जो कि 13.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वर्ष 2023-24 में यह वृद्धि दर 13.78 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तराखण्ड की प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति [more…]
