Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

त्योहारी सीजन से पहले उत्तराखंड में GST की संशोधित दरें जारी

 देहरादून  वित्त विभाग ने राज्य में प्रमुख उपभोक्ता सामान और सेवाओं पर 22 सितंबर से लागू होने वाली जीएसटी की संशोधित दरें जारी कर दी है। ज्यादातर सेवाओं और वस्तुओं की जीएसटी दरों में कमी होने से त्योहारी सीजन से उपभोक्ताओं भारी राहत मिलेगी। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने बताया कि जीएसटी परिषद की 56 वीं बैठक में लिए गये निर्णयों के क्रम में केन्द्र सरकार द्वारा दिनांक 17.09.2025 को कर दर निर्धारण सम्बन्धी विभिन्न अधिसूचनाएं जारी की गयी है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा भी दिनांक 18.09.2025 को विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर कर दरों को निर्धारित किये [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मां चंडी देवी मंदिर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

हरिद्वार।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हरिद्वार के नील पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन किये। नवरात्र पर्व के मद्देनजर उन्होंने मां चंडी देवी मंदिर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा दर्शन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, का जायजा लिया मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, दर्शन पंक्ति में मेटिंग, अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष हरिद्वार स्थित राज्य अतिथि गृह डामकोठी पहुंचे जहां अधिकारियों ने उनकी अगवानी की तथा गंगा सभा सहित पर्वतीय समाज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में रिसर्च कॉन्क्लेव में छात्रों ने प्रस्तुत किए विज्ञान और सामाजिक विमर्श पर शोध पत्र

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ में ” रिसर्च कॉन्क्लेव 2025″ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “विकसित भारत – सतत विकास हेतु अनुसंधान और नवाचार” रही। 19 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन इतिहास और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित सभागार में हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के शोधार्थियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों ने नवाचार एवं सतत विकास पर अपने विचार और शोध प्रस्तुत किए। इस अवसर पर श्री गुरु राम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में जेवर चमकाने के बहाने सोने की चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस ने जेवर चमकाने के बहाने सोने की चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर-घर जाकर पुराने आभूषणों को चमकाने नाम पर सोने की चोरी करते थे। कल 18 सितम्बर 2025 को मातली निवासी गौरव रावत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि 17 सितम्बर को उनकी मां घर पर अकेले थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने घर पर आकर पुराने गहनों की साफ-सफाई करने के नाम पर अभूषणों से सोने की चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 303(2), 318 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून-मसूरी मार्ग पर रात में बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक ही हल्के वाहनों के लिए संचालित रहेगा। सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक मार्ग सभी वाहनों के लिए यह मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में केवल आकस्मिक सेवाओं, जैसे एंबुलेंस, 108 सेवा आदि को छूट प्रदान की जाएगी । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा एवं भूस्खलन के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। संबंधित विभागों द्वारा मार्ग की मरम्मत कर फिलहाल इसे हल्के वाहनों के लिए सुगम बना दिया गया है। किन्तु, लगातार हो [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन सुविधाओं के लिए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी को सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

देहरादून। मानवीय सेवा और स्वास्थ्य संरक्षण के अद्भुत संगम का उदाहरण देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। हाल ही में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र जलभराव और गाद से प्रभावित हुआ था, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे कठिन समय में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम गुरुवार को राहत के रूप में पहुँची और स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराईं। शिविर में टीकाकरण, चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितम्बर को नैनीताल भ्रमण पर

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितम्बर (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल का दौरा करेंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत नवाजिश खलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 12:50 बजे गौलापार हैलीपैड पहुँचेंगे। वहाँ से अपराह्न 1 बजे मानसखण्ड हॉल, इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम,गौलापार में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कम इंडिया 2025 का शुभारंभ करेंगे।इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे सर्किट हाउस, काठगोदाम में आपदा से हुई क्षति, विद्युत, पेयजल एवं मोटरमार्गों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मालरोड का निरीक्षण किया, स्थायी समाधान के दिए निर्देश

भीमताल। नैनीताल नगर के लोअर मालरोड में सड़क धसाव के कारण एहतियातन यातायात रोक दिया गया है। स्थायी रोकथाम कार्य पूर्ण होने तक लोक निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक रैंप का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग एवं अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भू-धसाव स्थल, रैंप निर्माण कार्य एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित भू वैज्ञानिक लेघराज से पूर्व में हुए भू वैज्ञानिक सर्वे की विस्तृत जानकारी भी ली गई। आयुक्त [more…]

उत्तराखण्ड

सफलता की मिसाल : मोटाहल्दू की पुष्पा पढ़ालनी बनी आत्मनिर्भरता की पहचान

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखने लगा है। जनपद नैनीताल के मोटाहल्दू की निवासी पुष्पा पढ़ालनी इसका जीवंत उदाहरण हैं। उत्तराखंड सरकार की रीप (REAP) परियोजना के अंतर्गत पुष्पा को ₹75,000 की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। स्वयं ₹75,000 का योगदान और बैंक से ₹1,50,000 का ऋण लेकर उन्होंने कुल ₹3,00,000 की पूंजी से अपने घर पर ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की। इस यूनिट के माध्यम से पुष्पा अपने समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर [more…]