Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
आईएएस अधिकारियों को छुट्टी और मुख्यालय छोड़ने के लिए मुख्य सचिव की मंजूरी जरुरी
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देशों पर सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अवकाश के संबध में आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारीगण विविध अवकाश जैसे ईएल, सीसीएल, भ्रमण अवकाश, अर्द्ध वेतन अवकाश, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश पर जाने/मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से मुख्य सचिव को देंगे एवं अवकाश हेतु अनुमति प्राप्त करेंगे।
बॉर्डर एरिया में मिलेट्स के खेती के विस्तार को प्रोत्साहित करने के निर्देश
सेना और एसएसबी के साथ भी खाद्यान्न, सब्जियों एवं मीट की आपूर्ति के सम्बन्ध में एमओयू होगा जिलाधिकारियों को 601 सहकारिता समितियों के गठन के लक्ष्य को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश देहरादून। सीएस राधा रतूड़ी ने राज्य के स्थानीय अनाज मंडुआ की भांति झंगौरा के लिए भी एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही वॉकल फॉर लोकल के विजन को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य सचिव रतूड़ी ने सहकारिता विभाग को एसएसबी तथा सेना के साथ भी खाद्यान्न, सब्जियों, दूध एवं मीट की आपूर्ति के सम्बन्ध में एमओयू की कार्यवाही [more…]
कांग्रेस ने यूसीसी में लिव-इन-रिलेशन के लिए किए गए प्रावधानों पर उठाए सवाल
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (यू.सी.सी.) में लिव-इन-रिलेशन के लिए किये गये प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए इसे उत्तराखण्ड राज्य की गरिमा तथा संस्कृति के खिलाफ बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यूसीसी के लिव-इन-रिलेशन प्रावधान का पुरजोर विरोध करती है तथा इसके खिलाफ दिनांक 20 फरवरी को विधानसभा का घेराव करते हुए सरकार को चेताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ राज्यव्यापी आन्दोलन के माध्यम से आम जनता की [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का किया लोकार्पण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। [more…]
उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्पः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख किया है। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य को लेकर जो भी रोडमैप रखा है। उस पर राज्य सरकार प्राथमिकता से कार्य करेगी। विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, प्रदेश के विकास में समर्पित होकर नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य अपनी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है। राज्य की विकास यात्रा अनवरत जारी रहे, इसके लिए बजट में प्रावधान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा [more…]
विधायक निवास के गेट पर थाली बजाएंगे कर्मचारी
देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखण्ड ने आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांधी रोड स्थित परिषद कार्यलय में दिनेश गौसाई की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में नियमितीकरण में हो रही देरी और सार्वजनिक निगमों के निजीकरण व्यवस्था को लागू करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि दैनिक वेतन कार्मियों के नियमितीकरण हेतु एक वर्ष पूर्ण होने के पश्चात शासन द्वारा आदेश निर्गत नहीं किये गये। बार-बार आश्वसन के बाबजूद कार्यवाही ठंडे बस्ते में डाली गयी है। बैठक में वन निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टीएस बिष्ट द्वारा वन विकिस [more…]
दून पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर वाहन चोर, 6 दुपहिया वाहन बरामद
देहरादून। दून पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 6 दुपहिया वाहन (3 स्कूटी और 3 मोटर साईकिल ) तथा चोरी किए गए ब्रांडेड कपड़े किए हैं। आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी में जेल जा चुके हैं। सुनील कुमार मित्तल पुत्र स्व. ओमप्रकाश मित्तल निवासी- 174 लूनिया मौहल्ला देहरादून ने थाना कोतवाली नगर में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चोरों ने पल्टन बाजार स्थित उनकी दुकान मित्तल ब्रदर्स से कपडे व अन्य सामान चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने धारा 305 (ए) बीएनएस में [more…]
भाजपाः मंडल अध्यक्षों के नामों को फाइनल टच देने की कवायद शुरू
देहरादून। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज 6 जिलों की 20 विधानसभा के पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार 104 मंडलों के नामों के पैनल पर चर्चा हुई। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पार्टी मुख्यालय में हुई चर्चा बैठक की जानकारी मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं राजपुर विधायक खजान दास और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी , खिलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। संगठन पर्व के अंतर्गत आज [more…]
रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए। देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए केन्द्र से सहयोग का अनुरोध करने और स्टेट सेक्टर से शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये हैं। देहरादून में आबादी और वाहनों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि, पर्यटकों की संख्या में हो रही वृद्धि और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यातायात में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर [more…]
मेडिकल कालेजों में भरी जायेंगी 439 फैकल्टी
देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों को भर जायेगा। इसके लिये विभाग की ओर से राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में विभिन्न संकायों के रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सहायक प्राध्यापकों के 439 पदों को भरे जाने के लिये अधियाचन राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया गया है। चयन बोर्ड द्वारा शीघ्र ही रिक्त [more…]
