Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ब्लॉक और जिला पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और पहली बैठक की तिथियों में संशोधन

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत शासन ने किया तिथियों में फेरबदल देहरादून। प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025 में नव निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं पंचायतों के गठन व प्रथम बैठक हेतु पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया गया है। कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं प्रमुख पद हेतु शपथ ग्रहण के लिए अब 03 सितंबर, 2025 की तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही प्रथम बैठक 04 सितंबर को आयोजित होगी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य सहित उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पद पर 05 सितंबर को शपथ ग्रहण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुछ दिन चुनौतीपूर्ण, जिलों में रखें पूरी तैयारी: स्वरूप

कहा-गुरुवार रात हुई क्षति का आकलन जल्द कर रिपोर्ट भेजें देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों के लिए जारी रेड व ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईएमडी द्वारा शुक्रवार दोपहर जारी अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिन राज्य के लिए बारिश के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा रेड, ऑरेंज व ग्रीन अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से नुकसान कम से कम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए उत्तराखंड तैयार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों के खाते में 1500- 1500 रुपए डीबीटी देहरादून।  शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025 समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी स्टिक के जादू से पूरी दुनिया को भारत की खेल शक्ति से परिचित कराया। उन्होंने हिटलर तक को ये बता दिया कि देशभक्ति आखिर क्या होती है। उन्हीं के आदर्शों पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोगों के लापता होने की सूचना

रुद्रप्रयाग जिले की बसुकेदार तहसील के छेनागाड़ डुगर गांव और जौला बड़ेथ गांव में कुछ लोगों के लापता होने की सूचना स्यूर में एक मकान क्षतिग्रस्त, एक बोलेरो बहा बड़ेथ, बगडधार, तालजामनी गांव के दोनों ओर गदेरे में पानी और मलबा आ गया कमाणा में भी खेती की भूमि बह गई और सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर व मलबा आ गया अरखुण्ड में मछली तालाब एवं मुर्गी फार्म बह गया छेनागाड़ बाजार क्षेत्र में मलबा भरने और कुछ वाहनों के बहने की सूचना चमोली की देवाल तहसील के मोपाटा में पति-पत्नी लापता, दो लोग घायल गोशाला में 15 से 20 जानवर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

टिहरी में अदालत ने दो पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण पर लगाई रोक

नई टिहरी। जिला एवं सत्र न्यायधीश की अमित कुमार सिरोही की अदालत ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में दो जगह नामों की याचिका की सुनवाई पर करते हुए एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के शपथ ग्रहण पर रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 29 अगस्त को और जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 1 सितंबर को है। याचिका पर अगली सुनवाई 11 सितम्बर होगी। जौनपुर विकासखंड के बिच्छु बीडीसी वार्ड और कीर्तिनगर विकासखंड के चिलेड़ी जिला पंचायत सीट से हारे हुए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भाजपा पार्षद गिरफ्तार, कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के साथ मिलकर विधवा की जमीन हड़पने का आरोप

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स ने कल देर रात रुड़की से भाजपा पार्षद मनीष उर्फ बॉलर और उसके एक और साथी को गिरफ्तार किया है। उन पर कुख्यात अपराधी प्रवीण वाल्मीकि के साथ मिलकर एक महिला और उसके परिवार को धमकाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बेचने की साजिश रचने का आरोप है। जांच में अन्य जमीनों के फर्जी कागजात बनाकर बेचने की पुष्टि भी हुई है। इस मामले में गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले के तूल पकड़ने पर भाजपा ने मनीष को पार्टी से निष्कासित कर दिया। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- राजधानी में पत्रकारों को मिले बेहतर चिकित्सा सुविधा

देहरादून। पत्रकारों को राजधानी के राजकीय चिकित्सालयों में बेहतर चिकित्सा उपचार दिलाए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल से भेंट की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बारे में वे शासन को प्रस्ताव भेजेंगे और स्वास्थ्य सचिव से बात करेंगे। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून व दून मेडिकल कालेज देहरादून में ओपीडी का पर्चा बनाने से लेकर दवा लेने तक पत्रकारों को कई घंटों लाइन में लगना पडता है। इससे मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता वाले पत्रकारों को भारी असुविधा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में 123वां नंदा देवी महोत्सव शुरू, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

भीमताल । मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा परिसर में गुरुवार को 123वां श्री माँ नंदा देवी महोत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ हुआ। सांसद अजय भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर व निशान झंडे भक्तों को प्रदान कर कदली वृक्ष हेतु रवाना किया। सांसद भट्ट ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा नंदा राजजात यात्रा है, जो माँ नंदा देवी की शक्ति और कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमें जोड़ने का काम करती है और मेले उसकी पहचान हैं। महोत्सव को और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए हरसंभव [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल अग्निकांड का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन

भीमताल । उधमसिंह नगर-नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को मोहन को क्षेत्र में हुए अग्निकांड का स्थलीय निरीक्षण किया। बुधवार रात हुई इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।सांसद भट्ट ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से विस्तृत जानकारी ली और कहा कि प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक को अग्निकांड की जांच कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

भीमताल। हाल ही में हुई भारी बारिश से ग्राम सभा पिंनरो व भटेलिया में हुए भूस्खलन से ग्रामीणों को नुकसान झेलना पड़ा। गुरुवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। कैड़ा ने कहा कि कई ग्रामीणों के मकानों के आगे-पीछे मलवा आने से खतरा बना हुआ है, जबकि किसानों की जमीन धंसने से फसलें भी चौपट हो गई हैं। उन्होंने [more…]