Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
भीमताल डैम के जीर्णोद्धार में लापरवाही उजागर, दरारें बनीं खतरे की घंटी
भीमताल : ऐतिहासिक भीमताल डैम के जीर्णोद्धार कार्य में घोर लापरवाही सामने आई है। ब्रिटिश काल में निर्मित इस धरोहर पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये स्वीकृत किए जाने के बावजूद डैम की दीवारों पर बड़ी दरारें आज भी जस की तस बनी हुई हैं, जो कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं।डैम संरक्षण के लिए वर्षों से संघर्षरत सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि शासन से मंजूर धनराशि के अंतर्गत दरारों की मरम्मत, निकासी गेटों की बहाली, झील संरक्षण एवं अन्य आवश्यक कार्य [more…]
अत्यधिक बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
रतनपुर और भीमपुरी में जलभराव व क्षति का लिया जायजा, संबंधित विभागों को दिए आवश्यक निर्देश भीमताल : ग्राम रतनपुर एवं भीमपुरी में बीते 24 घंटों से हो रही लगातार अत्यधिक वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। जलभराव, क्षतिग्रस्त मार्गों एवं आवागमन में आ रही दिक्कतों की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा ने रविवार को मौके पर पहुंचकर दोनों क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया तथा बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने [more…]
जिलाधिकारी ने हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 41 से 60 तक के पार्षदों संग की बैठक
क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु लिए महत्वपूर्ण निर्णय भीमताल : जिलाधिकारी वंदना द्वारा नगर के विकास व जनसमस्याओं के निराकरण हेतु निरंतर पार्षदों के साथ वार्डवार बैठक की जा रही है। रविवार को बैठक के तीसरे चरण में हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 41 से 60 तक के पार्षदों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पार्षदों द्वारा जलभराव, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नशा उन्मूलन, सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति व आधार शिविरों से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। बैठक में [more…]
जिलाधिकारी ने हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 41 से 60 तक के पार्षदों संग की बैठक
क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु लिए महत्वपूर्ण निर्णय भीमताल : जिलाधिकारी वंदना द्वारा नगर के विकास व जनसमस्याओं के निराकरण हेतु निरंतर पार्षदों के साथ वार्डवार बैठक की जा रही है। रविवार को बैठक के तीसरे चरण में हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 41 से 60 तक के पार्षदों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पार्षदों द्वारा जलभराव, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नशा उन्मूलन, सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति व आधार शिविरों से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। बैठक में [more…]
रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
भीमताल : भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 4 अगस्त को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव तथा नदी-नालों में तेज बहाव को देखते हुए जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपदा प्रबंधन एवं समन्वय हेतु अपने-अपने [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 205 रोगियों ने उठाया लाभ
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा बालाजी फाउन्डेशन के तत्वाधान में भट्ट क्लीनिंक एवं निर्माण क्लासेज, प्रसाद फार्म निकट रेलवे लाईन, नकरौंदा, देहरादून में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 205 पुरुष और महिला रोगियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों को परामर्श दिया और कई आवश्यक जांचें जैसे ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि निःशुल्क की गईं। साथ ही रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गईं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के हृदय रोग विभाग के [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट की
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति प्रो. सिंह ने मुख्यमंत्री को गढ़वाल विवि कि शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड का मनपंसदीदा विश्वविद्यालय बनाता जा रहा है। इस बार सीयूईटी यूजी में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकृत किया है। बताया कि कावंड यात्रा के दौरान गढ़वाल विवि ने प्रशासन के सहयोग से स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाई है। बताया [more…]
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिली ₹184.25 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की राशि, हल्द्वानी में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण भीमताल : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के करोड़ों किसानों को योजना की 20वीं किस्त जारी की गई। उत्तराखंड के 8,28,787 किसान परिवारों को ₹184.25 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।इस अवसर पर ब्लॉक कार्यालय हल्द्वानी के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लाभार्थी किसानों ने प्रधानमंत्री का सीधा संबोधन व प्रसारण देखा। किसानों ने इस [more…]
हल्द्वानी ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगेगा एनटीपीसी का वेस्ट-टू-कोल प्लांट, 25 वर्षों तक होगा संचालन
तीन माह में प्रारंभ होगा कार्य, कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान संभव भीमताल : हल्द्वानी शहर की कूड़े की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एनटीपीसी द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे से कोयला बनाने वाला अत्याधुनिक प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी वंदना ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अगले तीन माह के भीतर पुराने कूड़े को हटाकर 10 एकड़ भूमि एनटीपीसी को उपलब्ध कराई जाएगी, जहां वेस्ट-टू-कोल प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट 25 वर्षों तक संचालित किया जाएगा और इसमें प्रतिदिन उत्पादित [more…]
आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
भीमताल : कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयुक्त/सचिव, मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, ब्याज पर धन लेने-देने, विद्युत लाइन स्थानांतरण, फर्जी नौकरी दिलाने, एलआईसी पॉलिसी में ग़लत जानकारी, और पारिवारिक संपत्ति विवाद जैसे विविध विषयों पर शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आयुक्त के संज्ञान में आया कि वाहन खरीद के बाद सत्यापन [more…]
