Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
भीमताल के ग्राम प्रधानों ने जिला विकास प्राधिकरण पर जताया विरोध, ग्रामीणों के उत्पीड़न का लगाया आरोप
भीमताल। विकास खंड भीमताल के ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधि मंडल संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला के नेतृत्व में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से मिला। विकास भवन भीमताल में हुई इस भेंट के दौरान प्रधान संगठन ने भीमताल के ग्रामीण क्षेत्रों—जंगलिया गांव, पांडे गांव, सलडी, जंतवाल गांव, हैड़िया गांव, चेक बहेड़ी, सोनगांव, चांफी, अलचौना सहित अन्य गांवों में जिला विकास प्राधिकरण के विस्तार का कड़ा विरोध जताया। प्रधानों ने कहा कि इन क्षेत्रों के ग्रामीण लोग मेहनत-मजदूरी, पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय से अपनी आजीविका चलाते हैं। वे छोटे-छोटे निर्माण कार्य कर गुजर-बसर [more…]
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने विकास, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का नया अध्याय लिखा: प्रो. जोशी
हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और नीतियों पर विचार-विमर्श कार्यक्रम “धामी सरकार के चार वर्ष: उपलब्धियाँ” शीर्षक से आयोजित किया गया। इस चर्चा में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रदीप जोशी, अध्यक्ष, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एवं पूर्व अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने चार वर्षों में विकास, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता (UCC) को राज्य और [more…]
यूपीसीएल ने शीतकाल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कसी कमर
देहरादून। उत्तराखण्ड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने आगामी शीतकालीन मौसम के साथ-साथ ‘ला नीना’ (La Nina) की संभावित परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु सभी फील्ड अधिकारियों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा है कि राज्य में आगामी दिनों में अत्यधिक ठंड, नमी, कोहरा, वर्षा एवं बर्फबारी जैसी प्रतिकूल स्थितियों की आशंका है, जिसका विद्युत वितरण प्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पहले ही इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है। इस क्रम में प्रत्येक विद्युत [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की कई विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लालूरी घियाकोटी क्यार्दा की चली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹4.16 करोड़ के साथ रणकौची मन्दिर, चम्पावत हेतु उत्तराखण्ड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लि० द्वारा आगणित धनराशि के सापेक्ष ₹4.57 करोड़ धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री में पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में पेयजल योजना (नई पाइप लाइन एवं ओवरहेड टैंक) के निर्माण कार्य हेतु ₹5 करोड़, पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में टाईप द्वितीय (ब्लॉक-सी) के 120 आवासों के निर्माण हेतु ₹51 करोड़ तथा लोक सेवा आयोग [more…]
पूरे विश्व में गंभीर विषय बनता जा रहा जलवायु परिवर्तन: डॉ. धन सिंह रावत
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा भारतीय भूगोलवेत्ताओं के संस्थान (आईआईजी) का 46वाँ वार्षिक अधिवेशन एवं डायनेमिक अर्थ, फैजाइल एनवायरनमेंट एंड पाथ टू क्लाइमट रिज़िलिएँट सॉसायटी विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से पहुंचे विषय विशेषज्ञ ने प्रतिभाग किया। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं पर्यावरणविद् पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज के समय [more…]
विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, दो फॉरेस्ट गार्ड ₹20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
चम्पावत। सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी एवं फॉरेस्ट गार्ड भुवन चन्द्र भट्ट को ₹20,000/- की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों को मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी, जनपद चम्पावत से पकड़ा गया। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की सतर्क निगरानी और त्वरित टीमवर्क का परिणाम है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी है।
ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली
ऊखीमठ। स्थानीय वाद्य यंत्रों, आर्मी बैंड की मधुर धुनों और हजारों भक्तों की जयकारों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुँची। इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ बाबा केदारनाथ की डोली का स्वागत किया। मौके पर स्थानीय विधायक आशा नौटियाल भी मौजूद रहीं। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची। ओंकारेश्वर मंदिर में पहुँचने के बाद बाबा केदार की भोग मूर्ति यहीं विराजमान हो जाएगी। आगामी छह माह तक बाबा केदार की ओंकारेश्वर मंदिर में [more…]
कुकना क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भीमताल । क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता नौलिया ने कुकना क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लोकसभा चुनाव के दौरान जिलाधिकारी को कई मांगों से अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक पंचायत विकास कार्यों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में कुकना क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख मांगों में हाईस्कूल कुकना का उच्चीकरण, कुकना से देवीधार और भोजगांव से रीहासाहिब तक मोटर मार्ग निर्माण, कुकना में पशु चिकित्सक की नियुक्ति, उद्यान केंद्र में ADO पद सृजन, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा [more…]
कल गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में जुटेंगे देश-विदेश के भूगोलवेत्ता
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा भारतीय भूगोलवेत्ताओं के संस्थान (आईआईजी) का 46वाँ वार्षिक अधिवेशन एवं डायनेमिक अर्थ, फैजाइल एनवायरनमेंट एंड पाथ टू क्लाइमट रिज़िलिएँट सॉसायटी विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कल होगा। सम्मेलन में देश-विदेश के भूगोलवेत्ता एवं शोधार्थी अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक प्रो. मोहन सिंह पंवार ने कहा कि गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ होगा। बताया कि सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर बतौर अतिथि [more…]






