Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में दिखा उत्साह, 99 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

प्राकृतिक सौंदर्य और बेहतर व्यवस्थाओं ने जीता प्रतिभागियों का दिल भीमताल : राजभवन गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को कुल 99 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। इनमें 9 महिला प्रतिभागी भी शामिल रहीं। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे इन गोल्फरों ने जहां गोल्फ के खेल में अपना कौशल दिखाया, वहीं नैनीताल स्थित राजभवन गोल्फ कोर्स की मनोरम वादियों का भरपूर आनंद भी उठाया। प्रतिभागियों ने बताया कि राजभवन गोल्फ कोर्स का वातावरण बेहद शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक है। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं, आतिथ्य और सत्कार की जमकर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ट्राउट पालन बनेगा किसानों की आय का नया जरिया : राज्यपाल

भीमताल : शनिवार को राजभवन नैनीताल में केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भीमताल के निदेशक अमित पाण्डे और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.एस. पतियाल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। अधिकारियों ने राज्यपाल को संस्थान के अनुसंधान, विकास और कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु और प्राकृतिक संसाधन ट्राउट जैसे शीतजल मछली पालन के लिए बेहद उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन के जरिए प्रदेश के किसान, युवा और उद्यमी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पौड़ी जिले के 130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल समापन

देहरादून। उत्तराखंड में कैंसर उपचार के बाद की देखभाल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल — कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन 30 मई 2025 को हुआ। इस वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम में पौड़ी जिले के कुल 130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHOs) ने भाग लिया। यह कार्यक्रम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के कैंसर विभाग, ECHO इंडिया (एनजीओ) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। यह संयुक्त प्रयास राज्य में कैंसर सर्वाइवरशिप के क्षेत्र में सामुदायिक स्तर पर क्षमता निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है। पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्टोन फ्रूट मिशन बदलेगा उत्तराखंड की बागवानी का भविष्य

आर्थिक रूप में मजबूती के लिए स्टोन फ्रूट्स की बढ़ती संभावना पर दिया जोर देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में स्टोन फ्रूट की बागवानी को बेहतर करने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के तहत ‘धाद’ संस्था और दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से विमर्श में विशेषज्ञों ने पारंपरिक बीज और आधुनिक तकनीक के बारे में बताया। इस दौरान सभी ने कहा कि उत्तराखंड में स्टोन फ्रूट्स (गुठलीदार फल: आडू, प्लम, खुमानी) की संभावना काफी है। इसलिए इसपर जोर दिया जाना चाहिए ताकि आर्थिक रूप से भी किसान मजबूत हो सके। कहा कि यदि हम स्टोन फ्रूट्स [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आईजी बिमला गुंज्याल सेवानिवृत्त, पुलिस मुख्यालय में दी गई विदाई

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक, सतर्कता बिमला गुंज्याल आज सेवानिवृत्त हो गई हैं। पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दी गई। समारोह में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक, लाॅ एण्ड आर्डर वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एपी अंशुमान सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं द्वारा बिमला गुंज्याल की चार दशकों से अधिक की सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं अनुकरणीय कार्यशैली की भूरि-भूरि सराहना की। सभी ने अपेक्षा व्यक्त की कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ उत्तराखण्ड पुलिस को भविष्य में भी मिलता रहेगा। डीजीपी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपदा मित्र योजना की तर्ज पर शुरू होगी आपदा सखी योजना

देहरादून। उत्तराखण्ड में आपदा मित्र योजना की तर्ज पर आपदा सखी योजना शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मानसून 2025 की तैयारियों पर आयोजित कार्यशाला के दौरान इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा सखी योजना के तहत महिलाओं को भी आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को यह जानकारी होगी कि विभिन्न आपदाओं से बचाव के लिए क्या करना है तो वे आपदाओं के प्र्रभाव को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। आपदा सखी आपदा पूर्व चेतावनी, आपदाओं से बचाव हेतु [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल और कैंची धाम में होटल बुकिंग के नाम पर हर दिन लाखों की साइबर ठगी

होटलों की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग रहे हैं पर्यटकों से पैसे, बढ़ी कारोबारी चिंता भीमताल : उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल और आस्था का प्रमुख केंद्र कैंची धाम इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर हैं। गर्मियों की छुट्टियों में जहां भारी संख्या में पर्यटक इन स्थलों का रुख कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर होटल बुकिंग के नाम पर हर दिन लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। साइबर अपराधी नैनीताल के प्रमुख होटलों की हूबहू फर्जी वेबसाइटें तैयार कर, पर्यटकों से ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर मोटी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दूरस्थ गांव नाई में लगा जनसुनवाई शिविर, जिलाधिकारी ने मौके पर ही निपटाईं कई समस्याएं

सड़कों की गुणवत्ता जांच के आदेश, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश भीमताल : विकासखंड ओखलकांडा के दूरस्थ गांव नाई में शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 80 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।जनसुनवाई के दौरान पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत बनी सड़कों की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी धारी तथा लोक निर्माण विभाग नैनीताल व भवाली के अधिशासी अभियंताओं की संयुक्त टीम गठित कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधन समन्वय समिति की तिमाही बैठक सम्पन्न

भीमताल : जिला अग्रणी बैंक प्रबंधन समन्वय समिति की तिमाही बैठक शुक्रवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों और बैंकों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने कहा कि सभी अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को अपने-अपने स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विकल्प तलाशने और किसानों को आसान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा राज्य का स्थापना दिवस

राज्यपाल ने गोवा वासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को करता है मजबूत भीमताल : राजभवन नैनीताल में शुक्रवार को गोवा राज्य का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में निवास कर रहे गोवा प्रदेश के नागरिकों ने प्रतिभाग किया और अपनी सांस्कृतिक उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने भी भाग लिया और उपस्थित गोवा वासियों से संवाद कर पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों के स्थापना दिवस [more…]