Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस ने जूडो में फिर दिखाई ताकत, जीते 8 पदक

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस ने 10वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रभर की टीमों के बीच अपनी बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता 07 से 16 अक्टूबर, 2025 तक श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आयोजित हुई, जिसमें देशभर की लगभग 30 राज्य पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। आज पुलिस मुख्यालय, देहरादून में  दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूकॉस्ट द्वारा राज्य के सीमांत भागों तक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं पर्यावरणीय कार्य सराहनीय: डॉ शैलेंद्र

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून द्वारा आंचलिक विज्ञान केन्द्र, देहरादून के सभागार में पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी के संरक्षण के प्रति समर्पित “माँ धरा नमन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने कहा कि यूकॉस्ट द्वारा राज्य के सीमांत भागों तक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन अत्यंत सराहनीय है । डॉ शैलेंद्र ने कहा कि यूकॉस्ट द्वारा हिमालयी क्षेत्र में अवस्थित सीमांत भाग के विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ने की पहल राष्ट्र निर्माण की दिशा में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा, प्रदेश में 23 खेल अकादमियों की स्थापना जल्द

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित हो रहा ’’सांसद खेल महोत्सव’’, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा अभियान है। उत्तराखंड में खेल महोत्सव तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ’’फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’’ के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

श्रीनगर। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के आह्वान पर 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आज कुलपति सचिवालय में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. एम.एम. सेमवाल ने सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। इस अवसर पर प्रो सेमवाल ने बताया कि यह पहल विश्वविद्यालय समुदाय में ईमानदारी, नैतिक मूल्यों और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत विश्वविद्यालय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रदेशभर में 9 नवंबर तक चलेगा‘ ‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ जन जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह जन जागरूकता कार्यक्रम प्रदेशभर में राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर 2025 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मरण करते हुए कहा कि पटेल ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत की एकता, अखंडता और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डाॅ.शोभा रावत को साईं सृजन पटल ने ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजा

देहरादून। साईं सृजन पटल द्वारा राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल पौड़ी गढ़वाल में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी को ‘लेखक श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सोमवार को पटल के संस्थापक प्रो.के.एल.तलवाड़ व सलाहकार मंडल की वरिष्ठ सदस्या सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.जानकी पंवार ने पटल के कार्यालय में डाॅ.शोभा रावत को ‘लेखक श्री सम्मान’ स्मृति चिन्ह व पत्रिकाओं का एक सेट भेंट किया। उल्लेखनीय है कि डाॅ.रावत ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका के आरंभ से अब तक एक दर्जन से अधिक मौलिक लेख पत्रिका को उपलब्ध करवा चुकी हैं। गढ़वाली व्यंजन और गढ़वाली बोली से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है। प्रो.तलवाड़ ने कहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ यात्रा: प्रसाद बेचकर मालामाल हुईं महिलाएं

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक श्री केदारनाथ धाम यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि यह यात्रा स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका का भी प्रमुख साधन बन चुकी है। लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष दर्शन हेतु आने के साथ ही स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ाते हैं, जिससे स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के अनेक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस वर्ष भी जनपद रुद्रप्रयाग की महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से आजीविका के नए आयाम स्थापित किए हैं। केदारनाथ यात्रा क्षेत्र में संचालित गंगा दुग्ध उत्पादक स्वयं सहायता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

छुट्टी के दिन भी काम पर जुटे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

शहर के मुख्य मार्गों को नया रूप देने में जुटा एमडीडीए देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी अपने सक्रिय नेतृत्व और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए लगातार चर्चा में हैं। शहर के सौंदर्यीकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए वे छुट्टी के दिन भी काम पर जुटे रहे। रविवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सुबह-सवेरे राजपुर रोड और दिलाराम चौक क्षेत्र में विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।ह शहर के मुख्य मार्गों को नया रूप देने में जुटा एमडीडीए एमडीडीए इन दिनों राजधानी की प्रमुख सड़कों को सुंदर और आकर्षक बनाने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रीखाकोट (ओखलकांडा) के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त रीखाकोट–स्योंली मार्ग की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन भीमताल । विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम रीखाकोट (स्योंली) के ग्रामीणों ने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी ओखलकांडा को ज्ञापन सौंपा है। ग्राम प्रधान कमल सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि रीखाकोट-स्योंली सड़क मार्ग पर लगभग पाँच जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग टूट जाने से ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो गई है और क्षेत्र के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी ब्लॉक में पेयजल संकट गहराया, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उठाई आवाज़ — डीएम को सौंपा ज्ञापन

10 वर्षों से लंबित “भूगड़ा गधेरा पेयजल लिफ्ट योजना” को जल्द शुरू करने की मांग भीमताल । धारी ब्लॉक के पलड़ा, गुनियालेख व आस-पास के कई गांवों में लगातार बढ़ते पेयजल संकट को लेकर भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने रविवार को जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा देवनगर-पलड़ा के भूगड़ा गधेरे में पूरे वर्ष पर्याप्त जल स्रोत उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद ऊपर के इलाकों में रहने वाली हजारों की आबादी वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रही है। शर्मा ने कहा कि लगभग [more…]