Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता का लिया जायजा

भीमताल । मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार पहुंचकर चल रही फेंसिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने निदेशक खेल को स्टेडियम के सभी उपकरणों का एएमसी (Annual Maintenance Contract) कराने और इंडोर स्टेडियम में एसी तापमान की निगरानी के लिए टेम्परेचर मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में 34 विषयों के लिए हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार, 8 सितम्बर 2025 को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 34 विषयों में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 140 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी अकादमिक क्षमता का परिचय दिया। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में गंभीर शैक्षणिक वातावरण देखने को मिला। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि “गुणात्मक रिसर्च किसी भी विश्वविद्यालय की असली पहचान होती है। हमारी प्राथमिकता है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में किए जाने वाले शोध [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मोरी में बड़ा हादसा, ट्राली से नदी पार करते समय टौंस में बही किशोरी

मोरी। मोरी तहसील के ग्राम भंक्वाड में शंबीना पुत्री यासीन उम 16 वर्ष निवासी ग्राम भंक्वाड मध्ये घाटका नामे तोक रूणसुण नामक स्थान पर लोक निर्माण विभाग पुरोला द्वारा लगायी गयी तार ट्राली के रस्सी में उलझने के कारण टौंस नदी में गिरकर बह गयी है। तहसीलदार मोरी ने बताया कि पुलिस, एस0डी0आर0एफ0 तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा नदी के तट में खोजबीन की गई, लेकिन नदी का तेज बहाव होने के कारण लड़की का पता नही चल पाया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह में छात्रों ने संभाली जिम्मेदारी, प्राचार्या ने दिलाई शपथ

भीमताल। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भीमताल में सत्र 2025-26 हेतु विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) बड़े ही उत्साह और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्या अंजु सिंह ने परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, नेतृत्व, संयम, सहयोग, जिम्मेदारी और विश्वसनीयता किसी भी संस्था के मूल स्तंभ हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त कप्तान विद्यालय के आदर्शों का पालन कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी के निर्देशन में वार्डवार जन सुविधा शिविर

नागरिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को वार्ड संख्या 25 और 26 में पार्षद कार्यालयों में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में नागरिकों ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फ्री हैल्थ कैम्प का एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल के 202 छात्राओं और स्टाफ ने उठाया लाभ

देहरादून। “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी भावना को सार्थक करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सोमवार को एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल, मोथरोवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर 202 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श व जांच सेवाओं का लाभ उठाया और जीवन में स्वास्थ्य की अनमोलता को और गहराई से समझा। शिविर का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या शशिकला कठैत ने किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन “श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में “स्वास्थ्य पखवाड़ा” आयोजित करने की व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने राज्य सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। स्वास्थ्य पखवाड़े [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने वन विभाग व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों संग की बैठक

तुषराड से भद्रकोट–छीड़ाखान मोटर मार्ग की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने तुषराड गांव में वन विभाग और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक कैड़ा ने कहा कि तुषराड से पुटपुड़ी, भद्रकोट–छीड़ाखान तक मोटर मार्ग का निर्माण अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शासन से राज्य योजना के अंतर्गत प्रथम चरण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। अब पीडब्ल्यूडी और वन विभाग संयुक्त रूप से मोटर मार्ग की द्वितीय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में शिष्यों ने किया गुरुओं का सम्मान

देहरादून। गुरु बिना ज्ञान अधूरा है और शिष्य बिना गुरु दिशाहीन इसी भाव को जीवंत करते हुए श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को सम्मानित कर गुरु-शिष्य परंपरा को और प्रगाढ़ किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और इन पलों को अविस्मरणीय बना दिया। सोमवार को श्री गुरु राम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भारत सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम ने थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर किया विस्तृत सर्वेक्षण

जिलाधिकारी ने पीपीटी  के माध्यम से जनपद में हुयी विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति से टीम को अवगत कराया टीम ने आपदा प्रभावित स्थानीय निवासियों से  बात कर आपदा से हुयी क्षति की जानकारी ली चमोली। आपदा से हुई क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से भारत सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम सोमवार थराली क्षेत्र के दौरे पर पहुँची। अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम का नेतृत्व निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने किया साथ ही टीम में विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे, जिसमें सदस्य अनु सचिव शेर बहादुर,अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार शामिल रहें,जिन्होंने हवाई सर्वे के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से प्रभावित [more…]