Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पुरानी फाइलों के लिए रिकॉर्ड रूम किया किया जाए शीघ्र तैयार 10 -12 अनुभागों के लिए हो पोटा केबिन की व्यवस्था देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने सचिवालय की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अनुभागों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने पुरानी फाइलों से पटे पड़े अनुभागों में फाइलों की छंटनी weed out कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि फाइलों के वीडिंग प्रोसेस के नियम को पुनः प्रसारित कर सभी अनुभागों में फाइलों की वीडिंग एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से करा ली [more…]
लखवाड़ व्यासी और त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना प्रभावितों को अब तीन गुना मुआवजा
अब नैनबाग टिहरी प्रभावितों की तर्ज पर मिलेगा तीन गुना मुआवजा देहरादून। त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना, आराकोट त्यूनी जल परियोजना कटापत्थर, बैराज तथा लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं हितों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। इस अनुमोदन के अनुसार अब प्रभावितों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नैनबाग टिहरी प्रभावितों की तर्ज पर तीन गुना मिलेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना, आराकोट त्यूनी जल परियोजना कटापत्थर, बैराज तथा लखवाड़ बांध परियोजना के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में लखवाड़ [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय में हिंदी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आज हिंदी पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत हिंदी हस्ताक्षर अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अभियान का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, अस्मिता और पहचान का माध्यम है। हमें इसके प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।” उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे प्रशासनिक कार्यों सहित अपने दैनिक जीवन में भी हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दें। अभियान की शुरुआत के साथ [more…]
उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों को इन सामान की खरीद पर मिलेगा हैवी डिस्काउंट
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड की पहल पर वर्षों पहले उत्तर प्रदेश की भांति स्थापित हुए उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम का लाभ अब कर्मचारियों को मिलता हुआ नजर आने वाला है । जिसके तहत राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न उत्पादों की खरीदारी करने पर कर्मचारियों को चौपहिया, दोपहिया वाहन से लेकर विभिन्न इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक उत्पादों पर अच्छा खासा डिस्काउंट देखने को मिलेगा । परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के समय में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड की मांग पर राज्य कर्मचारियों हेतु उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी [more…]
मेरे देश की पहचान है हिन्दी: निशंक
थानों (देहरादून)। हिंदी दिवस के अवसर पर भारत के पहले लेखक गांव थानों में आयोजित संवाद कार्यक्रम “राष्ट्रीय एकता और हिंदी” में विभिन्न साहित्यकारों, कवियों और हिंदी शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल, कार्यक्रम की अध्यक्ष पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सविता मोहन और स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष विदुषी निशंक ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस संवाद कार्यक्रम में लेखक गांव के संरक्षक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने उद्बोधन में कहा, “हिंदी सिर्फ एक भाषा [more…]
मुख्यमंत्री ने 136.68 करोड़ की विकास योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जिला मुख्यालय के निकट मुडियानी में उद्यान फार्म बनाये जाने हेतु 37.51 लाख रुपए तथा अमोडी में हाऊस ऑफ हिमालयाज के विपणन केन्द्र की स्थापना हेतु 49.82 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में वार्ड 86, सेवला कलां के अन्तर्गत विभिन्न गलियों में पुरानी जीर्णशीर्ण पाईप लाईन बदलने हेतु 60.00 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत शिखर [more…]
साहित्यकार शैलेश मटियानी, गिरीश तिवारी, शेरदा अनपढ़, हीरा सिंह राणा, सोमवारी लाल उनियाल व अतुल शर्मा उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड भाषा संस्थान के माध्यम से राज्य के बिखरे हुए साहित्य को संरक्षित, संकलित और पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस कार्य कर रही है। सरकार स्थानीय भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए भी सतत प्रयास कर रही हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी समृद्ध भाषायी विरासत से जुड़ी रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा सौंपी गई साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत केवल हमारे अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि हमारी पहचान और सभ्यता की नींव हैं इसलिए इन्हें संरक्षित रखना हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह [more…]
हिन्दी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित
भीमताल । माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में आज जिला मुख्यालय स्थित नेन्सी कॉन्वेंट स्कूल एवं नेन्सी नर्सिंग कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज (सी०डि०) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता का जीवंत प्रतिबिंब है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने [more…]
उत्तराखंड मंडी बोर्ड आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा, एक करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा
भीमताल । उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी बोर्ड पूरे प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेगा। मंडी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने जानकारी दी कि 16 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंडी परिषद विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करेगी।डॉ. डब्बू ने बताया कि मंडी परिषद के समस्त कर्मचारी एक दिन का वेतन आपदा कोष में देंगे। इसके अलावा मंडी से जुड़े व्यापारियों के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में राशन वितरण किया जाएगा। [more…]
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, देखें किस-किस को मिली जिम्मेदारी
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के उपरांत भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
