Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सतर्कता विभाग में सर्विलांस, तकनीकी और वित्तीय विशेषज्ञों की टीम की जाएगी गठितः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कारगी ग्राण्ट में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।  मुख्यमंत्री ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा के क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उल्लेखनीय योगदान को सराहा देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर माल्यार्पण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्य रूप से उत्तराखण्ड में सशक्त भू-कानून, स्थाई राजधानी, मूल निवास व आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण जैसे मुद्दों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून मेडिकल कॉलेज में MD की सीटों में इजाफा, NMC ने पीडियाट्रिक्स में सात सीटों की दी स्वीकृति

देहरादून। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमडी पीडियाट्रिक्स कोर्स के लिये सात नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की है। यह पहली बार है जब दून मेडिकल कॉलेज को पीडियाट्रिक्स में एमडी कोर्स की मान्यता मिली है। इन सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र ही नीट के माध्यम से शुरू की जायेगी। सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने एनएमसी द्वारा प्राप्त इन स्वीकृति के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में आगामी शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिये [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस का सिपाही नदी में डूबा, SDRF सर्चिंग में जुटी

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस का एक कांस्टेबर आज बैरागी कैंप कनखल में स्नान करते समय नदी में डूब गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर डीप डाइविंग और अन्य साधनों से सर्चिंग की जा रही है। आज सीसीआर हरिद्वार ने एसडीआएफ को सूचना दी कि बैरागी कैंप कनखल क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस का सिपाही स्नान करते समय डूब गया है। सूचना पर पोस्ट लक्सर से एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। कांस्टेबल तरेपन सिंह बैरागी कैंप के पास ठोकर नंबर 10 के पास नहाते हुए नदी में डूब गया था। एसडीआरएफ टीम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ से फरार दो ईनामी ठगों को उत्तराखण्ड STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

देहरादून। पिथौरागढ़ में 25-30 करोड रुपए की ठगी का मास्टर माइंड जगदीश बोरा और उसके भाई कमलेश बोरा को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों तीन वर्ष से फरार चल रहे थे। दोनों पर क्रमशः 25 हजार और 10 रुपय का ईनाम घोषित किया गया था। उत्तराखण्ड के कई जनपदों और सीबीसीआईडी की टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थे। जगदीश बोरा और कमलेश बोरा ने वर्ष 2019 से पिथौरागढ़ क्षेत्र के भोले-भाले व्यक्तियों को शेयर मार्केट, अलग-अलग स्कीमो में धनराशि इन्वेस्ट कर अत्यधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लगभग 40-50 व्यक्तियों से लगभग 25-30 करोड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ उप चुनावः भाजपा और कांग्रेस समेत पांच प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, पीपीआई(डेमोक्रेटिक) और दो निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि आज भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियालए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत, यूकेडी के आशुतोष सिंह भंडारी और निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान और प्रदीप रोशन रूडिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि आज पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ उपचुनाव: पूर्व विधायक आशा नौटियाल होंगी भाजपा की प्रत्याशी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख के पार

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के वर्तमान सत्र के अंतिम दौर में सर्दियों की आहट के बावजूद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। इस यात्रा काल में आज सायं तक इन दोनों धामों में पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा पन्द्रह लाख को पार कर गया है। अभी तक यमुनोत्री धााम में सात लाख से अधिक व गंगोत्री धाम में आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पदार्पण हो चुका है। यात्रा सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। गत 10 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ प्रारंभ हुआ चारधाम यात्रा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र का निदेशक बनाया गया है। वह चार वर्ष तक प्रतिनियुक्ति पर इस पद पर रहेंगे। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनकी प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। वह दीपावली बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे। डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव मूलरूप से यूपी के जौनपुर से रहने वाले हैं तथा उनकी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई। डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव देहरादून के डीएम और स्मार्ट सिटी के सीईओ रह चुके हैं। वर्तमान में वह उच्च शिक्षा विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी हैं।