Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे नैनीताल, विकास कार्यों का लिया जायजा, कीं कई बड़ी घोषणाएं
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर नैनीताल पहुंचे। दौरे के पहले दिन उन्होंने मल्लीताल में 1101 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे मानसखण्ड मंदिर माला योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और 12 नवविकसित दुकानों का उद्घाटन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डीएसए मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने बास्केटबॉल कोर्ट का शुभारंभ, खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की और जिले के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में लतिका भंडारी, भूमिका जंतवाल, नितेश बिष्ट, अंश बिष्ट, वैभव [more…]
भीमताल में प्रदेश अध्यक्ष के दर्जा मंत्री बनने पर भव्य स्वागत समारोह
व्यापारियों को बांटे जाएंगे प्रमाण पत्र भीमताल : प्रदेश अध्यक्ष को उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर भीमताल व्यापार मंडल की ओर से आगामी सोमवार, 9 जून को भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम की शुरुआत आमडाली क्षेत्र से दोपहिया वाहन रैली के साथ होगी, जहां से माननीय अध्यक्ष जी को जोरदार स्वागत के बीच ब्लॉक कार्यालय सभास्थल तक लाया जाएगा। इसके पश्चात ब्लॉक कार्यालय में व्यापारियों की बैठक और स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान उन 210 व्यापारियों [more…]
सड़क किनारे मिला चालक का शव
ओखलकांडा में गुरुवार की सुबह मिला शव भीमताल : मल्ला ओखलकांडा के जीतू बोरा (30) पुत्र हरीश बोरा का शव गुरुवार की सुबह मल्ला ओखलकांडा में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर ओखलकांडा पुलिस पहुंची। पुलिस ने जीते को लोगों की मदद से ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने जीतू को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रोरोकर बुरा है। मृतक टैक्सी चालक था और दो भाई-बहन थे। चौकी प्रभारी रमेश पंत ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर [more…]
रेश ड्राइविंग और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं
देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप द्वारा सड़क पर सरेआम, नदियों के किनारे, कॉलेज/हॉस्टल के आसपास वाहनों खुले में बैठकर शराब का सेवन कर हुड़दंग व रैश ड्राईविंग जैसी अवांछनीय गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन लगाम” नामक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 7 जून 2025 से शुरू होकर एक माह तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए उन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है, जिनसे आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न होता है और प्रदेश की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह अभियान इस [more…]
यूसीसीः 26 जुलाई तक शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पर नहीं देना होगा शुल्क
देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) दिनांक 27 जनवरी 2025 से प्रभाव में आ चुकी है। इसके अंतर्गत, 26 मार्च 2010 से लेकर 26 जनवरी 2025 के बीच संपन्न सभी विवाहों को UCC के अंतर्गत पंजीकृत कराना अनिवार्य किया गया है। वर्तमान में, इस अवधि के भीतर हुए विवाहों के पंजीकरण हेतु ₹250 का शुल्क निर्धारित है। हालांकि, राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा एवं सहभागिता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है कि यदि 27 जनवरी 2025 से पूर्व हुई शादियों का पंजीकरण आगामी 26 जुलाई 2025 तक कराया जाता है, तो [more…]
शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी- शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य
थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थराली के चेपड़ों गांव में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य मेले को राजकीय मेले के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने शहीद भवानी दत्त जोशी को नमन करते हुए [more…]
राज्यपाल ने किया कौसानी का दौरा, विकास कार्यों और योजनाओं की ली जानकारी
भीमताल : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर कौसानी पहुंचे। यहां कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के अतिथिगृह में उनका जनपद प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। राज्यपाल ने प्रवास के दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से उनकी मासिक आय और कामकाज की जानकारी ली और उन्हें डिजिटल माध्यमों एवं आधुनिक विपणन तकनीकों से जुड़ने के [more…]
गंगा दशहरा पर स्नान के लिए पहुंचे लोग
भीमताल। नौकुचियाताल स्थित हरकी पैड़ी पर बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर्व पर लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने हरकी पैड़ी पर स्नान कर पूजा अर्चना की। हरकी पैड़ी के मंदिर में क्षेत्र के लोगों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि नौकुचियाताल हरकी पैड़ी में गंगा दशहरा पर लोगों ने स्नान किया। सुंदरकांड पाठ में प्रमोद कर्नाटक, विनोद पाठक, तनुज कर्नाटक, धीरज मेहता, गोलू, नरेश नौगाई, राजू पांडे, कानू पांडे, किरन पांडे शामिल रहे।
भीमताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू
मुख्य विकास अधिकारी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण भीमताल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार, भीमताल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि 5 जून से 16 जुलाई तक (हरेला पर्व) जिले भर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण के प्रति वैश्विक जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस [more…]
भीमताल बाजार में सीवर का गड्ढा बना राहगीरों के लिए मुसीबत
पिछले कई महीनों से समस्या जस की तस, विभागों के बीच फंसी जिम्मेदारी भीमताल। नगर के मुख्य बाजार में एक सीवर का गड्ढा पिछले कई महीनों से स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हालात यह हैं कि कई बार यह गड्ढा सीवर के गंदे पानी से लबालब भरा रहता है। जब वाहन तेज गति से गुजरते हैं, तो इस गंदे पानी के छींटे सड़क से गुजरने वाले लोगों पर गिरते हैं। स्थानीय निवासियों और कारोबारी युसुफ का कहना है कि इस गड्ढे को लेकर कई बार शिकायतें की [more…]
