Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आज सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। डीजीपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि कुंभ मेला के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उसकी निरंतर समीक्षा करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित अनुभव प्राप्त हो। डीजीपी दीपम सेठ ने कहा उत्तराखण्ड पुलिस कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से कुम्भ मेला 2027 को सुगम और सुरक्षित बनाएंगे। पुलिस बल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

टीबी उन्मूलन में उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

दिल्ली/देहरादून। राज्य सरकार के सतत प्रयासों से उत्तराखंड ने टीबी उन्मूलन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारत सरकार ने “टीबी मुक्त पंचायत पहल“ में समुदाय-आधारित प्रयासों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को पुरस्कृत किया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रदान किया गया। जिसे एनएचएम की मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया ग्रहण किया। इस उपलब्धि पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर करते हुये अधिकारियों की जमकर सराहना की, साथ ही उन्होंने जनसहयोग के लिये प्रदेश की आम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्राः सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दस दिन पहले शुरू हो रही यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के मुखवा-हर्षिल दौरे से बना है जबरदस्त माहौल देहरादून। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए हर स्तर पर तैयारी तेज हो गई है और उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा और हर्षिल आने के बाद से यात्रा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना है।  पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चार धाम यात्रा दस दिन पहले शुरू हो रही है। यानी कि इस बार यात्रा के लिए ज्यादा दिन उपलब्ध होंगे। यात्रियों के स्तर पर पंजीकरण के लिए दिखाए जा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU के छात्रों ने किया AIIMS ऋषिकेश का शैक्षिक भ्रमण

देहरादून। SGRR यूनिवर्सिटी, देहरादून के अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी विभाग के बी.ए. और एम.ए. के छात्रों ने शनिवार को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ऋषिकेश का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य अर्थशास्त्र, चिकित्सा क्षेत्र की प्रशासनिक नीतियों और स्वास्थ्य संचार के महत्व को समझाना था। इस दौरान छात्रों ने सर्वप्रथम भारत की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS), जो की “संजीवनी” परियोजना के अंतर्गत आता है, का हेलीकॉप्टर देखा। यह सर्विस उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के दुर्घटना पीड़ितों ओर मरीजों के लिए एक वरदान है। तत्पश्चात छात्रों ने AIIMS-ऋषिकेश के विभिन्न विभागों का दौरा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया 40 करोड़ की 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

रूद्रपुर वेंडिंग जोन व हंस स्पोर्ट्स अकादमी का किया भी मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो में  जनप्रतिनिधियों, जनता ने फूल वर्षा व पुष्प मालाओं से किया स्वागत रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को रुद्रपुर में आयोजित गल्ला मंडी से मेन बाजार होते हुए भव्य रोड शो के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री का रूद्रपुर की जनता, जनमानस, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा, फूल मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क रूद्रपुर में आयोजित सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जन सेवा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने करकोटक मंदिर के लिए दिए 3 लाख रुपये, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

भीमताल: विधानसभा भीमताल में स्थित प्रसिद्ध करकोटक नाग देवता मंदिर में इन दिनों भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भागवत कथा का श्रवण किया और भगवान का आशीर्वाद लिया।मंदिर परिसर में खुले स्थान पर धार्मिक आयोजनों के आयोजन को देखते हुए ग्रामीणों ने विधायक से टीन शेड बनाने की मांग की। ग्रामीणों की इस मांग को स्वीकार करते हुए विधायक कैड़ा ने विधायक निधि से 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।विधायक कैड़ा ने बताया कि करकोटक मंदिर के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

भीमताल : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भीमताल इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा व विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने की।शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और अतिथियों का शॉल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। समारोह में संगठन को और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

टीबी हारेगा देश जीतेगा:  हां हम टीबी समाप्त कर सकते हैं

श्रीनगर गढ़वाल। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आज  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सूक्ष्म्जैविकी विभाग द्वारा एक राष्ट्रीय संगोष्ठि का आयोजन चौरस परिसर स्थित मदनमोहन मालवीय नेशनल टीचर ट्रेनिंग सेंटर में किया गया। आयोजन का उद्देश्य लोगो में टीबी की रोकथाम को लेकर जागरूकता   फैलाना तथा विद्यार्थियों को टीबी रिसर्च के प्रति उत्सुकता जगाना और प्रेरित करना था। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यार्थियों द्वारा निकाली गयी एक जागरूकता रैली से हुआ। सूक्ष्म्जैविकी विभाग द्वारा चौरस एवं श्रीनगर मे टीबी जागरूकता बढ़ाने के लिए दो पोस्टर भी लगाए गए। कार्यकम के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि उप-चिकित्सा अधिकारी तथा जिला [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

युवाओं के लिए युवा आपदा मित्र बनने का सुनहरा मौका

एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक आपदा के दौरान निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास ने ली बैठक, तय किए लक्ष्य देहरादून। उत्तराखंड में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र तथा भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों के लिए आपदा मित्र बनने का सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी युवा आपदा मित्र परियोजना के तहत उत्तराखण्ड में 4310 स्वयंसेवकों को आपदाओं का सामना करने में सक्षम तथा फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में दक्ष बनाया जाएगा। सोमवार को सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर की टक्कर से दो लोगों की मौत

देहरादून। लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास आज सुबह ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित एक डंपर तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाल कर मोच्र्यूरी में भिजवा दिया। जबकि, डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। आज प्रातः देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK 18 CA 6636 लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर 3 वाहनों को क्षतिग्रस्त [more…]