Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मचारियों को मिलेगा आवासीय भत्ता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए हुए है। इसी क्रम में वन विभाग के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को अब आवासीय भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारे वनकर्मी प्रदेश की बहुमूल्य वन संपदा और वन्यजीवों की रक्षा में दिन-रात कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। दूरस्थ और दुर्गम चौकियों पर तैनाती के दौरान उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में उनके परिवार के लिए अलग से आवास व्यवस्था करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती [more…]
गैरसैंण में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फ्री हैल्थ कैंप का 3002 मरीजों ने उठाया लाभ
गैरसैंण। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गैरसैंण में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 3002 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोहन सिंह रांगण, उप जिलाधिकारी चमोली, पृथवी सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि, पान सिंह नेगी, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष, दान सिंह नेगी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष, दुर्गा रावत ब्लाॅक प्रमुख, मोहन भण्डारी, नगर पंचायत [more…]
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 326 मेधावी बालिकाओं को बांटे स्मार्टफोन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में 326 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रथम तीन टॉपर बालिकाओं एवं विकासखण्ड स्तर पर टॉपर बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस वर्ष भी बेटियों ने अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर बोर्ड परीक्षाओं में अद्भुत प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस [more…]
मुख्यमंत्री ने 840 स्कूलों में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में समग्र शिक्षा द्वारा विद्यालयी शिक्षा में आई.सी.टी. योजना के अंतर्गत 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की इस ऐतिहासिक पहल के हम सभी साक्षी बन रहे हैं, जिससे प्रदेश के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, [more…]
20 पर्यावरण रक्षकों को पर्यावरण प्रहरी सम्मान-2025
देहरादून। गांधी और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में आज रायपुर रोड पर स्थित सनराइज एकेडमी में मंथन वैलफेयर सोसाइटी, कुसुमकांता फाउंडेशन, स्पेक्स, हिम फाउंडेशन और सनराइज एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में ’पर्यावरण प्रहरी सम्मान 2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें 20 पर्यावरण रक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष यह 5वां सम्मान कार्यक्रम था। कार्यक्रम में रायपुर विधायक, उमेश शर्मा ‘काऊ’ बतौर मुख्य अतिथि और साहित्यकार और लेखक तापस चक्रवर्ती बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कुसुमकांता फाउंडेशन की अध्यक्ष विदुषी निशंक और स्पैक्स संस्था [more…]
UKSSSC की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा रद
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी द्वारा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग ने अल्प समय में अधिक से अधिक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिपोर्ट का परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेगी। [more…]
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना बड़ा चीरा लगाए फुटबॉल के आकार का सीने का ट्यूमर हटाया
देहरादून। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल (SMIH) में डॉक्टरों ने एक युवा मरीज के सीने से करीब 1.5 किलो का विशाल ट्यूमर,जो लगभग फुटबॉल के आकार का था, एंडोस्कोपिक (की-होल) तकनीक से सफलतापूर्वक निकाला। यह जटिल सर्जरी डॉ. कनिका कपूर, कैंसर सर्जन द्वारा वीडियो-असिस्टेड थोरेकोस्कोपिक सर्जरी (VATS) तकनीक से की गई। इसमें बड़े चीरे की बजाय छोटे छिद्रों के माध्यम से ऑपरेशन किया गया, जिससे मरीज को कम दर्द, बहुत कम रक्तस्राव और तेज़ रिकवरी मिली। डॉ. कनिका कपूर ने बताया, “VATS तकनीक से मरीज जल्दी ठीक होते हैं, कम दर्द होता है और अस्पताल में रुकने की अवधि भी कम [more…]
भाजपा ने नियुक्त किए मोर्चों के प्रभारी
देहरादून। भाजपा द्वारा पार्टी के सभी मोर्चों की गतिविधियों के समन्वय हेतु प्रदेश प्रभारियों की भूमिका निर्धारित की गई है। जो मोर्चों की कार्यकारिणी गठन के साथ पार्टी कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए, मिशन 2027 मोड पर आगे बढ़ेंगे। प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा पार्टी के 7 मोर्चा के लिए प्रदेश पदाधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अनुसार, आगामी दिनों में ये सभी मोर्चों की प्रदेश से लेकर जनपद और मंडल स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। वहीं पार्टी के कार्यक्रमों [more…]
मुख्यमंत्री से मिले बीजेपी विधायक, UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने की मांग
देहरादून। भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर छात्रहित में UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने पर विचारा का आग्रह किया। उनके द्वारा अब तक 25 हजार से अधिक नियुक्तियां और सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया और इस प्रकरण को लेकर छात्रों की भावनाओं से अवगत कराया गया। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम से हुई मुलाकात में भाजपा विधायक खजान दास , दिलीप सिंह रावत , विनोद कंडारी, बृज भूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, सुरेश चौहान , मोहन सिंह बिष्ट , रेणु बिष्ट शामिल रहे। विधायकों द्वारा सौंपे ज्ञापन पत्र [more…]
केंद्र की भांति महंगाई भत्ता 58% करने और दिवाली से पहले बोनस देने की मांग
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे, महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट और कोषाध्यक्ष रविन्द्र चौहान ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीं से मिलकर राज्य कर्मचारियों को केन्द्र सरकार की भांति बढी हुई दरों पर महंगाई भत्ते एवं गतवर्ष की भांति राज्य कार्मिकों को दीपावली से पहले बोनस भुगतान का अनुरोध किया है। परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि केंद्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कार्मिकों हेतु महंगाई भत्ते की दरों में वृद्धि करते हुए 01 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित [more…]





