Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
विधायक कैड़ा ने किया छिड़ाखान-अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
भीमताल । ओखलकांडा ब्लॉक के छिड़ाखान से अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग का लंबे समय से खराब होना क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी और ग्रामीणों को आवागमन व आवश्यक सामान ढोने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से इस मार्ग की दीवारों के निर्माण, सोलिंग, चौड़ीकरण व डामरीकरण की मांग की थी। विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत छिड़ाखान से डालकन्या-अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग (PMGYS फेज-3) [more…]
राष्ट्रपति की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा को लेकर राज्यपाल ने की बैठक
भ्रमण को दिव्यता और भव्यता से सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तैयारियों के निर्देश भीमताल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा के मद्देनज़र उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति का यह भ्रमण प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा को गरिमामय, भव्य और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएँ।उन्होंने कहा कि [more…]
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे नैनीताल, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया स्वागत
भीमताल । देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीय भ्रमण पर सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद राजभवन नैनीताल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा, परिसहाय अमित श्रीवास्तव एवं मेजर सुमित कुमार उपस्थित रहे।राजभवन आगमन से पूर्व माननीय पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम में बाबा [more…]
राज्यपाल गुरमीत सिंह दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे, अधिकारियों ने किया स्वागत
भीमताल । दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का सोमवार को नैनीताल आगमन हुआ। आगमन पर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, परिसहाय अमित श्रीवास्तव तथा मेजर सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।
तोता घाटी के पास पिकअप खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत
ऋषिकेश।आज SDRF उत्तराखंड को पुलिस चौकी बचेलीखाल से सूचना प्राप्त हुई कि तोताघाटी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में सघन रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोए व स्ट्रेचर की सहायता से तीनों शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया। मृतकों का विवरण मोहन सिंह पुत्र [more…]
लंढौरा में इन्दिरेश अस्पताल के फ्री हेल्थ कैंप का 565 ग्रामीणों ने उठाया लाभ
लंढौरा। “स्वस्थ गांव, सशक्त समाज” की भावना को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से प्रधान कार्यालय, भूकंपुर गांव, लंढौरा में एक दिवसीय निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र के 565 ग्रामीणों ने भाग लेकर न केवल अपनी स्वास्थ्य जांच कराई, बल्कि निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श और दवाओं का भी लाभ उठाया। सोमवार को कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी एवम् ग्राम प्रधान भूकंपुर सबदर प्रधान द्वारा किया गया। आदिल फरीदी ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दिशा-निर्देशन में ग्रामीण अंचलों तक [more…]
MDDA बोर्ड बैठक में 41 प्रस्तावों को स्वीकृति, देहरादून महायोजना 2041 की आपत्तियों की सुनवाई शीघ्र
देहरादून का नियोजित और पारदर्शी विकास हमारी प्राथमिकता- विनय शंकर पांडेय जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा- बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 112वीं बोर्ड बैठक आज आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं बोर्ड के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके उपरांत सचिव मोहन सिंह बर्निया ने पिछली 111वीं बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की। बोर्ड द्वारा उसे अनुमोदित किए जाने के पश्चात 112वीं बैठक की कार्यवाही [more…]
राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव में उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखण्ड़ भ्रमण के दृष्टिगत आज आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस केएस नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल एफआरआई का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी अधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किये जाने के [more…]
राष्ट्रपति की प्रस्तावित दून यात्रा की तैयारियां तेज़
राष्ट्रपति उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश राष्ट्रपति निकेतन में हॉर्स राईडिंग एरीना एवं फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा, जल्द लोकार्पण की संभावना देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित दून यात्रा को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने देहरादून में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डॉ. गुप्ता ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियां की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की परिसंपत्तियों के अंतर्गत देहरादून में बनाए जा रहे राष्ट्रपति उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को तय समय में पूरा किया जाय। [more…]








