Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
बद्रीनाथ क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों को पुलिस की सख्त हिदायत
बद्रीनाथ। बद्रीनाथ थाने में आज बद्रीनाथ क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी और डॉ. सचिन राणा ने की। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने मेडिकल संचालकों को निर्देश दिए कि सभी मेडिकल स्टोर/क्लिनिक में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। यदि कोई गंभीर मरीज आता है तो उसे किसी भी दशा में अपने पास न रोककर तुरंत नजदीकी चिकित्सालय रेफर करें और सूचना दें। स्टोर/क्लिनिक के सभी आवश्यक कागजात व्यवस्थित एवं अद्यतन रखें। थानाध्यक्ष भंडारी ने कहा कि NRx व Rx श्रेणी की दवाइयां बिना अधिकृत चिकित्सक की लिखित सलाह के [more…]
पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापारियों ने लगाए पेड़
भीमताल में मिनी स्टेडियम लगाए पेड़ भीमताल(नैनीताल)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भीमताल के व्यापारियों ने सोमवार को मिनी स्टेडियम भीमताल में पर्यावरण संरक्षण के लिए छायादार पेड़ लगाए। विधायक राम सिंह कैड़ा ने व्यापारियों की मुहिम की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आगे आकर पेड़़ों का संरक्षण करने को कहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि नगर के व्यापारियों के सहयोग से पेड़ लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी व्यापारी पेड़ लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगाए गए पेड़ों का संरक्षण किया जाएगा। इस [more…]
कुमाऊंनी शैली में निखरेगा काठगोदाम रेलवे स्टेशन : सांसद अजय भट्ट
भीमताल ।अमृत भारत योजना के तहत काठगोदाम रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कुमाऊंनी शैली की झलक के साथ किया जाएगा। यह कहना है नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का। सोमवार शाम उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को समय पर गुणवत्ता युक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। करीब 16.76 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट, दो नए प्रतीक्षालय, वीआईपी लॉज, ऑफिस कक्षों की सिफ्टिंग, नरीमन चौराहे तक सड़क लिंक मिलान और स्टेशन का फसाड सहित अनेक सुधार [more…]
जिले के सभी विकासखण्डों में 16 सितंबर से लगेंगे विशेष बहुउद्देश्यीय शिविर
भीमताल । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार 16 सितम्बर को जिले के सभी विकासखण्डों में विशेष बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में आम जनता की समस्याओं को मौके पर सुना जाएगा और उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर क्षेत्रीय जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बताया कि बेतालघाट विकासखण्ड का शिविर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जितुवापीपल में आयोजित होगा, जबकि भीमताल का शिविर राजकीय इंटर कॉलेज अमिया में लगेगा। धारी का शिविर [more…]
भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक समेत दो युवक गिरफ्तार
भीमताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर भीमताल थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को दबोचने में सफलता हासिल की है। बरामद वाहन UP25 ED 2123 (टीवीएस मोटरसाइकिल) है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार उर्फ मनोज कुमार (24) और कुलदीप (19) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से सहजदिया, सुजानपुर थाना पड़वा, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे [more…]
जिले में 17 सितम्बर से लगेगा स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार स्वास्थ्य पर्व पखवाड़ा
भीमताल। जिले में महिलाओं और आमजन के निःशुल्क उपचार के लिए बुधवार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार स्वास्थ्य पर्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें मुफ्त अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, दवाइयाँ और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सोमवार को भीमताल स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड रीना जोशी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे इन स्वास्थ्य शिविरों का [more…]
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित
भीमताल । माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को हरीनगर क्षेत्र, जिला मुख्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल जज (सी.डी.) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। शिविर को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि लोकतंत्र लोगों के लिए और लोगों के बारे में होता है। यहाँ न तो कोई राजा है [more…]
आरबीआई गवर्नर ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच पर हुई चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंटवार्ता राज्य के आर्थिक परिदृश्य, वित्तीय समावेशन तथा उत्तराखंड में बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित रही। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और डिजिटलीकरण को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने मल्होत्रा से उत्तराखंड के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल भुगतान प्रणाली के प्रसार, और वित्तीय [more…]
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए ₹547.83 करोड़ किए स्वीकृत
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने उत्तराखंड राज्य के लिए ₹547.83 करोड़ की महत्वपूर्ण धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि का उपयोग ऋषिकेश में वितरण संरचना एवं भूमिगत केबलिंग कार्यों और राजधानी देहरादून में आधुनिक SCADA (Supervisory Control and Data Acquisition) प्रणाली विकसित करने में किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से दोनों नगरों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था न केवल और अधिक सुदृढ़ होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को सुगम, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और [more…]
देहरादून से बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की हवाई सेवा शुरु, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा देहरादून-बेंगलुरु के लिए शुरू की जा रही नई हवाई सेवा का विधिवत रूप से फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के समग्र विकास और हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। आज उत्तराखंड में इस नई पहल के साथ ही देश की पहली अंतरराष्ट्रीय वैल्यू कैरियर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए दैनिक सीधी उड़ानों की शुरुआत के साथ परिचालन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक [more…]
