Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धीरज गुप्ता अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ के अध्यक्ष और अशोक कुमार महामंत्री निर्वाचित

देहरादून। अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ, उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन और नई कार्यकारिणी का चुनाव आज आफिसर्स ट्रांजिट होस्टल, रेसकोर्स में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से आए सांख्यिकी सेवा संघ के अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए धीरज गुप्ता और संदीप पांडेय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों को बराबर 31-31 मत प्राप्त हुए। टाई की स्थिति उत्पन्न होने के बाद अर्थ एवं संख्या निदेशालय में कार्यरत संयुक्त निदेशक चित्रा द्वारा पर्ची प्रणाली के माध्यम से धीरज गुप्ता को विजेता घोषित किया गया। महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार और सीमा धिमान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक: बंशीधर तिवारी

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार ध्यानी के नेतृत्व में सूचना महानिदेशक (डीजी) बंशीधर तिवारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण शर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री राजकिशोर तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली और प्रदेश प्रचार मंत्री शशि शेखर शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने डीजी सूचना तिवारी से मुलाकात के दौरान पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पत्रकार अपने कार्य के दौरान विभिन्न जोखिमों का सामना करते हैं, जिससे [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी

देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने मंडल और जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने संगठन प्रक्रिया में सहयोग एवं सर्वसमिति से अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। दो तिहाई से अधिक मंडल अध्यक्षों और 19 में से 18 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के उपरांत पार्टी, अब प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में पहुंच गई है। उन्होंने जानकारी दी कि आज प्रदेश के सभी 18 सांगठनिक जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। वहीं इससे पूर्व हुए मंडल अध्यक्ष चुनावों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीएम फसल बीमा योजना में किसानों को ₹186 करोड़ का भुगतान

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2023-24 के किसानों और सेब उत्पादकों को मुआवजा वितरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि संयुक्त निदेशक उद्यान रतन कुमार की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की प्रथम बैठक हो चुकी है, जिसमें बीमा कम्पनी और डाटा कम्पनी से एक सप्ताह के भीतर आवश्यकता जानकारियां देने के निर्देश दिये गये हैं। बीमा कंपनी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 की रबी और खरीफ फसलों के लिए अब [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरियाणा के अराईयांवाला में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

देहरादून। देहरादून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। सोमवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा-अर्चना व अरदास की गई। वहीं, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादानशीन, गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में सोमवार को एक दल अराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ एवम् वहां पर हर्ष-उल्लास एवम् श्रद्धाभाव के साथ श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। सोमवार सुबह 9 बजे श्री दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जत्था दोपहर 12ः10 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जल्द पूरी की जाएः धामी

हैली टिकटों की कालाबाजारी रोकी जाए शीतकाल यात्रा के स्थलों का मास्टर प्लान तैयार किया जाए नौकरी की शुरुआत करने वाले स्थानों को गोद लें अधिकारी देहरादून । चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा से सबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। यात्रा के दृष्टिगत सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्राकाल के दौरान यातायात प्रबंधन और यात्रा मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। ग्रीन चारधाम यात्रा का अभियान शुरू किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की तैयारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रियुगीनारायण में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण का आदेश दिया। राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की होगी पहचान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थानों की पहचान की जाए और उनके विकास पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से उत्तराखण्ड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। राज्य की आर्थिकी को मिलेगा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी थपलियाल ने दिलाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ( बीकेटीसी ) के नवनिर्वाचित कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज समिति के मां चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह परिसर कारगी चौक में संपन्न हो गया है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कार्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि एकता में ही शक्ति है उन्होंने “संघे शक्ति कलौयुगे” उक्ति के अनुरूप एक होकर संस्थान एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को रंगों के उत्सव होली की भी शुभकामनाएं दी। इस [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

दुबई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन का टारगेट भारतीय टीम को दिया। न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों पर 63 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद पर 53 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का समापन

देहरादून। राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आज समापन हो गया। राज्यपाल  ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं, रंगोली तथा बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, फोटो प्रतियोगिता आदि श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया। वसंतोत्सव के इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पों के प्राकृतिक सौंदर्य और अन्य कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। वसंतोत्सव-2025 में इस वर्ष की चल वैजंती (रनिंग ट्राफी) आईआईटी रुड़की को मिली। गत वर्ष यह ट्रॉफी ओनजीसी को मिली थी। इस वर्ष आईआईटी रुड़़की को 10 श्रेणियों में और उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्थान एवं पत्थरचट्टा को 03 श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। वसंतोत्सव [more…]