Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही, बीईओ समेत दो कर्मचारियों का वेतन रोका
मेहरागांव स्थित कार्यालय में अनुपस्थिति पर सीडीओ सख्त, डीएम को कार्रवाई की संस्तुति भीमताल। मेहरागांव स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान बीईओ कैना चौहान ग्रोवर पिछले दो दिनों से कार्यालय से अनुपस्थित पाई गईं, वहीं उपस्थिति रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर भी दर्ज नहीं थे।इसके अलावा, कार्यालय के वरिष्ठ सहायक श्री जोशी भी बीते दो दिनों से अनुपस्थित मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए CDO ने दोनों कर्मचारियों के दो दिनों के वेतन पर [more…]
ज्योली गांव में बाघ का हमला, महिला की मौत से दहशत
दो साल से जारी आतंक पर सरकार घिरी, कांग्रेस ने उठाए सवाल भीमताल। भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में मंगलवार को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान हेमा पांडे (पत्नी दयाकिशन पांडे) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।बताया जा रहा है कि भीमताल, धारी और ओखलकांडा ब्लॉकों में पिछले दो वर्षों से बाघ का आतंक लगातार बना हुआ है। खासकर महिलाओं पर हमलों की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों की दिनचर्या [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की
बद्रीनाथ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर उतरते हुए मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का व्यापक एवं गहन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता तथा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का भ्रमण करते हुए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ उन्हें और अधिक प्रभावी एवं तीव्र गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि बद्रीनाथ धाम से जुड़े [more…]
ऊं नमः शिवाय के उद्घोष के साथ तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट खुले
तुंगनाथ/उखीमठ/ रुद्रप्रयाग। भक्तिमय वातावरण और “नमः शिवाय” उदघोष के बीच पंचकेदारों में से 12073 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ आज पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने के समय पांच सौ से अधिक श्रद्धालुजन मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर को 5 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया था। मैठाणी पुजारियों द्वारा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों के बाद भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि से श्रृंगार रूप दिया गया। दर्शन [more…]
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी श्री केदारनाथ धाम। श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। प्रातः 8 बजे शुभ मुहूर्त में कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “जय श्री केदार” के उद्घोष से गूंज उठा। धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे और उन्होंने बाबा केदारनाथ के [more…]
संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक
देहरादून।पहलगाम में पर्यटकों पर बर्बर हमले की पहली बरसी पर बुधवार को ’’पहलगाम… जब समय थम गया’’ पुस्तक जनता के बीच आ गई। पुस्तक के लेखक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक केएस चौहान हैं। जो घटना के दिन सपरिवार पहलगाम में मौजूद थे, चौहान ने अपने अनुभवों को पुस्तक की शक्ल दी है। चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पुस्तक की प्रति उन्हें भेंट की। उन्होंने बताया कि पुस्तक में पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को घटना वाले दिन के माहौल और तमाम सारी बातों को शामिल किया गया। इसके अंत में ऑपरेशन [more…]
जिला जज की मध्यस्थता से सुलझा विवाद, अधिवक्ताओं का बहिष्कार समाप्त
बुधवार से पटरी पर लौटेगा न्यायिक कार्य भीमताल। जिला न्यायालय में पिछले कई दिनों से चल रहा अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार मंगलवार को समाप्त हो गया। जिला जज प्रशांत जोशी की पहल और मध्यस्थता से बार और बेंच के बीच चला आ रहा विवाद सुलझ गया, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रथम अपर जिला जज (विशेष न्यायाधीश/एनडीपीएस) की अदालत के बहिष्कार को खत्म करने की घोषणा कर दी। अब बुधवार से न्यायालय में नियमित कार्य सुचारू रूप से शुरू होगा। मंगलवार को जिला जज स्वयं बार सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बार एसोसिएशन [more…]
टांडी पोखराड इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर, छात्र-छात्राओं को कानूनों की दी गई जानकारी
भीमताल। जनपद के दूरस्थ क्षेत्र श्री डूंगर सिंह बिष्ट आगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज टांडी पोखराड में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में सिविल जज (सीडी) एवं सचिव पारुल थपलियाल ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई।शिविर में पारुल थपलियाल [more…]
भीमताल में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए सख्त निर्देश
भीमताल, 21 अप्रैल। विकास भवन सभागार में मंगलवार को शहरी विकास, जलागम प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश का वीवीआईपी जिला है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन में जाम की स्थिति न बने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त [more…]
भीमताल में युवतियों से धोखाधड़ी का मामला गरमाया, मंत्री कैड़ा सख्त
पहचान छुपाकर संपर्क करने और विवाह का झांसा देने के आरोप, पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भीमताल। क्षेत्र में युवतियों से कथित धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।मंत्री कैड़ा ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी पहचान छुपाकर कई युवतियों से संपर्क किया गया और उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर विवाह का झूठा आश्वासन दिया गया। [more…]
