Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
श्री यमुनोत्री धाम और जानकीचट्टी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 1956.85 लाख रुपए का अनुमोदन
देहरादून। शासन द्वारा अनुमोदित सभी निर्माण कार्यों के धरातल पर समयबद्धता, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन की सख्त हिदायत देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजकीय भवनों के निर्माण में उत्तराखण्ड की पारम्परिक वास्तुशैली व ग्रीन बिल्डिंग मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्याे की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। सीएस ने सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही एवं कोताही के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के [more…]
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों के खातों में आए 4.96 करोड़ रुपए
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में जनवरी माह के 5542, फरवरी माह के 5517 व मार्च माह के 5487 लाभार्थियों को धनराशि ट्रांसफर की। इस योजना में 3 महीने का पैसा एक साथ जारी किया गया है। बुधवार को मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से यह धनराशि डीबीटी की। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बुधवार को इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक की धनराशि एक साथ ट्रांसफर की गई है । लाभार्थियों को कुल मिलाकर 4,96,38,000/- रुपए भेजे गए हैं । रेखा आर्या ने बताया [more…]
श्री झण्डे जी पर नतमस्तक होकर लाखों श्रद्धालुओं ने झुकाए शीश
श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा…….. देखो देखों गुरां दा देखों झण्डा चढ़या….. , श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ बुधवार को श्री झण्डा साहिब का आरोहण किया गया। आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए श्री दरबार साहिब में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों संगतें व दूनवासी श्री झण्डे जी के सम्मुख श्रद्धा के साथ शीश नवाए व हाथ जोड़े खड़े रहे। हर कोई श्री झण्डा साहिब [more…]
राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर 23 मार्च को प्रदेश में मनाया जायेगा सेवा दिवस
राज्य के प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्द्धन के लिए मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 22 से 25 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इन आयोजनों में जनता के जुड़ाव के लिए भी प्रभावी पहल की जाए। 23 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखण्ड स्तर तक बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया [more…]
सीएम हेल्पलाइन 1905 में समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करें: धामी
नई दिल्ली। सीएम हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। जिन अधिकारियों के स्तर पर अधिक शिकायतें लंबित हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और लापरवाही बरते जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई भी की जाए। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कार्मिकों की सेवानिवृत्ति के बाद एक माह के अन्दर उनके सभी देयकों का भुगतान हो जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली से सीएम हेल्पलाइन 1905 की वर्चुअल समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार [more…]
श्रीनगर में शीघ्र बनेगी मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड
नई दिल्ली/देहरादून। लक्ष्यद्वीप के शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से पहले प्रदेश के शिक्षा एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री से श्रीनगर में प्रस्तावित मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने मरीन ड्राइव के निर्माण पर अपनी सहमति प्रदान की। मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने उन्हें आगामी चार धाम यात्रा पर आने का भी न्योता दिया। जिसे केन्द्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. [more…]
विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। विधानसभा में रक्षक पद पर नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के आरोपी को नेहरु काॅलोनी थाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। उसकी महिला साथी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी के खिलाफ सचिवालय तथा विधानसभा में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। विधानसभा सुरक्षा में तैनात उम्मेद सिंह चौहान ने 24 मार्च 2023 को थाना नेहरू कालोनी में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के संबंध में धारा 420,467,468,IPC का मुकदमा कराया था, जिसमें अभियुक्त विनय भटट द्वारा अपनी सहयोगी रविकान्ता शर्मा [more…]
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु संरक्षण और विकास का संतुलन जरूरी
उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में निवास करने वाले स्थानीय लोगों, पर्वतारोहियों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और सीमाओं पर तैनात सैन्य कर्मियों के स्वास्थ्य और उनकी बीमारियों पर व्यापक चर्चा करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश द्वारा उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सम्मेलन में देश भर के विभिन्न संस्थानों के चिकित्सा विशेषज्ञों और विभागाध्यक्षों ने हिमालयी राज्यों में स्वस्थ जीवन के लिए जलवायु संरक्षण और विकास के संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया। उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहन संस्थान (निम) में आयोजित यह सम्मेलन एम्स ऋषिकेश के फिजियोलॉजी विभाग और निम द्वारा [more…]
उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच राज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राजभवन उत्तराखण्ड के डिजिटल और टेक्नोलॉजी पर आधारित नवाचारों का संकलन ‘‘गवर्नर्स डिजिटल हब’’ (Governor’s digital hub) और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन पर आधारित एआई-संचालित चैटबॉट ‘‘इटरनल गुरु’’ (Eternal Guru) ब्रोशर्स भेंट किए। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड भ्रमण से प्रदेश के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन विकास को मिले नए आयाम के लिए भी उनका धन्यवाद किया।
