Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

सीएम ने प्रभावितों से मिल कर सुनी समस्याएं, प्रभावितों को हर संभव सहायता दिए जाने का दिया आश्वाशन स्यानाचट्टी(उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड़ गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट का निधन

देहरादून। द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट (58) का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। आज देर शाम उन्होंने दिल्ली फोर्टिस नोएडा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।उमा बिष्ट के निधन का समाचार सुनते ही सम्पूर्ण अल्मोड़ा जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक घाट नौलाकोट में किया जाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा को श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धराली और थराली की तर्ज पर पौड़ी को भी राहत पैकेज

देहरादून। पौड़ी में 06 अगस्त को घटित आपदा के प्रभावितों को धराली और थराली की तर्ज पर ही राहत पैकेज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में घटित आपदा में जिन लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी पांच-पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग सरकार की तरफ से प्रदान किया जाएगा। इसमें से जो धनराशि एसडीआरएफ के मानकों के तहत प्रदान की जाती है, उसे एसडीआरएफ मद से दिया जाएगा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कई योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने का अनुमोदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित अनेक योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए धनराशि अवमुक्त करने से संबंधित शासनादेश भी तत्काल जारी कर दिए गए हैं।   मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन हेतु जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अंतर्गत भराड़ीसैंण के सारकोट में पौराणिक क्वाठा का जीर्णाेद्धार/पुनर्निर्माण हेतु रू. 47.40 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसी तरह मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अंतर्गत जमराडी से मेल्टीनाथ होते हुए थलकेदार सम्पर्क मार्ग का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने पलटन बाजार में ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व

मुख्यमंत्री धामी ने पलटन बाजार, देहरादून में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर स्टीकर भी लगाए सीएम धामी को मिला आमजन का अभूतपूर्व समर्थन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्याल में बी.ए. एलएलबी और एलएलबी की प्रवेश परीक्षा सात सितम्बर को

देहरादून। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल ने उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी) के माध्यम से अपने परिसरों और सम्बद्ध महाविद्यालयों/ संस्थानों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए बी.ए. एलएलबी एवं एलएलबी पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियांऑनलाइन आवेदन के लिए लिंकऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथिः 01 सितम्बर 2025प्रवेश परीक्षा की तिथिः 07 सितम्बर 2025  

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी कल स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्यों का करेंगे निरीक्षण

बड़कोट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 27 अगस्त 2025 को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर स्यानाचट्टी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 27 अगस्त 2025 को अपराह्न 12:00 बजे बड़कोट हैलीपेड पर उतरने के बाद 12:10 बजे स्यानाचट्टी के लिए प्रस्थान करेंगे। स्यानाचट्टी में मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 13:45 बजे बड़कोट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न 15:25 बजे वापस देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भव्य रूप से मनाई जाएगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती

भीमताल । जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समिति पदाधिकारियों ने समारोह को प्रभावशाली और भव्य बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पंत जयंती पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें उनके जीवन दर्शन, साहित्यिक व सामाजिक योगदान, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और देशभक्ति विषय पर गोष्ठियां, भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। उन्होंने मल्लीताल स्थित पंत जी की प्रतिमा पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जनसुविधा शिविरों में सुनाई गई समस्याएं, मौके पर हुआ निस्तारण

भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में वार्डवार जनसुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 41 के समरथ गार्डन बैंक्वेट हॉल और वार्ड संख्या 42 के रघुनाथ बैंक्वेट हॉल में शिविर लगाए गए। शिविरों में नागरिकों ने बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड और अन्य समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा कई शिकायतों का निस्तारण किया गया। विद्युत विभाग की चार शिकायतों का समाधान किया गया, वहीं पूर्ति विभाग से सात आवेदन प्राप्त हुए जिनमें राशन कार्ड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सफाई कर्मचारियों के हितों की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे – मकवाना

भीमताल । राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने एमएस एक्ट 2013 की जानकारी देते हुए बताया कि हाथ से मैला ढोने की अमानवीय प्रथा को पूरी तरह समाप्त किया गया है। इस एक्ट के तहत सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर 30 लाख रुपये और अपंगता [more…]