Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
सीएचसी भीमताल में अल्ट्रासाउंड मशीन शीघ्र लगाई जाए : राधा कुल्याल
भीमताल । ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की प्रधान एवं ग्राम प्रधान संगठन भीमताल की संरक्षक राधा कुल्याल तथा राज्य आंदोलनकारी प्रेम सिंह कुल्याल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीमताल का उच्चीकरण कर इसे उप जिला चिकित्सालय बनाने और अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आगामी राज्य स्थापना दिवस पर इस महत्वपूर्ण मांग पर गंभीरता से विचार किया जाए।राधा कुल्याल ने कहा कि भीमताल अस्पताल के अधीन 35 हजार से अधिक की जनसंख्या आती [more…]
वाहन दुर्घटनाओं पर रोक के लिए चला संयुक्त चेकिंग अभियान, 15 वाहन चालकों के काटे चालान
भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कैंचीधाम की अगुवाई में परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छड़ा, गरमपानी सहित आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। इनमें ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस, बिना फर्स्ट एड बॉक्स और बिना हेलमेट जैसे उल्लंघन प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप [more…]
विधायक कैड़ा ने किया रामगढ़ ब्लॉक का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
इंटर कॉलेज भवन के जीर्णोद्धार को दी 2 लाख की स्वीकृति भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को रामगढ़ ब्लॉक के दरमोली, पीठोली, पगराड़ी, पोखरी सहित आसपास के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी दिक्कतों को विधायक के सामने रखा। विधायक कैड़ा ने जनता की मांग पर राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी के भवन के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों [more…]
पहाड़ की ऊंचाइयों पर शिक्षा का डिजिटल उजियारा — पीएम श्री विद्यालय पतलोट बना ग्रामीण विकास का आदर्श केंद्र
भीमताल : दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र पतलोट में स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट शहीद बहादुर सिंह मटियाली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आज शिक्षा के क्षेत्र में नई रोशनी फैला रहा है।राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और शिक्षकों के समर्पण ने इस विद्यालय को डिजिटल शिक्षा का मिसाल बना दिया है। पहाड़ की भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड और प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण पद्धति अपनाई गई है। इससे विद्यार्थियों की रुचि और सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। हर दिन की शुरुआत विद्यालय में कुमाऊनी भाषा की प्रार्थना से होती है, [more…]
गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन भीमताल ने संरक्षक के.एन. उप्रेती के निधन पर जताया शोक
भीमताल। गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन भीमताल की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक का संचालन महामंत्री श्री जी.बी. पालीवाल ने किया, जबकि अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष श्री बी.डी. पलड़ीया ने की। बैठक में संगठन के संरक्षक श्री के.एन. उप्रेती के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्ष श्री पलड़ीया ने बताया कि श्री उप्रेती का निधन 21 अक्टूबर को दिल्ली में हुआ। 22 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार नल दमयंती ताल भीमताल में किया गया। उन्होंने कहा कि 92 वर्ष की आयु में स्वर्गवासी हुए श्री उप्रेती संगठन के प्रति अत्यंत समर्पित, [more…]
चंपावत में खोला जाएगा कृषि विश्वविद्यालयः मुख्यमंत्री
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने एवं छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छीनीगोठ एवं आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य कराए जाने से यह क्षेत्र मानसून में होने वाले क्षत्रि से बच सकेगा और कृषि भूमि व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार [more…]
मुख्यमंत्री ने किया ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक, धरोहर और सतत विकास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित करना है। यह भूमि अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि यहाँ के लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और अवसरों की नई धारा भी [more…]
अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) ने अटल उत्कृष्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों( प्रवक्ताओं एवं स०अ०) की तैनाती के लिए 08 सितम्बर 2025 को आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट परिषद् की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी अपने नाम व जन्मतिथि अथवा Employee ID भर कर कल 25 अक्टूबर 2025, प्रातः 11:00 बजे से अपना परीक्षाफल डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के सम्बन्ध में महानिदेशालय द्वारा अलग से सूचित किया जायेगा।
शिक्षा विभाग में चार वरिष्ठ अधिकारियों को मिली पदोन्नति
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत चार वरिष्ठ अधिकारियों को आखिरकार अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति दे दी गई है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत लम्बे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के पदोन्नति को आखिरकार अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है, इसके साथ ही उन्हें नई तैनाती भी दे [more…]
राज्य स्थापना पर प्रदेशभर में होने वाले रजत जयंती समारोह का खाका तैयार
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में नवम्बर माह में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रदेश भर में किया जाए। बैठक के दौरान 01 नवम्बर से 09 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गयी। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं पर्यटन के साथ ही सड़कों एवं नेटवर्क की कनेक्टिविटी के [more…]









