Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

लिमच्यागाड़ में वैली ब्रिज तैयार, सोनगाड़ तक सड़क संपर्क बहाल

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिमच्यागाड़ में आपदा से क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। युद्धस्तर पर कार्य कर तीन दिनों की अल्प अवधि में पुल बना दिए जाने से गंगोत्री मार्ग पर अब सोनगाड़ तक सड़क मार्ग सुचारू हो गया है और इससे आगे क्षतिग्रस्त सड़क का तेजी से पुनर्निर्माण करने की राह भी प्रशस्त हो गई है। गत दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था और गंगनानी से आगे लिमच्यागाड़ पर बना 30 मीटर लंबाई का पुल आपदा के दौरान बह [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बैंक ऑफ बड़ौदा ने धराली आपदा प्रभावितों लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹ 1 करोड़

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली, बैंक ऑफ बड़ौदा के जी.एम प्रतीक अग्निहोत्री, डीजीएम एस.पी.एस तोमर , रीजनल हेड अरविंद जोशी मौजूद रहे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रा.प्र. विद्यालय, भोगपुर, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में इन सभी आदर्श संस्कृत ग्रामों में संस्कृत भवनों के निर्माण के साथ ही राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों की भी स्थापना करेगी। मुख्यमंत्री ने देहरादून में भोगपुर गांव, टिहरी गढवाल के मुखेम गांव, उत्तरकाशी के कोटगाँव, रुद्रप्रयाग के बैंजी गांव, चमोली के डिम्मर गांव, पौड़ी गढ़वाल के गोदा गांव,  पिथौरागढ के उर्ग गांव, अल्मोड़ा के जैंती पाण्डेकोटा गांव, बागेश्वर के शेरी गांव, चम्पावत के खर्ककार्की गांव, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रक्षाबंधन पर्व पर गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में छात्रावासों में पौधरोण

श्रीनगर। रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित छात्रावासों में प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने कुलपति के अगुवाई में फलदार और औषधीय पौधरोपण कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने कहा कि अपने घरों से इतना दूर रहकर उन्होंने पौधरोपण कर अपने भाईयों के तरह वृक्षों के सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया है। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि पेड़ धरती का श्रृंगार होते हैं। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और आजीविका को सुदृढ़ बनाने के लिए समिति गठित

देहरादून। धराली में हुई दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उनकी आजीविका को सुदृढ़ एवं स्थिर बनाने आदि के उद्देश्य से सभी के विचार-विमर्श के बाद संस्तुति देने के लिए समिति गठित की गई है। सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सचिव राजस्व डा. सुरेंद्र नारायण पाण्डेय समिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि यूकाडा के सीईओ आशीष कुमार चैहान और अपर सचिव वित्त हिमाशु खुराना समिति के सदस्य होंगे। समिति एक सप्ताह के अंदर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तथा एक माह के अंदर अंतिम रिपोर्ट शासन को देगी।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की थी। खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ देश भर से आए तीर्थ यात्री भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल, एम्स में भर्ती किया गया है। सभी को अच्छा इलाज मिले इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया हर्षिल व धराली क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां, दूध, राशन, कपड़े पहुंचाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया हर्षिल क्षेत्र [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन

देहरादून। थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। वह पिछले तीन महीने से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका इलाज पहले दिल्ली और उसके बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिन्तकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धराली-हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में SDRF ने चलाया सघन राहत एवं खोज अभियान

धराली। धराली-हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में SDRF उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अन्य राहत एजेंसियों के साथ समन्वय कर व्यापक एवं सुव्यवस्थित सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की गति को और तेज किया गया। DGP उत्तराखण्ड दीपम सेठ, ADG प्रशासन/अधिसूचना ए.पी.अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF अरुण मोहन जोशी, सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी सरिता डोभाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं आपदा स्थल पर पहुँचकर राहत एवं रेस्क्यू कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा घटनास्थल में चल रहे रेस्क्यू अभियानों के संबंध [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राखी, राहत और रिश्ता–आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य

धराली (उत्तरकाशी) । उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने शुक्रवार को एक अत्यंत भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम कर दीं। गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईशनपुर निवासी धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए उत्तराखंड आई थीं। 5 अगस्त को आई भीषण आपदा के कारण वे धराली में अपने परिवार सहित फंस गईं। मार्ग अवरुद्ध होने और लगातार मलबा व तेज बहाव के कारण स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गई थी। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुखों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

देहरादून। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्षों और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।भाजपा ने प्रदेश की 8 जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा शेष चार जिलों के लिए भी जल्दी नामों का ऐलान किया जाएगा।इसके अलावा 12 जिलों मे 89 ब्लॉक प्रमुखों के पदों में 63 प्रत्याशियों के नाम की प्रथम सूची भी जारी कर दी है। अन्य के नामों का ऐलान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।