Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
लोक निमाण विभाग में सहायक अभियंताओं का तबादला
देहरादून। लोक निमाण विभाग में छह सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया है। सभी अभियंताओं को तत्काल नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कई कार्यालयों का किया निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा देहरादून में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रीगणों के कक्षों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति तथा आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को [more…]
मुख्यमंत्री ने ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को वृहद स्तर पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाए। आवश्यकता अनुसार इसमें नए पदों का सृजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’-1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन इस पर शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं [more…]
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक का किया दौरा
ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को ओखलकांडा ब्लॉक के गरगड़ी, कालाआगर, क्वेराला और गलनी समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रखीं। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने को कहा। साथ ही जिला प्रशासन को आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के नुकसान का आकलन कर [more…]
वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक
सुरक्षा–स्वास्थ्य–सम्मान की रखी गई मांग भीमताल । नैनीताल क्लब सभागार में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड वैसे नागरिक जनकल्याण समिति के उपाध्यक्ष नवीन लाल वर्मा, शांति मेहरा, विधायक नैनीताल सरिता आर्या समेत विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ जनों ने अपनी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सुनिश्चित किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु विकासखंड स्तर पर बैठक कराने और समाज कल्याण व चिकित्सा विभाग की [more…]
भीमताल सीएचसी में सुधार की मांग, समाजसेवी ने उठाई आवाज
भीमताल : समाजसेवी बृजवासी ने भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने प्रभारी डॉ. महतोलिया के साथ विस्तृत चर्चा में डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं की स्थिति पर बात की। बृजवासी ने विशेष रूप से डॉग बाइट, स्नेक बाइट और एक्सीडेंट जैसे मामलों में त्वरित उपचार, अल्ट्रासाउंड मशीन और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना की मांग की। डॉ. महतोलिया ने स्टाफ की कमी और अन्य समस्याओं को स्वीकार करते हुए विभागीय उच्च अधिकारियों [more…]
ऑपरेशन कालनेमिः अब तक 4000 सत्यापन, एक बांग्लादेशी समेत 300 से अधिक गिरफ्तार
देवभूमि में चल रहा अब तक का सबसे बड़ा अभियान देवभूमि की पवित्रता को चुनौती देने वालों पर सीएम धामी की सर्जिकल स्ट्राइक पहचान छिपाकर भावनाओं से खेलोगे तो जेल जाओगेः सीएम धामी देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि प्रदेशभर में बड़ी सफलता हासिल कर रहा है। यह व्यापक अभियान उन असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस रहा है, जो अपनी पहचान छिपाकर सनातन संस्कृति की आड़ में ठगी और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का कार्य कर रहे थे। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व [more…]
एयरफोर्स करेगी चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन
देहरादून। चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) ओर गौचर (चमोली) हवाई पट्टियों का संचालन इंडियन एयरफोर्स करेगी। जबकि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। सरकार पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार भी करने जा रही है, जिस पर 450 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रदेश सरकार सीमांत जनपदों में हवाई सेवाओं को विस्तार करने पर जोर दे रही है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ ही सामरिक जरूरतों को भी पूरा किया जा सकता है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) और गौचर (चमोली) में स्थित हवाई पट्टियों का संचालन भारतीय एयरफोर्स के हवाले करने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर [more…]
पिथौरागढ़-मुनस्यारी हेलीसेवा 30 सितंबर तक शुरु होगी
देहरादून। पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच उडान योजना के तहत हेली सेवा का संचालन 30 सितंबर तक होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने इस रूट पर सेवा संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार में सहयोग मांगा था। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सूचित किया है कि उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ – मुनस्यारी – पिथौरागढ हेली सेवा के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन कर लिया गया है। यह सेवा 30 सितंबर [more…]
नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 27 अगस्त को
भीमताल : सचिव पंचायतीराज उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल की आठों विकास खण्डों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को 27 अगस्त 2025 को शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी वंदना ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 26 अगस्त तक सभी ग्राम प्रधान और सदस्यों को कार्यक्रम से अवगत कराएँ और शपथ ग्रहण हेतु उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। शपथ पत्रों की जांच और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी खण्ड विकास अधिकारियों की होगी। इसके पश्चात सभी संगठित ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक 28 अगस्त 2025 को आयोजित [more…]
