Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर शुरू

देहरादून । मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय  है। मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की। इस अवसर पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष स्याणा, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीएम मोदी के फिट इंडिया अभियान को धरातल पर उतारने के लिए धामी सरकार ने कसी कमर

देहरादून। उत्तराखंड की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया के जिस अभियान का जिक्र किया था, उसे धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। इस क्रम में राज्य सरकार ने सबसे पहले, शैक्षणिक संस्थानों पर फोकस किया है। ईट राइट इंडिया अभियान की पृष्ठभूमि में छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए नए सिरे से कवायद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा समेत पांच विभागों को पत्र भेजा है। पत्र में जोर दिया गया है कि छात्र-छात्राओं में संतुलित आहार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। सभी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार, श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतरीन इलाज

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार चारधाम यात्रा 2025 के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में विभाग ने यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की हैं। इस बार चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व विस्तार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस में बम्पर तबादले, वर्षों से मैदान में जमे इंस्पेक्टरों और सब इस्पेक्टरों को भेजा पहाड़

उत्तराखंड पुलिस में बम्पर तबादले, वर्षों से मैदान में जमे इंस्पेक्टरों और सब इस्पेक्टरों को भेजा पहाड़ – Rajkaj Live News

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

NMOPS ने उत्तराखंड में UPS लागू करने का किया पुरजोर विरोध

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से केंद्र सरकार की भांति प्रदेश में एकीकृत पेंशन योजना (UPS) लागू किए जाने का पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) उत्तराखंड ने पुरजोर विरोध किया है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन(NMOPS) उत्तराखंड के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू किये जाने हेतु सांसदों के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रदेश के लाखों अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक के द्वारा अपना आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है, जिस क्रम में 1 अप्रैल 2025 को सभी अधिकारी, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खानपुर विधायक के कार्यालय पर फायरिंग मामले में जेल में बंद चैंपियन को मिली जमानत

हरिद्वार। खानपुर के विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कार्यालय पर फायरिंग के मामले में 27 जनवरी से जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आज जिला न्यायालय ने जमानत दे दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण तोमर ने बताया कि आज जिला न्यायालय में चैंपियन की जमानत याचिका पर सुनवाई थी, जिसके बाद देर शाम को हमारे पक्ष में फैसला आया है। कोर्ट ने चैंपियन को जमानत दे दी है। चैंपियन हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती है। उल्लेखनीय है कि चैंपियन और उनके समर्थकों ने 26 जनवरी को खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित ऑफिस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में लगेंगे हैल्थ कैम्प और बहुदेशीय शिविर

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि 23 मार्च, 2025 को वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के जनपद मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत “जन सेवा थीम” पर बहुदेशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किये जाएंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश जारी किये हैं कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जनपदों में चिकित्सा शिविरो एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में UPS की अधिसूचना जारी होते ही विरोध में उतरे राज्य कर्मचारी

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड ने 1 अप्रैल 2025 से उत्तराखण्ड में एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को लागू किए जाने की अधिसूचना का कड़ा विरोध किया है । परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे ने कहा कि राज्य सरकार के नई पेशन योजना (NPS) से आच्छादित कर्मचारी विगत लम्बे समय से पुरानी पेंशन (OPS) पुनः लागू किए जाने की मांग करते आ रहे हैं, किन्तु सरकार द्वारा राज्य कार्मिकों के साथ पुनः छलावा करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की बजाए पुनः एक और नई पेंशन योजना, नए नाम के साथ अंगीकृत किए जाने की अधिसूचना जारी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गुरु मंत्र पाकर धन्य-धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज बुधवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना सुबह 7ः00 बजे से शुरू हो हो जाएगी पूजन प्रक्रिया 5 एलईडी स्क्रीनों सहित फेसबुक,यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण शनिवार दोपहर 2ः00 बजे से 4ः00 बजे के बीच पूरी होगी आरोहण की प्रक्रिया देहरादून। प्रेम, सद्भावना, भाईचारा, मानवता, श्रद्धा व आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक श्री झण्डा जी मेला इस साल भी बेहद भव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में रौनकें देखते ही बन रही हैं। चारों और भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। दरबार श्री गुरु राम राय जी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग को मिले 789 अतिथि शिक्षक

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शीघ्र ही 789 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जायेगी। प्रवक्ता संवर्ग के इन शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में कला वर्ग के विभिन्न विषयों के सापेक्ष नियुक्त किया जायेगा। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अतिथि प्रवक्ताओं को जनपद व विषयवार शीघ्र नियुक्ति देने के निर्देश दिये हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत प्रवक्ता संवर्ग के रिक्त पदों के प्रति अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति [more…]