Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
देव डोली के साथ केदारनाथ जा रहे यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर
सोनप्रयाग। सोनप्रयाग और गौरीकुण्ड के बीच मुनकटिया लैडस्लाइड जोन में आज सुबह 7.34 बजे पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। ये सभी उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के स्यालब गांव के रहने वाले हैं, जो जाख देवता की देव डोली के साथ केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से [more…]
माता के जयकारों के साथ निकला मां नंदा-सुनंदा का डोला
भीमताल में माता के जयकारों में झूमे लोग भीमताल(नैनीताल)। भीमताल में माता के जयकारों के साथ मां नंदा-सुनंदा का डोला निकाला गया। बनखंडी महाराज के नेत्तृव में मल्लीताल बाजार, डांठ, तिकोनिया, तल्लीताल बाजार, बाईपास, रामलीला मैदान होते हुए डोला वापस बनखंडी आश्रम पहुंचा। माता के जयकारों के साथ भक्त झूमते हुए नजर आए। डोले में महिलाएं कुमाऊंनी परिधान में शामिल हुई। इस दौरान कथावाचक नीरज महादेव, विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, अनिल चनौतिया, विजय नेगी, शिप्रा जोशी, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, विनीत जोशी, मोहित पडियार, [more…]
उत्तराखंड परिवहन विभाग में अधिकारियों का प्रमोशन
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन सेवा में संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी और सुनील कुमार को विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर उप परिवहन उपायुक्त वेतनमान 78800-209200, लेवल-12 के पद पर पदोन्नत किया गया है।
साईं सृजन पटल पत्रिका के 13वें अंक का डिंडयाली होमस्टे में विमोचन
देहरादून। ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के नवीनतम 13 वें अंक का विमोचन थानों के निकट सिरियों गावं के डिंडयाली होमस्टे के उत्तराखंडी वातावरण में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अरविंद मोहन नैथानी ने पत्रिका के नवीनतम अंक के प्रकाशन पर संपादकीय टीम को बधाई दी और अपने होमस्टे में स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि डिंडयाली होमस्टे के निर्माण के पीछे उनका यह उद्देश्य था कि नई पीढ़ी को यहीं उत्तराखंड की ग्रामीण संस्कृति और विरासत के दर्शन कराये जायें। इससे उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ने का अहसास होगा और वे अपने गांवों का रुख भी करेंगे। पत्रिका के [more…]
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वांण पर्व
देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर किया गुरु चरणों का वंदन देहरादून। श्री गुरु राम राय जी महाराज का 339वां महानिर्वाण पर्व रविवार को पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा और गुरु कृपा का महत्व संगतों के समक्ष प्रकट किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि “गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं, गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं। गुरु के बिना अध्यात्म [more…]
कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु सीमा का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता होगी निरस्त
देहरादून। शासन ने कक्षा एक में प्रवेश की न्यूनतम आयु के मानक का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों को चिन्हित कर उनकी मान्यता निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कक्षा एक में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धाति की गई। सचिव शिक्षा रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उनकी संज्ञान में आया है कि कुछ विद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और मानकों [more…]
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज को CGHS दरों पर मेडिकल और सर्जिकल उपचार उपलब्ध कराएगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
देहरादून। आज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् पूर्व सीएपीएफ (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज) परसोनैल एसोसिएशन के मध्य एक समझौता ज्ञापन (मैमोरेंडम आफ अन्डरस्टैंडिग) पर हस्ताक्षर किए गए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की तरफ से चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी व सी.ए.पी.एफ. परसोनैल एसोसिएशन की ओर से एस.एस. कोठियाल, आई.एस.तड़ियाल, एस.सी.एस. रावत, पी.सी.डंगवाल, कुंदन सिंह नेगी एवम् डाॅ. एन.एस. धर्मशक्तु ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ज्ञातव्य है कि पूर्व सैन्ट्रल आर्म्ड पुलिस र्फोसिस (एक्स सी.ए.पी.एफ) एसोसिएशन सैन्ट्रल आर्म्ड पुलिस र्फोसिस के पूर्व कर्मचारियों व अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है, वही श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एक प्रतिष्ठित स्वास्थ्य सेवा [more…]
नैनीताल में रविवार को दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं
अपर जिलाधिकारी ने दिए सुरक्षा व संचालन के निर्देश भीमताल ।जनपद नैनीताल में रविवार, 31 अगस्त को दो महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पहली परीक्षा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित होगी, जो दो पालियों में (प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे तक) संपन्न होगी। इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 4298 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी परीक्षा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा प्रारंभिक न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा (PCS-J) के रूप में प्रातः 10 बजे से 1 बजे [more…]
