Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा क्षेत्र का दौरा

अधिकारियों को दिए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यू, पारतोला, पोखरी तल्ली, चैकसैदुला, झड़गांव तल्ला-मल्ला, डालकन्या और पतलोट सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सड़कों से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। विधायक कैड़ा ने मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने PWD विभाग को मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा, ताकि आपदा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अमन स्वेडिया पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज़

देहरादून। श्री दरबार साहिब द्वारा संचालित मातावाला बाग पर कब्जा करने की कोशिश के आरोपी अमन स्वेडिया पर देहरादून पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस ने अमर स्वेडिया पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। दून पुलिस ने अमन स्वेडिया के ठिकानों पर देर रात दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है। श्री दरबार साहिब प्रबंधन का कहना है कि मातावाला बाग प्रकरण में बौखलाया अमन स्वेडिया लगातार इस कोशिश में है कि किसी तरह से वह दोबारा मातावाला बाग अखाडे में कुश्ती व पहलवानी के नाम पर अपने नशे का कारोबार चला [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दिव्यांग वृद्धा को मिला आधार, दस साल की मेहनत को मिली राहत

भीमताल: भीमताल ब्लॉक के दूरस्थ गांव बानना की 76 वर्षीय दिव्यांग वृद्धा माधवी देवी का आखिरकार आधार कार्ड बन गया। बीते दस वर्षों से आधार कार्ड न बनने के कारण वह सरकारी योजनाओं से वंचित थीं। अब समाजसेवी पूरन बृजवासी और जिलाधिकारी वंदना सिंह की त्वरित पहल से उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। माधवी देवी के परिजनों ने आधार कार्ड बनवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के चक्कर काटे, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। थक-हारकर परिजनों ने भीमताल नगर के समाजसेवी पूरन बृजवासी से संपर्क किया। पूरन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लापरवाही पर जताई सख्त नाराजगी

भीमताल : कुमाऊं आयुक्त एवं जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन मानचित्र स्वीकृति, अवैध निर्माण पर कार्रवाई, लंबित प्रकरणों की स्थिति, अभिलेखों के डिजिटलीकरण सहित विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की। आयुक्त ने निर्देश दिए कि अवैध निर्माण पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और लंबित वादों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि मामलों को वर्षवार और श्रेणीवार सूचीबद्ध करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। रिकॉर्ड रूम का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, श्रीलंका टापू में किया स्थलीय निरीक्षण

भीमताल : उपजिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी रेखा कोहली ने मंगलवार को लालकुआं तहसील के अंतर्गत आने वाले दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू (बिंदुखत्ता) का भ्रमण किया। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए यह निरीक्षण किया गया, जिसमें वन, सिंचाई, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, जल संस्थान, खाद्य आपूर्ति, बाल विकास व राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने अवगत कराया कि क्षेत्र में अगस्त माह तक का राशन पहले ही वितरित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तीन माह की जीवन रक्षक औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भवाली बाजार में भीषण आग, कई दुकानें खाक, अफरा-तफरी मची

भीमताल : भवाली बाजार में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर के पास स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें मोहल्ले तक जा पहुंचीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग मंदिर से सटे एक महिला की दुकान से शुरू हुई। जल्द ही आग ऊपर तक फैल गई और कई दुकानों को चपेट में ले लिया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अपना सामान [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक, वित्त सचिव ने दिए सख्त निर्देश

भीमताल : सोमवार को राज्य कर विभाग के कुमाऊँ जोन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने की। उन्होंने पिछले साल की तुलना में इस साल के कर संग्रह के लक्ष्य की समीक्षा की और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।वित्त सचिव ने कहा कि खण्ड कार्यालयों में राजस्व संग्रहण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और अधिकारी फील्ड विजिट बढ़ाएं। संविदाकारों से प्राप्त भुगतान के हिसाब से कर की जांच सख्ती से की जाए।आडिट इकाई के लंबित मामलों को जल्द निपटाने, अपील [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ऑल इंडिया कराटे समर कैंप का भव्य शुभारंभ, देशभर से जुटे खिलाड़ी

आत्मनिर्भरता व अनुशासन की दिशा में सशक्त पहल भीमताल : 1 जून से 5 जून तक आयोजित 31वें ऑल इंडिया कराटे समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने इस विशेष शिविर में हिस्सा लेकर समर कैंप को गौरवमयी बना दिया है। यह शिविर क्योकुशिन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो चेयरमैन एवं कंट्री डायरेक्टर शिहान वसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं व खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर बनाना है, विशेषकर महिलाओं को मानसिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में गौशाला निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी

सामाजिक कार्यकर्ता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई की मांग भीमताल : नगर क्षेत्र में लावारिस रूप से घूम रहे गाय, बैल और बछड़ों से हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर गौशाला निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक को ज्ञापन सौंपकर जल्द गौशाला निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र और उससे सटे गांवों में लावारिस पशुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ये पशु सड़कों, गलियों, खेतों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने गांवों का किया दौरा, देवनगर के लिए मोटर मार्ग की घोषणा

बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को धारी ब्लॉक के देवनगर, पलड़ा, कनर्खा, सरना आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याएं रखीं।देवनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक कैड़ा ने कहा कि कनर्खा से देवनगर तक तीन किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में ही राज्य योजना के तहत कराया जा चुका है। उन्होंने घोषणा की कि देवनगर गांव के लिए अब [more…]