Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
उत्तरांचल प्रेस क्लब में तीज महोत्सव में गीत-संगीत और नृत्य की धूम
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के तत्वावधान में तीज महोत्सव धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की महिला सदस्यों व सदस्यों की पारिवारिक महिलाओं के लिए एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीज प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रचना रावत, द्वितीय स्थान पर संगीता सांगूड़ी, तृतीय स्थान पर बबीता गुसाईं रहे। इसके अलावा फर्स्ट रनर अप पर मोनिका डबराल और द्वितीय रनर अप प्रीति घिल्डियाल रही। कार्यक्रम की शुरुआत सभी महिलाओं को मेहंदी लगाने से हुई, जिसके बाद डीजे की सुमधुर धुनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को [more…]
द्वितीय चरण पंचायत चुनाव में नैनीताल से 522 मतदान दल रवाना, 2880 कार्मिकों की तैनाती
प्रशासन ने संभाली कमान, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम अपर जिलाधिकारी ने कोटाबाग और हल्द्वानी बूथों का निरीक्षण किया भीमताल : जनपद नैनीताल में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत चारों विकासखंडों भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर से कुल 522 मतदान दलों की रवानगी सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने कंट्रोल रूम से निर्वाचन व्यवस्था की निगरानी करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक मतदान दल को समय पर सामग्री और मार्गदर्शन मिले।मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री और [more…]
दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था, मतदान में होगी सक्रिय भागीदारी
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक विकासखण्ड में सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नैनीताल जनपद में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और पुनः उनके घर सुरक्षित पहुँचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि प्रत्येक विकासखण्ड में सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्य करेंगे।सहायक नोडल अधिकारीविकासखण्ड हल्द्वानी राहुल चंद्र आर्य एवं संजय सिंह बिष्ट, [more…]
“पहले निजी फोन से काम करवाया, अब वेतन भी रोका!” — शिक्षकों ने पूछा: क्या अब मोबाइल भी सरकारी घोषित हो जाएगा
1500 शिक्षकों की तनख्वाह पर ब्रेक, आदेश के विरोध में तीनों शिक्षक संगठन एकजुट, आंदोलन की दी चेतावनी भीमताल : जहाँ एक ओर शिक्षक पंचायत चुनाव की ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्य शिक्षा अधिकारी के एक आदेश ने उनके माथे पर चिंता की रेखाएँ खींच दी हैं।“विद्या समीक्षा केंद्र ऐप” पर उपस्थिति दर्ज न करने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने का फरमान, सीधे तौर पर लगभग 1500 शिक्षकों पर गाज बनकर गिरा है।“न निजी फोन बचे, न वेतन, अब क्या आत्मा भी सरकार को दें?” तीनों प्रमुख शिक्षक संगठनों राजकीय, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल ने एक सुर [more…]
“पहले निजी फोन से काम करवाया, अब वेतन भी रोका!” — शिक्षकों ने पूछा: क्या अब मोबाइल भी सरकारी घोषित हो जाएगा
1500 शिक्षकों की तनख्वाह पर ब्रेक, आदेश के विरोध में तीनों शिक्षक संगठन एकजुट, आंदोलन की दी चेतावनी भीमताल : जहाँ एक ओर शिक्षक पंचायत चुनाव की ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्य शिक्षा अधिकारी के एक आदेश ने उनके माथे पर चिंता की रेखाएँ खींच दी हैं।“विद्या समीक्षा केंद्र ऐप” पर उपस्थिति दर्ज न करने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने का फरमान, सीधे तौर पर लगभग 1500 शिक्षकों पर गाज बनकर गिरा है।“न निजी फोन बचे, न वेतन, अब क्या आत्मा भी सरकार को दें?” तीनों प्रमुख शिक्षक संगठनों राजकीय, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल ने एक सुर [more…]
मनसा देवी मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।
हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत
हरिद्वार। हरिद्वार में आज सुबह मनसा देवी पैदल मार्ग पर भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा 15 श्रद्धालु घायल हो गए। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रशासन के अफसरों का कहना है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना की। मनसा [more…]
ऊर्जा निगम में इंजीनियरों के बम्पर प्रमोशन
देहरादून। आज ऊर्जा भवन मुख्यालय में मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएन लि० आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में ऊर्जा के तीनों निगमों की विभागीय चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें डा० अहमद इकबाल, अपर सचिव (ऊर्जा), उमेश नारायण पाण्डेय, अपर सचिव (औद्योगिक विकास) व तीनों निगमों के प्रबन्ध निदेशकों एवं अन्य निदेशकों ने चयन समिति सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया। समिति द्वारा विभागीय नियमावली एवं आदेशों के विचारोपरान्त तीनों निगमों में वर्तमान में रिक्त पदों एवं 30 जून 2026 तक होने वाले परिणामी रिक्तयों को सम्मिलित करते हुए कुल 27 पदों के सापेक्ष अधिकारियों की पदोन्नति पर संस्तुति [more…]
विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों के समाधान की दिशा में विश्वविद्यालय कारगर प्रयास करेंः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्सः अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन‘ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के मनोविज्ञान का ध्यान रखते हुए विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों के समाधान की दिशा में विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं को कारगर प्रयास करना होगा। इस दिशा में पुस्तक के प्रकाशन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने पुस्तक का हिन्दी संस्करण भी तैयार किए जाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य में सबसे पहले नई राष्ट्रीय शिक्षा [more…]
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीद को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क में कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किए जाने एवं नैनीताल में सैनिक विश्राम गृह बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों को रोजगार के लिए विदेश भेजा जाएगा। जिसमें 50 प्रतिशत सिविलियन भी होंगे। उपनल के माध्यम से [more…]
