Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में धूमधाम से मनाया वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे
वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर केक काटकर इस दिन को बनाया और विशेष देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार को वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इस वर्ष वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस की थीम हेल्थ एजिंग (स्वस्थ बुढ़ापा) रही। इसी कड़ी में पैरामैडिकल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से यह संदेश दिया कि नियमित फिजियोथेरेपी से स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन संभव है। पोस्टर प्रदर्शनी में दर्शकों को उम्र के हर [more…]
आपदाग्रस्त राना गांव में स्वास्थ्य शिविर में 118 मरीजों का उपचार
बड़कोट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आपदाग्रस्त राना गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 118 मरीजों का चेकअप करने के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में नोडल अधिकारी श्याम सिंह चौहान, डॉ. लोकेश, डॉ. पवन कठैत, डॉ. अकेता कठैत, नर्सिंग अधिकारी अमर घोष, सीएचओ अनिशा, एएनएम रंजू, चंद्रकला एवं आयुष विभाग की टीम मौजूद रहीं।
कर्णप्रयाग पीजी कालेज के नवनियुक्त प्राचार्य डाॅ. राम अवतार सिंह ने संभाला कार्यभार
कर्णप्रयाग। डाॅ.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला से प्रोन्नत होकर आये प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम. एस. कण्डारी, डॉ. आर. सी. भट्ट , डाॅ. बी. सी. एस. नेगी, डाॅ. राधा रावत, डॉ. कविता पाठक,डॉ. एच. सी. रतूडी,डॉ. नेतराम ,डॉ.मृगांक मलासी,वैयक्तिक अधिकारी एस. एल. मुनियाल, जे.एस. रावत, अंशुमान चौहान, मुकेश कंडारी,रवि झिंकवाण सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।छात्र अध्यक्ष प्रीतम सिंह,अंशुल रावत, यश खण्डूडी सहित समस्त छात्र एवं छात्राओ ने भी [more…]
डोईवाला कालेज के सत्यम और आरती को मिलेगा ‘सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी साईं सृजन सम्मान’
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के दो सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवियों को ‘साईं सृजन पुरस्कार’ दिया जायेगा। साईं सृजन पटल के संयोजक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर 24 सितंबर को कालेज के सत्यम कुमार व आरती को विशेष स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। डोईवाला महाविद्यालय के प्राचार्य ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की संस्तुति के बाद इन दो सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवियों के नामों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। प्रो.तलवाड़ बताते हैं कि वर्षों तक वे एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी,जिला समन्वयक उत्तरकाशी व योजना की [more…]
आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए: मुख्यमंत्री
सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान की विस्तृत तैयारी करने के निर्देश अस्पतालों की व्यवस्थाओं, जन सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्यों, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यापक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता जनता को त्वरित राहत, सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बरसात समाप्त होते ही मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्यों हेतु प्रशासनिक मशीनरी एक्टिव मोड में कार्यरत [more…]
ऑपरेशन कालनेमिः साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों का सत्यापन, 14 गिरफ्तारियां 1182 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई
देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर और मूल स्वरूप को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि राज्यभर में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही करना है, जो अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर समाज में घुल-मिलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे और ठगी, धोखाधड़ी एवं धर्मान्तरण जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, नीलेश आनन्द भरणे ने रविवार एक प्रेस ब्रीफिंग में “ऑपरेशन कालनेमि” के दौरान अब तक की गई कार्रवाई [more…]
चंद्रग्रहण सूतक शुरू होते श्री बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। देशव्यापी चंद्रग्रहण के कारण श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर सहित सभी छोटे बड़े अधीनस्थ मंदिर चंद्रग्रहण शुरू होने के सूतक काल 9 घंटे पहले अर्थात आज रविवार दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर ग्रहणकाल तक के लिए बंद हो गये हैं। इसके बाद सभी मंदिर 8 सितंबर प्रातः शुद्धिकरण के पश्चात यथा समय दर्शन हेतु खुलेंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ग्रहण अर्ध रात्रि को समाप्त हो रहा है। लेकिन, मंदिरों के कपाट ब्रह्म मुहूर्त अर्थात प्रातः 4 बजे से साढ़े चार [more…]
खर्चे का हिसाब मांगने पर पुत्र ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला
नैनीताल। खर्चे का हिसाब मांगने और बार-बार ताना देने से गुस्साए एक पुत्र ने बांस के डंडे और लोहे का पट्टे से मार-मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार हत्या में प्रयंक्त खून से सना बांस का डंडा और लोहे का पट्टा अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कल शनिवार को भवाली पुलिस को सूचना मिली की भवाली के पास नगारी गांव में एक व्यक्ति ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के [more…]
गढ़वाल ͪविश्वविद्यालय में UG और PG कोर्सेज में मेरिट के आधार पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल ͪविश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों (बीए एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, बीपीएड तथा एमपीएड के अतिरिक्त) में अर्हक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्त सीटों को भरने के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गया है।प्रवेश हेतु इच्छुक सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है वे 07 सितंबर (15ः00 बजे) से 11 सितंबर 2025 (23ः55 बजे) तक SAMARTH पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
शिक्षकों का अहित नहीं होने दिया जाएगा: हरीश रावत
देहरादून। गौरा देवी शिक्षक सम्मान समिति द्वारा आज आज संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में जनपद देहरादून के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्य मंत्री महावीर सिंह मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया तथा चिपको वूमन गौरा देवी पर डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम के [more…]
